रणबीर और श्रद्धा कपूर स्टारर लव रंजन की फिल्म के सेट पर आग लग गई। शुक्रवार को हुई इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। 33 वर्षीय मनीष सेट पर काम कर रहे थे इसी दौरान आग तेजी से फैल गई। अस्पताल ले जाने पर मनीष को मृत घोषित कर दिया गया।

आग अंधेरी वेस्ट स्थित चित्रकूट स्टूडियो में लगी थी। हालांकि इससे पहले भी फिल्मों और टीवी सीरियल्स के सेट्स पर आग लगने की घटनाएं होती रही हैं। जिससे प्रोड्यूसर्स का नुकसान तो होता ही है साथ ही वहां काम कर रहे लोगों को भी जान गंवानी पड़ी है। पहली बार दादा साहब फाल्के की फिल्म राजा हरिशचंद्र की प्रिंट में लगी थी इस घटना के बाद पूरी फिल्म को दोबारा शूट करना पड़ा था वहीं देवदास के सेट पर आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई थी। इसी तरह द स्वॉर्ड ऑफ टीपू सुल्तान के सेट पर आग लगने से 50 लोगों की जान चली गई थी।
द स्वॉर्ड ऑफ टीपू सुल्तान:- किसी टीवी शो पर आग लगने की ये पहली और भयानक घटना थी। टीवी शो ‘द स्वॉर्ड ऑफ टीपू सुल्तान के सेट पर भीषण आग लगने से लगभग 50 लोगों की मौत हो गई थी। ये काफी बड़ा हादसा था। इस हादसे में फिल्मों से टीवी में आए एक्टर संजय खान भी बुरी तरह झुलस गए थे। जिसके चलते उन्हें 13 दिनों में 73 सर्जरी करवानी पड़ी थी। हादसे में एक्ट्रेस नीना गुप्ता की जान बाल-बाल बची थी।
राजा हरिशचंद्र:- फिल्मों के सेट पर हादसा होने की लिस्ट में पहला नाम फिल्म ‘राजा हरिशचंद्र का आता है। ये हादसा फिल्म बनने के कुछ साल बाद हुआ था। सन् 1917 में फिल्म के आखिरी प्रिंट में आग गई थी। जब ये हादसा हुआ उस वक्त फिल्म के प्रिंट को एक जगह से दूसरी जगह ले जाया जा रहा था। प्रिंट में आग लगने के बाद फिल्म के डायरेक्टर दादा साहब फाल्के ने फिल्म को फिर से शूट किया था, जो आज भी मौजूद है।
मदर इंडिया:- फिल्म ‘मदर इंडिया के सेट पर भीषण आग तब लगी थी, जब नरगिस और सुनील दत्त फिल्म में आग का सीन शूट कर रहे थे। उस सीन में सुनील दत्त को नरगिस को आग से बचाना था। आग इतनी फैल गई थी कि नरगिस की जान खतरे में पड़ गई तब सुनील दत्त ने फौरन एक कंबल लेकर नरगिस के चारों ओर लपेट दिया और उन्हें सुरक्षित बचाकर बाहर ले आये। इस हादसे में सुनील दत्त थोड़ा जख्मी हो गए थे, लेकिन नरगिस सुरक्षित बाहर आ गई थीं।
देवदास:- 2002 में रिलीज हुई इस फिल्म की शूटिंग के दौरान कई हादसे हुए। फिल्म की शूटिंग के दौरान सेट पर आग लग जाने से 2 लोगों की मौत हो गई थी। इसी तरह इसी साल भंसाली की दूसरी फिल्म हम दिल दे चुके सनम के सेट पर भी आग लग गई थी।
ब्लैक:- मुंबई में साल 2004 में डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘ब्लैक के सेट पर भीषण आग लग गई थी। इस हादसे में फिल्म के ज्यादातर गैजेट्स खत्म हो गए थे। हादसे में कुछ घायल भी हुए थे।
दबंग 2:- 2012 में मुंबई के महबूब स्टूडियो में शूट हो रही फिल्म ‘दबंग 2 के सेट पर आग गई थी। उस वक्त सलमान खान सेट भी सेट पर शूटिंग में बिजी थे। रिपोट्र्स की माने तो सेट पर शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी थी। इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए थे, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। हादसे में सलमान खान बाल-बाल बचे थे।
मैं तेरा हीरो:- फिल्म ‘मैं तेरा हीरो के शूटिंग सेट पर उस समय हादसा हुआ जब सेट पर शूटिंग के लिए कई लोग मौजूद थे। इस फिल्म में एक्टर वरुण धवन लीड रोल में थे और वो फिल्म की शूटिंग बैंकॉक में कर रहे थे। रिपोट्र्स के अनुसार सेट पर वैनिटी वैन से जुड़े एक जनरेटर में आग लग गई थी और वो आग सेट तक फैल गई। हादसे के दौरान कुछ लोग बेहोश हो गए थे, उसके बाद सेट को फौरन खाली कराया गया था।
एबीसीडी 2:-एक्टर वरुण धवन और एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म ‘एबीसीडी 2 के सेट पर भी आग लग गई थी और ये हादसा तब हुआ जब शूटिंग के लिए सेट पर 600 लोग मौजूद थे। हालांकि आग लगने के फौरन बाद सभी लोगों को बाहर निकाल लिया गया था। इस हादसे में किसी को भी चोट नहीं आई थी।
कॉमेडी नाइट्स विथ कपिल:- 2013 में गोरेगांव फिल्म सिटी में टीवी शो कॉमेडी नाइट्स विद कपिल के सेट में भीषण आग लग गई थी। आग लगने से मेकर्स को सेट के फिर से बनने तक अपनी शूटिंग को दूसरी जगह पर करना पड़ा जिससे उन्हें खासा नुकसान हुआ था। हालांकि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।




