ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: किसानों का दो लाख तक का कर्ज होगा माफ, किसानों पर दर्ज एफआईआर भी होंगी रद्द
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

किसानों का दो लाख तक का कर्ज होगा माफ, किसानों पर दर्ज एफआईआर भी होंगी रद्द

By @dmin
Published: December 24, 2021
Share
किसानों का दो लाख तक का कर्ज होगा माफ, किसानों पर दर्ज एफआईआर भी होंगी रद्द
किसानों का दो लाख तक का कर्ज होगा माफ, किसानों पर दर्ज एफआईआर भी होंगी रद्द
SHARE

चंडीगढ़ (एजेंसी)। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने सूबे में पांच एकड़ तक के मालिकाना हक वाले करीब 1.09 लाख छोटे और सीमांत किसानों के दो लाख रुपये तक के कर्ज के निपटारे का एलान किया है। इस ऋण माफी योजना के अंतर्गत 1200 करोड़ रुपये के फंड जारी करने का भी एलान किया गया है। मुख्यमंत्री ने किसान आंदोलन के दौरान शहीद हुए किसानों के 17 वारिसों को अनुकंपा के आधार पर नौकरी के नियुक्ति पत्र भी सौंपे।

राज्य सरकार पहले ही ऐसे 5.63 लाख किसानों के 4610 करोड़ रुपये के ऋण माफ कर चुकी है। इनमें से 1.34 लाख छोटे किसानों को 980 करोड़ रुपये की राहत मिली है, जबकि 4.29 लाख सीमांत किसानों को 3630 करोड़ रुपये के कर्ज माफी का लाभ मिला है। एक महत्वपूर्ण फैसले में मुख्यमंत्री ने पंजाब राज्य सहकारी कृषि विकास बैंक, जिसे पहले लैंड मारगेज बैंक के नाम से जाना जाता था, के 2 लाख रुपये तक के कर्जदार 5 एकड़ तक की जमीन वाले छोटे और सीमांत किसानों को भी कर्ज माफी योजना के दायरे में लाने का एलान किया।

किसान आंदोलन के दौरान मारे गए किसानों की याद में बनेगा स्मारक
इसके अलावा साल भर चले किसान आंदोलन के दौरान सैकड़ों किसानों द्वारा दिए गए बलिदान की याद में मुख्यमंत्री ने पांच एकड़ भूमि पर अत्याधुनिक स्मारक बनाने का एलान भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह स्मारक इसलिए भी महत्वपूर्ण होगा क्योंकि यह लोकतंत्र की सर्वोच्चता और किसान आंदोलन के शांतिमय व्यवहार को दिखाएगा। उन्होंने स्मारक बनाने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) से समर्थन और सहयोग की मांग की।

किसानों पर दर्ज एफआईआर रद्द करने का फैसला
संयुक्त किसान मोर्चे की एक और बड़ी मांग स्वीकार करते हुए मुख्यमंत्री ने राज्य में कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे किसानों के विरुद्ध पंजाब पुलिस द्वारा दर्ज की गईं सभी एफआईआर को 31 दिसंबर, 2021 तक रद्द करने का भी एलान किया। उन्होंने आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के लिए डीजीपी को तुरंत निर्देश दिए, जिससे राज्य भर में किसान आंदोलन और धान की पराली जलाने के मामलों में अलग-अलग किसानों के विरुद्ध दर्ज सभी मामले रद्द किए जा सकें।

डिप्टी सीएम शर्मा की अपील… हथियार छोड़े नक्सली, बस्तर में शांति सुरक्षा और विकास सरकार की प्राथमिकता
मुंबई पुलिस ने यश राज फिल्म्स से मांगी सुशांत सिंह राजपूत संग हुए कॉन्ट्रैक्ट की कॉपी
Breaking News : छ्त्तीसगढ़ में कांग्रेस प्रदेश चुनाव समिति चेयरमैन बने दीपक बैज, इन मंत्रियों को भी मिली
छत्तीसगढ़ पहुंचे पाकिस्तानी हिन्दुओं ने गृहमंत्री विजय शर्मा से लगाई गुहार….  वापस न भेजें
प्रभारी मंत्री ने की सुशासन तिहार के तैयारियों की समीक्षा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े अधिकारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सावधान: 2022 में फिर मचेगा हाहाकार! डेल्टा से पांच गुना ज्यादा खतरनाक है ओमिक्रॉन सावधान: 2022 में फिर मचेगा हाहाकार! डेल्टा से पांच गुना ज्यादा खतरनाक है ओमिक्रॉन
Next Article जनवरी में भारतीय रेल नेटवर्क से जुड़ जाएगा नेपाल, जयनगर-जनकपुर ट्रैक शुरू करने की पूरी है तैयारी जनवरी में भारतीय रेल नेटवर्क से जुड़ जाएगा नेपाल, जयनगर-जनकपुर ट्रैक शुरू करने की पूरी है तैयारी

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?