ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: IPL 2021: मुंबई में बढ़ी पाबंदियां, BCCI ने छह शहरों का नाम शॉर्टलिस्ट किया
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedSports

IPL 2021: मुंबई में बढ़ी पाबंदियां, BCCI ने छह शहरों का नाम शॉर्टलिस्ट किया

By @dmin
Published: February 28, 2021
Share
IPL 2020: CSK को बड़ा झटका, सुरेश रैना निजी कारणों से आईपीएल से हटे
IPL 2020: CSK को बड़ा झटका, सुरेश रैना निजी कारणों से आईपीएल से हटे
SHARE

स्पोट्र्स डेस्क (एजेंसी)। आईपीएल 2021 को लेकर बीसीसीआई अपनी तैयारियां में जुटी है लेकिन आयोजन के लिए स्थानों का चयन उसके लिए परेशानियों का सबब बना हुआ है। देश में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की शुरुआत हो चुकी है, ऐसे में आईपीएल का आयोजन भी भारत में ही होना तय है। लेकिन फिलहाल भारतीय क्रिकेट बोर्ड के लिए लीग के मुकाबलों के लिए स्थानों का चयन अभी तक तय नहीं हो पाया है। 

पहले ऐसी रिपोट्र्स थी कि बीसीसीआई आईपीएल के लीग मुकाबलों का आयोजन महाराष्ट्र के चार स्टेडियमों में करवा सकती है, लेकिन महाराष्ट्र समेत देश के कुछ राज्यों में कोविड-19 के बढ़ते मामलों ने उसकी चिंताएं बढ़ा दी हैं।  
बीसीसीआई अब अपने दूसरे प्लान पर काम कर रही है जिसमें उसने आईपीएल 2021 के आयोजन के लिए देश के छह शहरों का चुनाव किया है। मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक, भारतीय बोर्ड ने लीग मुकाबलों के लिए पहले मुंबई और पुणे और प्लेऑफ के लिए अहमदाबाद को चुना था लेकिन अब उसने मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, अहमदाबाद, दिल्ली और बंगलूरू का नाम फाइनल किया है।  
महाराष्ट्र में कोविड-19 के बढ़ते मामलों की वजह से एक बार फिर से वहां पाबंदियां लगनी शुरू हो गई हैं। राज्य सरकार के नई अधिसूचना के मुताबिक मुंबई में स्टेडियम में दर्शकों की एंट्री बंद रहेगी जबकि राज्य की अन्य जगहों पर 50 प्रतिशत दर्शकों को अनुमति मिल सकती है। 
रिपोर्ट के मुताबिक हैदराबाद क्रिकेट संघ के साथ कुछ दिक्कतों की वजह से दिल्ली को हाल ही में सूची में शामिल किया गया है। हालांकि आठों फ्रैंचाइजियों को इन चयनित स्थानों के बारे में जानकारी नहीं दी गई है। 

India-Pakistan Tension: यात्रियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का फैसला, ब्लैकआउट के वक्त इन शहरों से नहीं चलेगी कोई ट्रेनें
Gustakhi Maaf: छत्तीसगढ़ में 2800 शतायु मतदाता
स्टेट कैपिटल रीजन: राजधानी क्षेत्र बनेगा आर्थिक शक्ति केंद्र, महानगरों की तर्ज पर होगा तेज विकास
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने ली एसआईआर की समीक्षा बैठक, 4 नवंबर से शुरू होगा जिले में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण
जन्म से लेकर 16 वर्ष तक के आयु के बच्चों के लिए हर टीका है जरुरी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सीईए ने भी की पेट्रोल-डीजल को जीएसटी में लाने की वकालत, आधा होगा रेट
Next Article 2022 तक तैयार हो जाएगा दिव्य राममंदिर, गर्भगृह के चारों तरफ समतलीकरण का काम लगभग पूरा राममंदिर निधि समर्पण अभियान संपन्न, 2100 करोड़ मिले

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?