ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सुबह खाली पेट पिए इस घास का जूस, मिनटों में नीचे आने लगेगा कोलेस्ट्रॉल…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

सुबह खाली पेट पिए इस घास का जूस, मिनटों में नीचे आने लगेगा कोलेस्ट्रॉल…

By Sonu Sahu
Published: October 23, 2022
Share
SHARE

व्हीटग्रास एक स्वास्थ्यवर्धक घास है। व्हीटग्रास जूस यानी गेहूं के जवारे से बने जूस को कुछ लोग संजीवनी भी कहते हैं। यह घास शरीर से गंदा कोलेस्ट्रॉल निकालने में काफी असरदार है। यह शरीर के अंदर जाकर सिर्फ 20 मिनट में खून में मिलकर अपना असर शुरू कर देती है। साथ ही इसमें एंटी-डायबिटिक गुण पाए गए हैं। जो ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखते हैं।

Contents
  • कोलेस्ट्रॉल करता है कम
  • डायबिटीज को रखे कंट्रोल में
  • मोटापा
  • चेहरे पर आएगी चमक
  • ब्लड प्रेशर
  • व्हीटग्रास जूस बनाने की विधि
  • जूस बनाने की विधि
  • व्हीटग्रास जूस का सेवन करने के टिप्स

कोलेस्ट्रॉल करता है कम

शरीर में गंदा कोलेस्ट्रॉल खून ले जाने वाली नसों को बीच से बंद कर देता है। जिससे दिल और दिमाग जैसे जरूरी अंगों तक जाने वाली ब्लड सप्लाई रुक जाती है। एक रिसर्च पेपर की मानें, तो व्हीटग्रास में हाइपोलिपिडेमिक प्रभाव होता है, जो कोलेस्ट्रॉल कम कर सकता है। शोध में बताया गया है उच्च कोलेस्ट्रॉल स्तर संबंधी समस्या यानी हाइपरकोलेस्ट्रोलेमिया से जूझ रहे चूहों को व्हीटग्रास जूस देने के बाद मल के द्वारा अतिरिक्त कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकालने में मदद मिली। वहीं, एक शोध में यह भी देखा गया कि 10 हफ्तों तक व्हीटग्रास देने से ना सिर्फ गंदा कोलेस्ट्रॉल नीचे आया, बल्कि अच्छा कोलेस्ट्रॉल बढऩे लगा।

डायबिटीज को रखे कंट्रोल में

खराब दिनचर्या और खानपान के चलते डायबिटीज एक आम बीमारी बन गई है। हालांकि अगर, इसे सही तरह से मैनेज न किया जाए, तो यह खतरनाक रूप ले सकती है। डायबिटीज को सिर्फ हेल्दी डाइट और फिजिकल एक्टिविटी द्वारा कंट्रोल किया जा सकता है। ऐसे में व्हीटग्रास का सेवन मधुमेह में आराम दिलाता है। क्योंकि, कई शोधों में यह सामने आया है कि अंदर एंटी-डायबिटिक गुण पाए गए हैं। जो ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखते हैं।

मोटापा

वजन कम करने के लिए भी व्हीटग्रास जूस का उपयोग किया जा सकता है। कई सारे न्यूट्रिशनिस्ट व्हीटग्रास को तेजी से वेट लॉस करने का शानदार तरीका मानते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस घास के अंदर मौजूद कंपाउंड भूख को कंट्रोल करके वेट लॉस में मदद करते हैं। एक अन्य शोध में कहा गया है कि यंग व्हीटग्रास और अन्य क्लोरोफिल प्लांट वजन कम करने में प्रभावी और सुरक्षित होते हैं।

चेहरे पर आएगी चमक

2015 की एक रिसर्च के मुताबिक, व्हीटग्रास का सेवन करने से शरीर से गंदगी और टॉक्सिन्स निकलने लगते हैं। जिस वजह से चेहरे के दाग-धब्बे दूर होने लगते हैं और उसपर शीशे-सी चमक आ जाती है। इसलिए अगर आप चेहरे की चमक बढ़ाना चाहते हैं, तो भी इस घास का उपयोग कर सकते हैं।

ब्लड प्रेशर

व्हीटग्रास का सेवन ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल में रखता है। कहा जाता है कि इसमें मौजूद क्लोरोफिल उच्च रक्तचाप को कम करता है। इसे ब्लड प्रेशर रेगुलेट करने का सुरक्षित और प्रभावी तरीका बताया गया है। व्हीटग्रास जूस को हाई ब्लड प्रेशर ही नहीं, सामान्य रक्तचाप वाले भी पी सकते हैं। दरअसल, इसे उच्च स्तर को कम करने के साथ ही ब्लड प्रेशर को सामान्य बनाए रखने के लिए जाना जाता है।

व्हीटग्रास जूस बनाने की विधि

एक गिलास पानी
दो चम्मच व्हीटग्रास पाउडर
एक चम्मच नींबू का रस

जूस बनाने की विधि

सबसे पहले तीनों सामग्री को एक मिक्सर में डाल लें।
अब इसे 2 से 3 मिनट तक अच्छी तरह ब्लेंड करें।
इसके बाद थोड़ा सा और पानी डालें और थोड़ी देर मिक्स करें।
फिर इसे एक गिलास में निकालकर छान लें।
बस तैयार है व्हीटग्रास जूस

व्हीटग्रास जूस का सेवन करने के टिप्स

गेहूं के जवारे का जूस हमेशा ताजा ही पीना चाहिए।
शुरुआत में व्हीटग्रास जूस कम मात्रा में लें। इसकी मात्रा को धीरे-धीरे बढ़ा सकते हैं।
अगर इसके सेवन से किसी को एलर्जी होती है, तो इसका सेवन बंद कर दें।
एक ही बार में अधिक मात्रा में इसे पीने से बचें। हमेशा इसकी सीमित मात्रा का ही सेवन करना लाभकारी होता है।
निरंतरता हर चीज में जरूरी है। ठीक ऐसा ही व्हीटग्रास जूस के साथ भी है, इसलिए फायदे पाने के लिए रोजाना एक निर्धारित समय तक इसका सेवन करें।
व्हीटग्रास मार्केट में आसानी से जूस, पाउडर और सप्लीमेंट के रूप में उपलब्ध है। हालांकि, आप इसे घर पर ही उगाकर ताजा जूस भी निकाल सकते हैं।

चेम्बर की ऑनलाइन बैठक, अनलॉक की प्रक्रिया शुरू करने सबने जताई सहमति… सभी व्यापारियों ने शासन की गाइडलाइन के साथ व्यापार शुरू करने की मांग
आफत बना कोरोना: देश में ऑक्सीजन की किल्लत, लगातार बढ़ रही मांग, कीमत लगभग दोगुनी
चमोली में फिर टूटा ग्लेशियर,भारत-चीन सीमा पर सड़क बाधित
कोरोना पर छत्तीसगढ़ में अलर्ट : उपकरणों को परखने सभी जिलों में होगी मॉकड्रिल… स्वास्थ्य सचिव ने जारी किए निर्देश
नीट-पीजी काउंसलिंग को सुप्रीम कोर्ट से हरी झंडी, इस साल जारी रहेगा ईडब्ल्यूएस कोटा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article क्या आपको भी होती हैं वैक्सिंग के बाद दानों की समस्या, आजमाए ये घरेलू नुस्खें
Next Article कांग्रेस नेता के घर में चोरी, 1 किलो चांदी, 10 तोला सोना और 2 लाख कैश ले उड़े चोर, परिवार के साथ थे रायपुर में कांग्रेस नेता के घर में चोरी, 1 किलो चांदी, 10 तोला सोना और 2 लाख कैश ले उड़े चोर, परिवार के साथ थे रायपुर में
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?