ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सावधान: 2022 में फिर मचेगा हाहाकार! डेल्टा से पांच गुना ज्यादा खतरनाक है ओमिक्रॉन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

सावधान: 2022 में फिर मचेगा हाहाकार! डेल्टा से पांच गुना ज्यादा खतरनाक है ओमिक्रॉन

By @dmin
Published: December 24, 2021
Share
सावधान: 2022 में फिर मचेगा हाहाकार! डेल्टा से पांच गुना ज्यादा खतरनाक है ओमिक्रॉन
सावधान: 2022 में फिर मचेगा हाहाकार! डेल्टा से पांच गुना ज्यादा खतरनाक है ओमिक्रॉन
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। ओमिक्रॉन का खतरा जैसे-जैसे बढ़ रहा है, इस नए वैरिएंट को लेकर नए अध्ययन भी सामने आ रहे हैं। अब सिंगापुर के विशेषज्ञों ने दावा किया है कि कोरोना का यह नया वैरिएंट डेल्टा से भी ज्यादा खतरनाक है। ओमिक्रॉन वैरिएंट ने अपनी प्रतिरक्षा को डेल्टा के मुकाबले मजबूत बनाया है और 2022 में यह पूरी तरह से दुनिया भर में फैल सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह दावा या भविष्यवाणी करना बेकार है कि 2022 तक इस महामारी पर काबू पा लिया जाएगा। दरअसल, सोमवार को विश्व स्वास्थ्य संगठन के डॉयरेक्टर जनरल टेड्रोस एडनॉम ने कहा था कि हम सब मिलकर 2022 तक इस महामारी को समाप्त कर देंगे। 

कब खत्म होगी महामारी, पता नहीं…
सिंगापुर की स्वास्थ्य विशेषज्ञ एसोसिएट प्रोफेसर नताशा हॉवर्ड का कहना है कि यह महामारी कब खत्म होगी, यह निश्चित रूप से नहीं कहा जा सकता। इस पर भविष्यवाणी करना भी बेकार है। क्योंकि, यह इस बात पर निर्भर करता है कि नए वैरिएंट कितना ज्यादा शक्तिशाली होकर हमारे सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस वैरिएंट की प्रतिरक्षा को देखकर लगता है कि 2022 में ओमिक्रॉन विश्व स्तर पर प्रमुख स्ट्रेन बन जाएगा।  

अस्पतालों में फिर से भीड़ बढऩे की संभावना 
डॉ. हॉवर्ड ने बताया कि डेल्टा या अब तक सामने आए वैरिएंट के मुकाबले ओमिक्रॉन में संक्रमण दर बहुत अधिक है। इसलिए, आने वाले समय में फिर से ज्यादा से ज्यादा लोग नए वैरिएंट से ग्रसित होंगे और अस्पताल में फिर से मरीजों की संख्या बढऩे की संभावना है। विशेषज्ञों का कहना है कि जब तक हम सभी पात्र लोगों तक वैक्सीन के दो खुराक के अलावा बूस्टर डोज की उपलब्धता सुनिश्चित नहीं कर देते तब तक महामारी को नियंत्रित करने पर कुछ नहीं कहा जा सकता।   

आनुवांशिक रीढ़ बहुत अलग
ड्यूक-एनयूएस मेडिकल स्कूल के इमर्जिंग इंफेक्शियस डिजीज प्रोग्राम के एसोसिएट प्रोफेसर एशले सेंट जॉन का कहना है कि कोरोना वायरस की एक महत्वपूर्ण व भयावह लहर का एक कारण ओमिक्रॉन भी होगा। क्योंकि, इस नए वैरिएंट की आनुवांशिक रीढ़ बहुत अलग है। हालांकि, इस पर अभी पर्याप्त डेटा उपलब्ध नहीं है और वैज्ञानिक अभी शोध कर रहे हैं। 

अब तक नहीं खत्म हुई 1918 की महामारी 
सिंगापुर मैनेजमेंट यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर मैनेजमेंट प्रैक्टिस के एसोसिएट डायरेक्टर डॉ लिम वी किआट ने कहा कि महामारी कब खत्म होगी, इसका अनुमान लगाने की कोशिश करना बेकार है। क्योंकि, 1918 में फैली फ्लू महामारी वास्तव में कभी समाप्त ही नहीं हुई, अमेरिका के सेंटर ऑफ डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के अनुसार, सौ साल बीत जाने के बाद भी इन्फ्लूएंजा वायरस के मरीज अब भी सामने आते हैं।

समस्या: भोरमदेव मंदिर की दीवारों से रिस रहा बारिश का पानी, एक ओर से धंस गई जमीन
दुर्ग कोचिंग डिपो की यह लॉन्ड्री यूनिट है कमाल, 4 टन क्षमता का एक मात्र यूनिट जहां होती इतने हजार लिनन सेट की धुलाई
Gustakhi Maaf: अब रेलवे स्टेशन भी बन गया एयरपोर्ट
Bhilai : क्रिश्चियन कम्यूनिटी चर्च में लगी भीषण आग, राज्य स्तरीय संगीत प्रतियोगिता के दौरान हादसा
केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने की आदिम जाति कल्याण विभाग की समीक्षा: अधिकारियों ने बताया वन अधिकार दावों को मान्यता देने में छत्तीसगढ़ अग्रणी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मंथन में निष्कर्ष: ओमिक्रॉन से बचने केंद्र ने दिए 6 मंत्र, राज्यों संग बनाया मास्टर प्लान, जानें पूरी रणनीति ओमिक्रॉन के चलते नाइट कर्फ्यू की वापसी, कल से फिर शुरू होगी पाबंदी
Next Article किसानों का दो लाख तक का कर्ज होगा माफ, किसानों पर दर्ज एफआईआर भी होंगी रद्द किसानों का दो लाख तक का कर्ज होगा माफ, किसानों पर दर्ज एफआईआर भी होंगी रद्द

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?