ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भारत में कोरोना: पिछले 24 घंटे में सामने आए सर्वाधिक 17296 नए मामले , 407 लोगों की मौत
Share
Notification Show More
Latest News
रक्तदान, पौधरोपण से लेकर विद्यादान तक सेवा गतिविधियों से जुड़ेंगे नागरिक
योग-ध्यान से स्वस्थ जशपुर का संकल्प, अब ‘फिट इंडिया-फिट जशपुर’ के तहत होगा वॉकाथॉन
September 25, 2026
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
September 25, 2026
प्रतिदिन हो रहा 6 से 8 लीटर दूध उत्पादन, गोबर से जैविक खाद मिलने से खेती की लागत भी हुई कम
उन्नत नस्ल की गाय ने खोली अतिरिक्त आय की राह, आत्मनिर्भर बने सन्ना के ओम प्रकाश
September 25, 2026
बस्तर, नारायणपुर और बलरामपुर में झमाझम बरसे बादल
छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज
September 25, 2026
स्वस्थ शरीर और मानसिक शांति के लिए नियमित योग को जीवनशैली में अपनाने पर जोर
जशपुर में योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में लगे योग-ध्यान शिविर
September 25, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

भारत में कोरोना: पिछले 24 घंटे में सामने आए सर्वाधिक 17296 नए मामले , 407 लोगों की मौत

By @dmin Published June 26, 2020
Share
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। भारत में कोराना की रफ्तार काबू में नहीं आ रही है। लगातार बढ़ते संक्रमण के मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। संक्रमितों के दोगुने होने की रफ्तार भी बढ़ गइ है। विशेषज्ञों की माने तो भारत में सामुदायिक संक्रमण शुरू हो चुका है लेकिन सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही है। सर्वाधिक प्रभावित राज्यों में महाराष्ट्र व गुजरात के साथ अब तेलंगाना व तमिलनाडू भी शामिल हो गए हैं। तेलंगाना में गुरुवार को कोरोना के 920 नए मामले सामने आए वहीं यहां 5 लोगों की मौत भी हुई है।

Contents
हैदराबाद स्थित बेगम बाजार में एक सप्ताह का लॉकडाउनअमेरिका में 1.26 लाख से ज्यादा लोगों की कोरोना से मौत

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 17,296 नए मामले सामने आए हैं और 407 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 4,90,401 हो गई है, जिनमें से 1,89,463 सक्रिय मामले हैं, 2,85,637 लोग ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और अब तक 15,301 लोगों की मौत हो चुकी है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक, कोरोना के लिए 25 जून तक परीक्षण किए गए नमूनों की कुल संख्या 77,76,228 है। जिसमें से पिछले 24 घंटे में परीक्षण किए गए नमूनों की संख्या 2,15,446 है।

हैदराबाद स्थित बेगम बाजार में एक सप्ताह का लॉकडाउन

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद स्थित बेगम बाजार में कोविड-19 महामारी के मद्देनजर 28 जून से एक सप्ताह के लिए लॉकडाउन लगाया जाएगा। हैदराबाद किराना मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष एलएन राठी ने कहा कि हमने अपने दुकानदारों, कर्मचारियों और स्थानीय लोगों को संक्रमण से बचाने के लिए स्वेच्छा से यह निर्णय लिया। तेलंगाना स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 11,364 है, जिनमें 6,446 सक्रिय मामले, 4,688 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी और 230 मौतें शामिल हैं।

अमेरिका में 1.26 लाख से ज्यादा लोगों की कोरोना से मौत

दुनिया वैश्विक महामारी कोरोना के कहर से लगातार जूझ रही है। वल्र्डोमीटर के मुताबिक, इस वायरस से मरने वालों की संख्या चार लाख 91 हजार से ज्यादा और संक्रमितों की संख्या 97 लाख 10 हजार से ज्यादा हो गई है। वहीं, 52 लाख 79 हजार से ज्यादा लोगों ने कोरोना को मात दी है। दुनियाभर में सबसे ज्यादा प्रभावित देश अमेरिका में मृतकों की संख्या एक लाख 26 हजार से ज्यादा हो गई है और 25 लाख चार हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं।

You Might Also Like

योग-ध्यान से स्वस्थ जशपुर का संकल्प, अब ‘फिट इंडिया-फिट जशपुर’ के तहत होगा वॉकाथॉन

शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता

उन्नत नस्ल की गाय ने खोली अतिरिक्त आय की राह, आत्मनिर्भर बने सन्ना के ओम प्रकाश

छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज

जशपुर में योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में लगे योग-ध्यान शिविर

@dmin June 26, 2020
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भिलाई नगर में मिला सबसे बड़ा असोढ़ीया साप, ऐसे आया पकड़ में…
Next Article Thunderstorm in Bihar: 92 killed, 24 killed in UP due to lightning बिहार में आंधी-तूफान का कहर: 92 लोगों की मौत, यूपी में आकाशीय बिजली से 24 की गई जान

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?