ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सुरक्षा कड़ी: तीस से अधिक जगहों पर मोबाइल इंटरनेट सेवा ठप, तीन आतंकियों के मारे जाने के बाद उठाया कदम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

सुरक्षा कड़ी: तीस से अधिक जगहों पर मोबाइल इंटरनेट सेवा ठप, तीन आतंकियों के मारे जाने के बाद उठाया कदम

By @dmin
Published: November 25, 2021
Share
सुरक्षा कड़ी: तीस से अधिक जगहों पर मोबाइल इंटरनेट सेवा ठप, तीन आतंकियों के मारे जाने के बाद उठाया कदम
सुरक्षा कड़ी: तीस से अधिक जगहों पर मोबाइल इंटरनेट सेवा ठप, तीन आतंकियों के मारे जाने के बाद उठाया कदम
SHARE

जम्मू (एजेंसी)। श्रीनगर में मुठभेड़ के दौरान तीन आतंकियों के मारे जाने के दूसरे दिन गुरुवार को तीस से अधिक जगहों पर मोबाइल इंटरनेट सेवा ठप कर दी गई है। एजेंसियों ने यह कदम उपद्रव को देखते हुए और हिंसा को रोकने के लिए उठाया है। पुलिस को पता चला था कि कुछ असामाजिक तत्व इस मुठभेड़ के बाद वीडियो प्रचारित कर लोगों को  भड़काने का काम कर रहे हैं। बुधवार को हुई मुठभेड़ के बाद कुछ स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया था। इसे सुरक्षा बलों ने संयम बरतते हुए उन्हें हल्के प्रतिरोध के बाद वापस भेज दिया।

इन इलाकों में बंद है मोबाइल इंटरनेट
श्रीनगन के बोरी कदल, हब्बाकदल, खनियार, एसआर गंग, एमआर गंग, जदीबल, नौशारा, फतेह कदल, करण नगर, ईदगाह, कमरवारी, सौरा, रैनावारी, बग्यास, नौहट्टा, हवल। मलरत्था, एंकर, सैयद पोरा, जम्मलत्ता, हजरतबल, नवाकदल, सफाकदल, अहमदनगर, बुशपोरा, हवल, नूरबाग, ज़कूरा, पंडाच, सैदाकदल, नगीन, हजऱतबल, जैनमार में एहतियात के तौर पर मोबाइल सेवा बंद की गई है।

कार में जा रहे थे तीनों आतंकी मारे गए 
सुरक्षाबलों ने रामबाग फ्लाईओवर के नीचे एक कार में जा रहे तीन लश्कर-ए-ताइबा के सहयोगी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) के टॉप कमांडर मेहरान यासीन शल्ला व उसके दो साथियों को मार गिराया। मेहरान श्रीनगर के ईदगाह इलाके में स्कूल में घुसकर की गई शिक्षक व महिला सिख प्रिंसिपल की हत्या में शामिल था। उसके साथ मारे गए दो अन्य आतंकियों की शिनाख्त अराफात शेख व मंजूर अहमद मीर दोनों पुलवामा निवासी के रूप में की गई है। हालांकि पुलिस ने सिर्फ दो दहशतगर्दों के ही नाम जारी किए हैं। 

सुरक्षाबलों पर की थी फायरिंग 
आईजी कश्मीर विजय कुमार के अनुसार, सूचना मिली थी कि तीन आतंकी एक कार में सवार होकर जहांगीर चौक से एयरपोर्ट मार्ग की ओर जाने वाले हैं। इसकी सूचना मिलने के बाद सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष दल ने रामबाग फ्लाई ओवर के नीचे पोजीशन ले ली थी। लगभग 4.50 पर एक वैगनआर कार में तीन संदिग्ध जाते हुए दिखे। सुरक्षाबलों ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उन्होंने फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश की। परंतु सतर्क सुरक्षाबलों ने व्यस्त इलाके में संयम बरतते हुए संक्षिप्त मुठभेड़ में तीनों को मार गिराया। 

पहली बार भीड़भाड़ वाले इलाके में मुठभेड़ 
जिस स्थान पर मुठभेड़ हुई वह काफी भीड़भाड़ वाला इलाका है। शाम का समय होने के कारण वहां सड़क पर काफी यातायात था। सुरक्षा बलों ने सीमित और सटीक कार्रवाई करते हुए यह सफलता हासिल की। इस दौरान कुछ देर के लिए इलाके में भगदड़ की स्थिति भी बन गई। सुरक्षाबलों ने थोड़ी देर बाद ही यातायात पुन: बहाल कर दिया।

शिक्षक दीपक चंद और सिख महिला प्रिंसिपल सुपिंदर कौर की हत्या में भी शामिल
आईजी ने बताया कि मारा गया टीआरएफ कमांडर मेहरान श्रीनगर में 7 अक्तूबर 2021 को श्रीनगर के ईदगाह इलाके में  शिक्षक दीपक चंद और सिख महिला प्रिंसिपल सुपिंदर कौर की हत्या में भी शामिल था। इसके अलावा उस पर कई और निर्दोष नागरिकों की हत्या में भी शामिल होने का मामला दर्ज है। वह श्रीनगर के कनी मजार इलाके का रहने वाला है। 
 
इस साल अब तक 143 आतंकी ढेर, कई कमांडर भी मारे गए
 इस वर्ष घाटी में हुए विभिन्न ऑपरेशनों के दौरान अभी तक 143 आतंकियों को मार गिराने में सफ लता हाथ लगी है। इनमें विभिन्न संगठनों के कई कमांडर भी हैं। लश्कर, जैश, हिजबुल, टीआरएफ समेत सभी संगठनों को भारी नुकसान पहुंचा है। 

आठ साल का आदित्य बच्चों और युवाओं को बता रहा पर्यावरण की अहमियत…
बाल संप्रेषण गृह में नाबालिग से अननेचुरल सेक्स, जांच दौरान कोर्ट की टीम को बालक ने बताई आपबीती, आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में कोरोना: पिछले 24 घंटों में सामने आए 2681 नए कोरोना मरीज, 2817 मरीज हुए ठीक…
भारत में कोरोना: पिछले 24 घंटे में सामने आए सर्वाधिक 17296 नए मामले , 407 लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ में कोरोना से मरने वालों की संख्या 2200 के पार…. पिछले 24 घंटों में 58 मरीजों की मौत…. 1700 नए केस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article शिकारियों ने जंगली सूअर पकड़ने के लिए लगाया फंदा, फंस गई मादा गुलदार…
Next Article दुष्कर्म आरोपी की जब तक मौत नहीं हो जाती तब तक जेल में रहने की मिली सजा सिमी और इंडियन मुजाहिद्दिन से जुड़े चार लोगों को रायपुर कोर्ट ने 10-10 साल कारावास की सजा सुनाई

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?