ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सीएम का निर्देश- दो बहनें साथ पढ़ रही हों तो एक की फीस माफ करें प्राइवेट स्कूल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

सीएम का निर्देश- दो बहनें साथ पढ़ रही हों तो एक की फीस माफ करें प्राइवेट स्कूल

By @dmin
Published: October 2, 2021
Share
सीएम का निर्देश- दो बहनें साथ पढ़ रही हों तो एक की फीस माफ करें प्राइवेट स्कूल
सीएम का निर्देश- दो बहनें साथ पढ़ रही हों तो एक की फीस माफ करें प्राइवेट स्कूल
SHARE

लखनऊ (एजेंसी)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बालिकाओं की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। इसके लिए उन्हें प्रोत्साहित करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि निजी स्कूलों में दो बहनें एक साथ पढ़ रही हों तो एक की फीस माफ हो। अगर निजी स्कूल ऐसा नहीं करते हैं तो संबंधित विभाग एक छात्रा की फीस का प्रबंध करे। इसके लिए जिला स्तर पर नोडल अफसर बनाए जाएं।

गांधी जयंती के अवसर पर लोकभवन में आयोजित छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम में उन्होंने प्रदेश के एक लाख 51 हजार छात्रों के अकाउंट में छात्रवृत्ति भेजी। इस दौरान उन्होंने 30 नवंबर तक सभी पात्र छात्रों को मिशन मोड में छात्रवृत्ति वितरण का काम पूरा करने का निर्देश दिया।

स्वच्छ भारत मिशन का परिणाम है कि इंसेफेलाइटिस जैसी बीमारी पर किया 99 प्रतिशत तक नियंत्रण
उन्होंने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि आज देश के दो महान योद्धाओं का जन्मदिन है। मैं गांधी जी और शास्त्री जी को नमन करता हूं। गांधी जी ने सत्य और अहिंसा के बल पर देश को आजाद करवाया। 2014 में दो अक्तूबर को ही स्वच्छ भारत मिशन का प्रारंभ किया गया था। यह इस मिशन का ही परिणाम है कि हमने इंसेफेलाइटिस जैसी बीमारियों पर 99 प्रतिशत तक काबू पा लिया है। प्रदेश के 38 जिलों में ये बीमारी 97 प्रतिशत तक नियंत्रित हो चुकी है।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि आजादी के तत्काल बाद एससी, एसटी, ओबीसी और माइनॉरिटी को वोट बैंक तो माना गया पर सत्ता के गलियारों में उनकी आवाज को अनसुना कर दिया गया पर आज उन्हें विकास का लाभ मिल रहा है। देश व प्रदेश के हर व्यक्ति की जाति व धर्म देखे बिना कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उन्हें दिया जा रहा है।

वहीं, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और पीएम नरेंद्र मोदी की सोच के अनुरूप काम होने से तेजी से विकास हो रहा है।

Breaking News : छावनी क्षेत्र में दो सगे भाइयों का अपहरण, दुर्ग पुलिस ने बताया झूठा… जानिए क्या है पूरा मामला
Big news : 6 माह के मासूम को घर से उठाकर शिवनाथ में फेंका, गोताखोरों ने निकला बच्चे का शव
5 दिन बाद मिली कोरोना से थोड़ी राहत…. बीते 24 घंटे में सामने आए 31 हजार नए केस, स्वस्थ मरीजों की संख्या भी रही ज्यादा
लोकसभा चुनाव में भी चलेगी पीएम मोदी की गारंटी, भाजपा ने खेला नए चेहरों पर दांव
विधानसभा में ”उत्कृष्टता अलंकरण समारोह” ईमानदारी-समर्पण के साथ कार्य करने वाले जनप्रतिनिधियों को अवश्य मिलता है प्रतिफल: राज्यपाल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article विधायकों ने दिल्ली में झंडा गाड़ा, हाईकमान से आर-पार की तैयारी विधायकों ने दिल्ली में झंडा गाड़ा, हाईकमान से आर-पार की तैयारी
Next Article नीरज पाण्डेय बने छात्र संगठन के प्रदेशाध्यक्ष नीरज पाण्डेय बने छात्र संगठन के प्रदेशाध्यक्ष
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?