ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ में महिला की रेप के बाद हत्या, 30 फीट गहरी खाई में मिली लाश, दो आरोपी गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedJashpur

छत्तीसगढ़ में महिला की रेप के बाद हत्या, 30 फीट गहरी खाई में मिली लाश, दो आरोपी गिरफ्तार

By Mohan Rao
Published: September 21, 2024
Share
महिला से रेप व हत्या के आरोपी
SHARE

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में 30 वर्षीय महिला की रेप के बाद हत्या कर दी गई। महिला का शव 30 फीट गहरी खाई में मिली। पुलिस ने शव बरामद करने के बाद महिला की पहचान कराई। महिला की पहचान थाना चैनपुर जिला गुमला (झारखंड) निवासी के रूप में हुई। शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने हत्या के मामले को 72 घंटों के भीतर सुलझा लिया। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी व उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ धारा 103(1), 70(1), 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत कार्रवाई कर जेल भेजा गया।

मिली जानकारी के अनुसार 18 सितंबर को सिटी कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम भभरी गौरकीना जंगल नाला में एक अज्ञात महिला का शव पड़ा है। इसके बाद सिटी कोतवाली जशपुर स्टाफ द्वारा मौके पर जाकर देने वाले सोहन राम भगत की रिपोर्ट पर मर्ग जांच पंचनामा कार्रवाई में लिया गया। विवेचना के दौरान पता चला कि 17 सितंबर 2024 की रात में कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा अज्ञात महिला को धारदार नुकीले या ठोस वस्तु से वार कर हत्या की और भभरी के गौरी नाला में फेंक दिया।

इसके बाद पुलिस की पहली चुनौती मृतका की शिनाख्त थी। एसपी शशि मोहन सिंह ने एएसपी अनिल सोनी के नेतृत्व में विभिन्न टीम बनाकर अज्ञात महिला की पहचान के लिए सभी वाट्सएप बीट ग्रुप एवं पड़ोसी राज्य में मृतिका का फोटो भेजकर पतासाजी की गई। इस बीच मुखबिर से सूचना मिली कि मृतिका जशपुरनगर में कुछ दिनों पूर्व से किराये के मकान में रह रही थी। पुलिस द्वारा तस्दीक करने पर उसे थाना चैनपुर जिला गुमला के एक ग्राम की निवासी होना पाया गया। इसके बाद मृतिका के पति को फोन किया गया जो परिवार के साथ पहुंचा और मृतका की पहचान सुनिश्चित की।

आरोपी तक पहुंची पुलिस
मृतका की शिनाख्ती के बाद पुलिस के लिए आरोपी तक पहुंचना आसान हो गया। मृतका के निवास के आसपास पूछताछ करने पर पता चला कि 17 सितंबर 2024 की रात 8 से 9 बजे के बीच दो लोग मृतिका के घर पर आये थे। इनमें से एक व्यक्ति का नाम राजेन्द्र राम मिंज उर्फ छोटू जो ग्राम सोगड़ा का होना पाया गया। पुलिस ने राजेन्द्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो पहले तो गुमराह करता रहा और कड़ाई से पूछताछ में उसने सारा सच उगल दिया। आरोपी राजेन्द्र राम मिंज ने बताया कि उसने अपने साथी संजय राम भगत के साथ मिलकर हत्याकांड को अंजाम दिया। इसके पुलिस ने संजय राम को भी गिरफ्तार किया।

पहले शराब पी और महिला से किया दुष्कर्म
पूछताछ में आरोपी राजेन्द्र राम ने बताया कि महिला से उसकी पुरानी जान पहचान थी। 17 सितंबर को वह अपने मामा के लड़के संजय राम भगत के साथ उसकी पेशी में मोटर सायकल क्रमांक सीजी 14 एम 2890 से न्यायालय जशपुर गया। शाम को बाजार से मछली सब्जी खरीदने के बाद वे दोनों महिला के किराये के मकान में गये। महिला ने कह दिया वह गणेश विसर्जन देखने जा रही है इसलिए वे सब्जी बना ले। इसके बाद महिला रात लगभग 9:30 बजे वापस आई। इस दौरान राजेन्द्र राम व संजय राम शराब पीकर नशे में थे। दोनों महिला को लेकर भभरी नाला के पास गए और इस दौरान राजेन्द्र राम ने उससे दुष्कर्म किया।

केस में फंसाने की धमकी दी तो कर दी हत्या
आरोपी ने बताया कि दुष्कर्म करने के बाद महिला केस में फंसाने की धमकी देकर 4 हजार रुपए मांगे। इससे राजेन्द्र राम को गुस्सा आ गया। उसने संजय राम के साथ मिलकर महिला को बेरहमी से पीटा। भारी पत्थर व धारदार वस्तु से उस पर वार किया। इससे महिला की मौत हो गई। दोनों ने शव को नाले फेंका और वहां से फरार हो गए। इस पूरी कार्रवाई में एसडीओपी जशपुर चंद्रशेखर परमा, निरीक्षक रविशंकर तिवारी, उप निरीक्षक सरिता तिवारी, एएसआई चंद्रप्रकाश त्रिपाठी, आरक्षक हेमंत कुजूर, विनोद तिर्की, शोभनाथ सिंह, थानेश्वर देशमुख, सायबर सेल से उप निरीक्षक नसरूद्दीन अंसारी, एएसआई हरिशंकर सिंह, आरक्षक अनिल सिंह, संदीप आदि का सराहनीय योगदान रहा।

चिरायु योजना बना वरदान: दिल में छेद की समस्या से जूझ रहे मासूम का हुआ नि:शुल्क ऑपरेशन
कोरोना के खिलाफ जंग की तैयारी : पूरे देश में बड़े पैमाने पर मॉक ड्रिल
बंदरों के आतंक से नगर सहित ग्रामीण भी हो रहे परेशान
भिलाई इस्पात संयंत्र में पीएम ट्रॉफी छात्रवृत्ति पुरस्कार वितरित, 144 मेधावी विद्यार्थियों को मिला सम्मान
भिलाई स्टील प्लांट में हादसा : डंपर की चपेट में आने से ठेका श्रमिक की मौत, धरने पर बैठे परिजन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article shreekanchanpath 358 # 11 Oct 2024 shreekanchanpath 338 # 21 Sep 2024
Next Article बीएसएफ का 15वां स्थापना दिवस : सीमांत मुख्यालय रिसाली में जवानों ने किया रक्तदान

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?