ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 18 साल की ऋचा का कमाल, वनडे में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाली भारतीय महिला खिलाड़ी बनीं
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalSports

18 साल की ऋचा का कमाल, वनडे में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाली भारतीय महिला खिलाड़ी बनीं

By @dmin
Published: February 22, 2022
Share
18 साल की ऋचा का कमाल, वनडे में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाली भारतीय महिला खिलाड़ी बनीं
18 साल की ऋचा का कमाल, वनडे में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाली भारतीय महिला खिलाड़ी बनीं
SHARE

स्पोर्ट्स डेस्क/क्वींसटाउन (एजेंसी)। भारतीय महिला टीम की विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष ने खास रिकॉर्ड अपने नाम किया है। ऋचा भारत के लिए सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाली महिला खिलाड़ी बन गई हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज के चौथे मैच में ऋचा ने सिर्फ 26 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने वेदा कृष्णमूर्ति का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 32 गेंदों में अर्धशतक लगाया था। हालांकि, ऋचा की रिकॉर्ड पारी भी भारतीय टीम को जीत नहीं दिला सकी और यह मैच भी टीम इंडिया 63 रन से हार गई। इस हार के साथ ही भारत पांच मैचों की सीरीज में 0-4 से पीछे हो चुका है।

भारत के लिए छठें नंबर पर बल्लेबाजी करने आई ऋचा ने विस्फोटक अंदाज में खेलना शुरू किया और सिर्फ 26 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इस दौरान उनके बल्ले से चार चौके और चार छक्के निकले। हालांकि, अपना अधर्शक पूरा करने के बाद ही वे जेन्सन की गेंद पर अमीलिया केर को कैच देकर पवेलियन लौट गईं। जब ऋचा बल्लेबाजी के लिए आई थीं, तब भारत का स्कोर 19 रन पर चार विकेट था और 4.4 ओवर हो चुके थे। वहीं जब ऋचा पवेलियन लौटीं तो भारत का स्कोर 12.5 ओवर में 96 रन हो चुका था।

वनडे में भारत के लिए सबसे तेज अधर्शतक लगाने वाली महिला खिलाड़ी
न्यूजीलैंड के खिलाफ 26 गेंद में अर्धशतक लगाने वाली ऋचा ने वेदा कृष्णमूर्ति को पीछे छोड़ा है। ऋचा ने 52 रन की पारी खेली। वहीं वेदा कृष्णमूर्ति ने फरवरी 2018 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 32 गेंदों में अर्धशतक लगाया था। इस पारी में उन्होंने 70 रन बनाए थे। न्यूजीलैंड के खिलाफ इसी सीरीज में सब्बीनेनी मेघना, वेदा का रिकॉर्ड तोडऩे से चूक गई थीं। उन्होंने 33 गेंद में अपने 50 रन पूरे किए थे। मेघना ने इस पारी में 61 रन बनाए थे।

बारिश के कारण 20 ओवर का हुआ मैच
बारिश के कारण यह मैच 20 ओवर का कर दिया गया था। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। कीवी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट के नुकसान पर 191 रन बनाए। न्यूजीलैंड के लिए अमेलिया केर ने सबसे ज्यादा 68 रन बनाए। वहीं बेट्स ने 41, सोफी डिवाइन और स्टेरवेट ने 32 रन बनाए। भारत के लिए रेनुका सिंह ने दो विकेट लिए। मेघना, गायकवाड़ और दीप्ती को एक-एक विकेट मिला।

192 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। 19 रन के स्कोर पर भारत का चौथा विकेट गिर चुका था। इसके बाद ऋचा ने भारत को मैच में वापस लाने की कोशिश की, लेकिन आउट होते ही टीम इंडिया की उम्मीदें खत्म हो गईं। ऋचा के अलावा कप्तान मिताली राज ने 30 और स्मृति मंधाना ने 13 रन बनाए। इसके अलावा कोई भी भारतीय बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाया।

न्यूजीलैंड की अमेलिया केर और जेन्सन ने तीन-तीन विकेट लिए। वहीं मैकाय और जेस केर ने दो-दो विकेट लेकर भारत की पारी 17.5 ओवर में समेट दी।

नो पार्किंग पर खड़े वाहनों पर कार्रवाई, शराबी वाहन चालकों का भी कटा चालान…. देर रात तक चला एक्शन
Gustakhi Maaf: अन्नदाता फिर योजनाओं के केन्द्र में
ओडिशा में बढ़ा लॉकडाउन, 30 अप्रैल तक रहेगा
पूर्ण लाॅकडाउन में वसूला 4800 जुर्माना: लाॅकडाउन में पढ़ा रही थी ट्यूशन…. परचुन की दुकान खुलने पर किया सील…. एडीएम पहुंचे रिसाली मार्केट
सीएम के साथ फोटो खिचवाने की मांग लेकर जनसभा में तख्ती लेकर पहुंची मासूम, मुख्यमंत्री साय ने किया सम्मानित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article संकट: अमेरिका ने यूक्रेन के टूटे हुए क्षेत्रों में व्यापार और निवेश पर लगाई रोक, कहा- अब किनारे खड़े रहने का वक्त नहीं संकट: अमेरिका ने यूक्रेन के टूटे हुए क्षेत्रों में व्यापार और निवेश पर लगाई रोक, कहा- अब किनारे खड़े रहने का वक्त नहीं
Next Article Corona in Chhattisgarh: The total number of infected persons cross 90 thousand कोरोना से बड़ी राहत: बीते 24 घंटों में 15 हजार से भी कम मामले, 235 की मौत, सक्रिय मरीज घटकर 2 लाख से नीचे

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?