रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीते 24 घंटों के दौरान 479 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इसबीच 1001 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं दूसरी ओर 24 घंटे में 09 मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 13377 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो चुकी है। नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9 लाख 90 हजार 323 संक्रमित हो गई है। छत्तीसगढ़ में अब तक 9 लाख 67 हजार 415 मरीज स्वस्थ हुए हैं। प्रदेश में फिलहाल सक्रिय मरीजों की संख्या 9531 है।
जिलेवार मिले मरीजों में सर्वाधिक आंकड़ा बीजापुर का रहा। बीजापुर में 65 नए संक्रमितों की पहचान हुई है। वहीं मुंगेली जिले में एक भी केस नहीं आया। इसके अलावा बलौदाबाजार से 29, कोरिया से 27, रायपुर से 24, बस्तर, सरगुजा व सुकमा से 23-23, धमतरी व दंतेवाड़ा से 22-22, कोंडागांव व बिलासपुर से 21-21, जांजगीर से 19, कोरबा व गरियाबंद से 18-18, जशपुर- 16, सूरजपुर- 15, कांकेर- 12, दुर्ग व बालोद से 11-11, कवर्धा से 10, रायगढ़ व नारायणपुर से 9-9, राजनांदगांव व बलरामपुर से 8-8, बेमेतरा से 7, महासमुंद से 5 तथा गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 3 नए सामने आए हैं।
छत्तीसगढ़ में कोरोना के 479 नए मामले… 10 हजार से नीचे आया एक्टिव मरीजों का आंकड़ा, 9 मरीजों की हुई मौत




