ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राष्ट्रीय युवा दिवस: ये है बॉलीवुड के सबसे युवा स्टार्स जो ब्रांड एंडोर्समेंट के साथ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में भी हैं आगे…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

राष्ट्रीय युवा दिवस: ये है बॉलीवुड के सबसे युवा स्टार्स जो ब्रांड एंडोर्समेंट के साथ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में भी हैं आगे…

By @dmin
Published: January 12, 2022
Share
SHARE

हर साल 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन देश के युवाओं के लिए समर्पित होता है, क्योंकि युवा ही हमारे देश का वर्तमान हैं और देश को आगे ले जाने की क्षमता रखते हैं। बॉलीवुड में भी कई ऐसे युवा स्टार्स हैं जो कमाई के मामले में तो आगे हैं ही, इसके साथ ही इनकी इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान है। राजकुमार राव से लेकर आदर्श गौरव तक कई युवा स्टार्स ने कम उम्र में ही अपनी काबिलियत के दम पर बॉलीवुड इंडस्ट्री में बहुत अच्छा नाम कमाया है।

Contents
  • राजकुमार राव
  • आलिया भट्ट
  • आदर्श गौरव
  • कार्तिक आर्यन
  • सारा अली खान
  • आयुष्मान खुराना

राजकुमार राव

बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव ने अपनी काबिलियत और मेहनत के दम पर एक अलग मुकाम हासिल किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘लव सेक्स और धोखाÓ फिल्म से की थी। इसके बाद राजकुमार राव ने काय पो चे, स्त्री, शादी में जरुर आना जैसी कई फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। कमाई के मामले में भी राजकुमार राव किसी से पीछे नहीं हैं। अगर बात करें उनकी संपत्ति की तो राजकुमार राव की नेट वर्थ लगभग 44 करोड़ रुपये है। फिल्मों में काम करने के साथ ही राज कुमार राव बेवकूफ डॉट कॉम, एक्टिमास्क्स और कैशिफाई जैसे ब्राड्स के एम्बेसडर हैं। ब्रांड इंडोर्समेंट के लिए राजकुमार राव प्रति ब्रांड 1 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं।

आलिया भट्ट

अगर बात करें बॉलीवुड में युवा स्टार्स की तो आलिया भट्ट सबसे कम उम्र की स्टार में से एक हैं। आलिया भट्ट ने गली बॉय, स्टूडेंट ऑफ द ईयर, बद्रीनाथ की दुल्हनिया, कलंक जैसी कई फिल्मों में काम किया है। फिल्म राजी में आलिया के अभिनय की हर किसी ने तारीफ की थी और इस फिल्म ने जमकर कमाई की थी। अगर बात करें आलिया भट्ट की कमाई के बारे में तो एक फिल्म के लिए वे तकरीबन 4 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। इसके अलावा एक वेबसाइट रिपोर्ट के मुताबिक आलिया ब्रांड एंडोर्समेंट से सलाना 3 करोड़ रुपये कमाती हैं।

आदर्श गौरव

बॉलीवुड इंडस्ट्री में आदर्श गौरव एक उभरता हुआ नाम हैं। उन्होंने इतनी कम उम्र में अपनी अदाकारी से लोगों का दिल जीता है। फिल्म ‘द व्हाइट टाइगरÓ में उनका अभिनय काबिले तारीफ था। इस फिल्म के लिए आदर्श को एशियन वल्र्ड फिल्म फेस्टिवल द्वारा ‘द राइजिंग स्टारÓ अवार्ड से सम्मानित किया गया था।

कार्तिक आर्यन

बॉलीवुड के युवा अभिनेता कार्तिक आर्यन की एक लंबी फैन फॉलोइंग है। कार्तिक आर्यन एक मिडिल क्लास फैमिली से ताल्लुक रखते हैं लेकिन अपने दम पर कार्तिक ने सिनेमा इंडस्ट्री में तो अपनी जगह बनाई है। कार्तिक ने प्यार का पंचनामा, लुका छुपी, लव आज कल जैसी कई फिल्मों में काम किया है। एक मध्यम वर्गीय परिवार से आने वाले कार्तिक आर्यन आज एक फिल्म के लिए करीब 5 से 7 करोड़ रुपये तक चार्ज करते हैं। इसके अलावा वह ओप्पो, फेयर एंड हैंडसम, वीट मेन, अरमानी एक्सचेंज वॉचेस, बॉम्बे शेविंग जैसे ब्रांडस के विज्ञापन में भी नजर आते हैं।

सारा अली खान

बॉलीवुड की युवा एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल सारा अली खान ने फिल्म केदारनाथ से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म से ही उन्होंने दर्शकों के दिल में अपनी जगह बना ली थी। इसके अलावा उन्होंने सिंबा, कुली नंबर वन, और लव आजकल जैसी फिल्मों में काम किया है। हाल ही में उनकी फिल्म अतरंगी रे रिलीज हुई थी। अगर बात कमाई की करें तो सारा अली खान एक फिल्म के लिए तकरीबन तीन करोड़ रुपये लेती हैं तो वहीं सारा ब्रांड एंडोर्समेंट के जरिए हर महीने लगभग 30 लाख रुपये कमाती हैं।

आयुष्मान खुराना

बॉलीवुड में अगर बात करें आयुष्मान खुराना की तो वे मल्टी टैलेंटेड हैं। अभिनय के साथ ही अपनी गायकी से भी उन्होंने अलग पहचान बनाई है। इसके साथ ही आयुष्मान लीक से हटकर विषयों पर फिल्में करने के लिए जाने जाते हैं। यहां तक कि साल 2020 में टाइम मैगजीन ने आयुष्मान खुराना को दुनिया के 100 प्रभावित करने वाले शख्सियतों की श्रेणी में रखा था। उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी काबिलियत के दम पर ये मुकाम हासिल किया है। अगर बात करें कमाई की तो आयुष्मान खुराना फिल्मों के साथ ब्रांड एंडोर्समेंट से हर साल लगभग 6 करोड़ रुपये की कमाई करते हैं।

कोरबा में हाथियों का उत्पात : आधी रात घरों में की तोड़फोड़, फसलों को भी पहुंचाया नुकसान… दहशत में ग्रामीण
दुर्ग जिले में लॉकडाउन कारगर…. एंटीजन के नतीजे बता रहे दुर्ग जिले में एक हफ्ते में 22 प्रतिशत घटा संक्रमण
दूसरे दिन राजकुमार राव की फिल्म ने पकड़ी रफ्तार, शनिवार को इतना रहा कलेक्शन
Good News : छत्तीसगढ़ में आसानी से मिलेगा ड्राइविंग लाइसेंस, डुप्लीकेट के लिए नहीं लगाना होगा RTO का चक्कर, शुरू हुई नई व्यवस्था
ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई में मिली चोरी की कार, सूर्या मॉल के पास दो दिनों से थी पार्क
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मंत्री डॉ. डहरिया आरंग में सघन भ्रमण के दौरान अनेक कार्यक्रमों में हुए शामिल
Next Article बिग ब्रेकिंग: भिलाई निगम जोन अध्यक्ष चुनाव: सभी जोन में कांग्रेस के अध्यक्ष निर्वाचित, टॉस ने बिगाड़ा भाजपा का खेल बिग ब्रेकिंग: भिलाई निगम जोन अध्यक्ष चुनाव: सभी जोन में कांग्रेस के अध्यक्ष निर्वाचित, टॉस ने बिगाड़ा भाजपा का खेल

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?