ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: फिर हिंसा की आग में बंगाल, तृणमूल कांग्रेस नेता की हत्या के बाद फूंके घर, 10 लोग जिंदा जले
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

फिर हिंसा की आग में बंगाल, तृणमूल कांग्रेस नेता की हत्या के बाद फूंके घर, 10 लोग जिंदा जले

By @dmin
Published: March 22, 2022
Share
बंगाल हिंसा: चुनाव के बाद हो रहे खून खराबे का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, भाजपा ने की सीबीआई जांच की मांग
बंगाल हिंसा: चुनाव के बाद हो रहे खून खराबे का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, भाजपा ने की सीबीआई जांच की मांग
SHARE

कोलकाता (एजेंसी)। विधानसभा चुनाव के बाद हिंसा झेलने वाले बंगाल में एक बार फिर से वही दौर शुरू होता दिख रहा है। सोमवार को टीएमसी के एक पंचायत नेता की हत्या के बाद भड़की हिंसा में 10 लोगों की मौत की खबर है। इन लोगों के घरों को आग लगा दी गई थी, जिसमें वे जिंदा जलकर मर गए। इसके अलावा बड़ी संख्या में लोगों के घायल होने की भी खबर है। पुलिस ने कहा कि बीरभूम जिले की बारशल ग्राम पंचायत के उप-प्रधान भादू शेख की सोमवार को हत्या कर दी गई थी। उसके बाद ही रात को यह आगजनी कांड हुआ, जिसमें 10 लोग जिंदा जल गए। भादू शेख बोगतुई गांव के रहने वाले थे।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह आगजनी टीएमसी के एक गुट के सदस्यों की ओर से की गई है। हालांकि तृणमूल कांग्रेस ने इन आरोपों को खारिज किया है। बीरभूम जिले के टीएमसी के अध्यक्ष अनुब्रत मंडल ने मंगलवार दोपहर को दावा किया कि यह आग हिंसा के दौरान नहीं लगाई गई है। उन्होंने कहा कि यह आगजनी शॉर्ट सर्किट के चलते हुई थी और उसी की वजह से घरों में आग लग गई। टीएमसी कार्यकर्ताओं की ओर से हमले की बात को खारिज करते हुए मंडल ने कहा, ‘शॉर्ट सर्किट के चलते लोगों के घरों में आग लग गई थी और उससे ही मौतें हुई हैं। सोमवार की रात को कोई हिंसा नहीं हुई थी।

West Bengal | Around 10-12 houses were set on fire last night. A total of 10 dead bodies have been recovered, 7 dead bodies were retrieved from a single house: Fire officials on death of several people after a mob allegedly set houses on fire and killed a TMC leader in Birbhum. pic.twitter.com/KOW2ldlCgy

— ANI (@ANI) March 22, 2022

फायर ब्रिगेड कर्मचारी बोले- हमें आग बुझाने से भी रोका गया
फायर ब्रिगेड के एक कर्मचारी ने नाम उजागर न करने की शर्त पर कहा कि उन्होंने कम से कम 10 घरों को आग से बर्बाद पाया है। उन्होंने कहा, ‘हमें कुछ स्थानीय लोगों ने आग बुझाने से भी रोका। अब तक हमें एक घर से 7 शव मिल चुके हैं। वह इतनी बुरी तरह से जले हैं कि यह भी नहीं पहचान हो पाई कि मरने वाले पुरुष थे, महिला थे या फिर नाबालिग हैं। फिलहाल मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात है और इलाके की घेराबंदी कर ली गई है। ममता सरकार में मंत्री फिरहाद हाकिम और रामपुर हाट के विधायक आशीष बनर्जी मौके पर पहुंच रहे हैं।

बाइक सवार 4 लोगों ने की थी शेख की हत्या
टीएमसी के पंचायत लीडर भादू शेख पर मोटर साइकिल सवार 4 लोगों ने हमला किया था। हमलावरों के चेहरे ढंके हुए थे, इसलिए उनकी पहचान नहीं हो सकी। गोलियां मारे जाने के तुरंत बाद शेख को रामपुर हाट के सरकारी अस्पातल में ले जाया गया था, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। कहा जा रहा है कि यह घटना टीएमसी के ही दो गुटों के बीच जारी प्रतिद्वंद्विता के चलते हुई है। इसी के चलते बड़ी संख्या में घरों में तोडफ़ोड़ की गई और उन्हें आग के हवाले कर दिया गया।

राज्यपाल रमेन डेका ने जनजातीय संग्रहालय का किया निरीक्षण, राज्योत्सव पर पीएम मोदी करेंगे लोकार्पण
शिक्षक दिवस पर घनश्याम सिंह आर्य कन्या महाविद्यालय में सम्मानित हुए गुरुजन
छत्तीसगढ़ में बंद हो रहे 4 हजार स्कूल!… सरकार ने कहा भ्रामक- राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत होगा युक्तियुक्तकरण
प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर राहुल गांधी सहित कई राष्ट्राध्यक्षों ने दी बधाई
बाइक का शौकीन चोर: कुछ दिन किया शोरूम में काम, फिर मौका पाकर गोदाम से चोरी कर ली बाइक…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव कोरोना संक्रमित, तीसरी बार संक्रमण की चपेट में आए मनरेगा कार्यों में अनियमितता के आरोप में 15 कर्मचारी निलंबित, मंत्री ने विधानसभा में दी जानकारी
Next Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 153 # 22 March 2022

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?