ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: उधर राफेल की भारत के लिए उड़ान और इधर हुआ राजनीतिक टेकऑफ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

उधर राफेल की भारत के लिए उड़ान और इधर हुआ राजनीतिक टेकऑफ

By @dmin
Published: July 27, 2020
Share
The wait is over: Section 144 is coming in Rafael, Ambala, people are instructed not to go to the roof of houses
The wait is over: Section 144 is coming in Rafael, Ambala, people are instructed not to go to the roof of houses
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। उधर फ्रांस से राफेल ने भारत के लिए उड़ान भरी और इधर राजनीति को भी पंख लग गए। पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने इसका स्वागत करते हुए राफेल खरीदने का श्रेय यूपीए सरकार के सिर बांधा। 
उनके बयान के बाद एक बार फिर राफेल की राजनीति ने विवाद के रनवे से उड़ान भर ली। भाजपा तुरंत पलटवार पर उतर आई। पार्टी का कहना है कि इसी राफेल को कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने भ्रष्टाचार कहा था। इसे मुद्दा बनाकर लोकसभा चुनाव लड़ा गया था। हर रैली में राफेल के कटआउट लहराए जाते थे और कहा जा रहा था कि सूटबूट की सरकार ने गरीबों का पैसा अमीरों की जेब में डाल दिया है।
दूसरी ओर गर्व की बात यह है कि भारतीय वायुसेना चौथी पीढ़ी के स्टेल्थ लड़ाकू विमान से सुसज्जित हो गई है। वो भी ऐसे समय जब हमारे पड़ोसी अपनी हदें लांघने पर उतारू हैं। चीन लगातार सीमा पर नियमों का अपमान कर रहा है। 
वहीं हमसाया मुल्क पाकिस्तान हर बार मुंह की खाने के बावजूद अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। जबकि 2016 और 2019 में भारत ने सर्जिकल स्ट्राइक के जरिए पाकिस्तान को करारा जवाब दिया था। दोनों ही बार पाकिस्तान के कब्जे वाले पाकिस्तान में घुसकर उसे सबक सिखाया गया था। एक बार फिर राजनीति का रुख करते हैं। 

चौकीदार चोर है का नारा

क्या आपको याद है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने एक नारा दिया था, चौकीदार चोर है। यह नारा सीधे-सीधे भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाना बनाते हुए गढ़ा गया था। दरअसल, मोदी खुद को देश का प्रधानसेवक और देश का चौकीदार कहते रहे हैं। 
राफेल डील को मुद्दा बनाते हुए तब के कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने चौकीदार को चोर बताया था। यहां तक कि राफेल सौदे की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट में मुकदमा भी दायर किया गया था। हालांकि देश की शीर्ष अदालत में विरोधी दलों को सफलता नहीं मिल पाई थी।
उलटा भारतीय जनता पार्टी ने चौकीदार चोर कहने पर राहुल गांधी पर मुकदमा दर्ज करा दिया था। इसकी वजह से राहुल गांधी को माफी मांगनी पड़ी थी। हालांकि लोकसभा चुनाव के परिणाम के बाद यह मामला भी विलुप्त हो गया था। अब सच्चाई यह है कि पांच राफेल लड़ाकू विमान अंबाला में भारत की सरजमीं को छुएंगे और हमारे शस्त्रागार का ताज बनेंगे।

छत्तीसगढ़ बोर्ड ने दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी किए, ऐसे डाउनलोड करें
खौफनाक हत्याकांड : दूल्हा-दुल्हन सहित पांच लोगों की फरसे से काटकर हत्या, एक दिन पहले ही ससुराल पहुंची थी नई दुल्हन
10वीं के छात्र ने सहपाठी को मारी गोली, कुर्सी विवाद में ले ली जान
आईपीएल के आगाज से पहले CSK ने बदला कप्तान, ऋतुराज गायकवाड को बनाया नया कप्तान
रेलवे का कारनामा : रद्द ट्रेन को ऐन मौके पर कर दिया बहाल, स्टेशन पहुंचे यात्री लौट चुके थे घर… जानिए क्या है पूरा माजरा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article तालाब में बदले 11 जिले, हाईवे पर सोने को मजबूर लोग तालाब में बदले 11 जिले, हाईवे पर सोने को मजबूर लोग
Next Article MNREGA strengthening rural economy amid lockdown crisis…. Employment is being provided to more than 42 thousand मनरेगा कार्यों में महिलाओं की भागीदारी 50.75 फीसदी, यह पिछले चार वर्षों में सबसे ज्यादा

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?