रायपुर। कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई में प्रदेश अध्यक्ष पद पर नई नियुक्ति कर दी गई है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा जारी पत्र में नीरज पाण्डेय को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। संगठन में उनके काम को देखते हुए यह नियुक्ति की गई है। नीरज, मनेन्द्रगढ़ (कोरिया) निवासी हैं और यहीं छात्र-राजनीति करते रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री व जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रमुख अजीत जोगी के निधन के बाद हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने नीरज को चुनाव प्रभारी बनाया था, जहां पार्टी को जीत हासिल हुई। तब नीरज एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव के पद पर थे। वर्तमान नियुक्ति को मरवाही में हुई जीत का पुरस्कार माना जा रहा है।
नीरज पाण्डेय बने छात्र संगठन के प्रदेशाध्यक्ष
By
@dmin

नीरज पाण्डेय बने छात्र संगठन के प्रदेशाध्यक्ष



