नई दिल्ली (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को अचानक से शिक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित सीबीएसई छात्रों के साथ बैठत सत्र में शामिल हुए। उन्होंने बैठक के दौरान छात्रों के अभिभावकों के साथ भी बातचीत की। गुरुवार को शिक्षा मंत्रालय रमेश पोखरियाल निशंक, सीबीएसई के विद्यार्थियों और अभिभावकों के साथ बैठक कर रहे थे। इसी दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अचानक इस वर्चुअल बैठक में शामिल हो गए। उन्होंने कक्षा 12वीं के छात्रों और अभिभावकों के साथ परीक्षा के स्थगन और उसके असर पर चर्चा की। बता दें कि यह बैठक 3 जून को दोपहर में आयोजित की गई थी।

Prime Minister Narendra Modi in a surprise move joined a session with CBSE students organized by the Education Ministry today. He also interacted with the parents of the students during the meet and had a chat with them on the issues and concerns of students & their parents. pic.twitter.com/uXYTzPYFoi
— ANI (@ANI) June 3, 2021
अभिभावकों और छात्रों के सवालों के दिए जवाब
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को उच्च स्तरीय बैठक में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से प्राप्त प्रस्तावों पर चर्चा करने के बाद कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने का निर्णय लिया था। इसके बाद से ही देश के कोने-कोने से मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी। कई छात्र और उनके अभिभावक कक्षा बारहवीं के परिणाम और विश्वविद्यालय में दाखिले को लेकर चिंतित थे। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मीटिंग में आकर अभिभावकों और छात्रों से बात की और उनके सवालों के जवाब भी दिए।
यह फैसला छात्र हितैषी
बता दें कि 12वीं की बोर्ड परीक्षा रद्द होने के एक दिन बाद यानी बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि यह निर्णय व्यापक विमर्श तथा देशभर से मिली लोगों की महत्वपूर्ण राय के बाद लिया गया है। यह फैसला छात्रों के हित में है।




