ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: स्थाई स्तंभ: बात का बतंगड़- सहकारिता, कार्पोरेट और स्व सहायता समूह
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

स्थाई स्तंभ: बात का बतंगड़- सहकारिता, कार्पोरेट और स्व सहायता समूह

By @dmin
Published: June 8, 2022
Share
बात का बतंगड़: निर्वस्त्र करने की आदिम इच्छा
बात का बतंगड़: निर्वस्त्र करने की आदिम इच्छा
SHARE

-दीपक रंजन दास
भारत जैसे विशाल जनसंख्या वाले देश को क्या चाहिए-सहकारिता, कार्पोरेट या स्व-सहायता समूह। आरंभिक दौर में भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मचारियों का वेतन बहुत ज्यादा नहीं था। एकल परिवार था, तीन-तीन चार-चार बच्चे थे, बीएसपी स्कूलों में सस्ती शिक्षा थी, बीएसपी के अस्पतालों में मुफ्त इलाज था। बावजूद इसके कर्मचारी सहकारी समितियां बनाते थे। ऐसा कर वे राशन खर्च का कुछ पैसा बचा लेते थे। सालाना हिसाब कर यह रकम आपस में बांट लेते, सदस्यों को उपहार देते या फिर पिकनिक करते। उधर ग्राम तिरगा झोला में दाऊ प्यारेलाल बेलचंदन कृषि सहकारिता पर काम कर रहे थे। सहकारी बैंक, सहकारी राशन दुकानें स्थापित हो रही थीं। सहकारिता के दम पर ही स्मृति नगर जैसी आवासीय कालोनियां बनी। जैसे-जैसे वेतन भत्ता बढ़ा, सहकारिता फिकरा मात्र बन कर रह गई। कार्पोरेट का दौर आया तो दर्जी, मोची, आटा चक्की, मसाला कूटने पीसने वाले, सबका धंधा मंदा पड़ गया। गरीबों की आजीविका छिन गई और किसी ने उफ्फ तक नहीं की। एक बार फिर सहकारिता ने अपना दम दिखाना शुरू किया। अंतर केवल इतना था कि इस बार धुर गरीबों ने सहकारिता आंदोलन शुरू किया। जिनके पास खाने-पहनने के लिए नहीं था, वे केवल श्रम के बल पर सहकारिता के क्षेत्र में आए। स्व-सहायता समूह बनाकर उन्होंने एक दूसरे की मदद से बड़ा व्यापार खड़ा कर लिया। महिलाओं ने इस में बाजी मार ली। दस-पंद्रह महिलाओं के स्व-सहायता समूह खेती किसानी, ठेकेदारी, खदान संचालन, अपराह्न भोजन से लेकर पोल्ट्री फार्मिंग, मशरूम फार्मिंग, मवेशी पालन, मछली पालन, गोबर खाद बनाने से लेकर दाल मिल तक चलाने लगे। राजनांदगांव में पद्मश्री फुलबासन बाई यादव के नेतृत्व में ढाई लाख महिलाएं संगठित हो गईं। गुण्डरदेही में पद्मश्री शमशाद बेगम ने शराब और जुए पर प्रभावी नियंत्रण लगा दिया। हाल ही में जापान की एक टीम ने धमधा के संडी में श्रद्धा स्व सहायता समूह का काम देखा और तारीफ की। आईसीआईसीआई फाउंडेशन के सहयोग से यहां दाल बनाने और पालिश करने की मशीन लगी है। अच्छी खासी मांग भी निकल आई है। महिलाएं न केवल आर्थिक बल्कि राजनीतिक शक्ति बनकर उभर रही हैं। वे निजाम भी बदल सकती हैं।

दुर्ग पुलिस की गिरफ्त में आया शातिर वाहन चोर गिरोह, दो चोरों के साथ खरीदार भी पकड़ाए… सात बाइक बरामद
T20 World Cup: अगले हफ्ते होगा भारतीय स्क्वॉड का एलान, 17 अक्तूबर से शुरू होगा टूर्नामेंट
कश्मीर से कन्याकुमारी तक लाल चौक पर ऐतिहासिक भगवा ध्वज के साथ ‘शतक’ ध्वज यात्रा की सफल शुरुआत
इतिहास में दर्ज हुआ राजपथ, नए रंग-रूप में तैयार कर्तव्य पथ का पीएम मोदी आज शाम करेंगे उद्घाटन
छत्तीसगढ़ के पहले जुरासिक रॉक गार्डन का हुआ शुभारंभ, स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने किया देश का सबसे अनूठा फॉसिल पार्क का उद्घाटन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बाघ की मौत का मामला: भैंस का जहरीला मांस खाने से बाघ की मौत, चार आरोपी गिरफ्तार बाघ की मौत का मामला: भैंस का जहरीला मांस खाने से बाघ की मौत, चार आरोपी गिरफ्तार
Next Article पॉश कालोनी में तेंदुए का तांडव, तीन घंटे तक मकानों की छतों पर मचाता रहा उत्पात मचाता टाइगर रिजर्व में मृत मिले तेंदुए के पंजे और दांत गायब, अवैध शिकार की अटकलें
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?