ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सांप ने परिवार को बनाया बंधक, दरवाजे पर फन फैलाकर घंटो बैठा रहा कोबरा, लोगों की अटकी रही सांसे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

सांप ने परिवार को बनाया बंधक, दरवाजे पर फन फैलाकर घंटो बैठा रहा कोबरा, लोगों की अटकी रही सांसे

By Om Prakash Verma
Published: March 20, 2023
Share
सांप ने परिवार को बनाया बंधक, दरवाजे पर फन फैलाकर घंटो बैठा रहा कोबरा, लोगों की अटकी रही सांसे
सांप ने परिवार को बनाया बंधक, दरवाजे पर फन फैलाकर घंटो बैठा रहा कोबरा, लोगों की अटकी रही सांसे
SHARE

कोरबा। कोरबा जिले में रविवार रात झमझाम बारिश एक परिवार के लिए मुसीबत बनकर आई। घर में घुसे एक कोबरा सांप ने पूरे परिवार को बंधक बना लिया। चौखट पर फन फैलाए कोबरा को देख परिवार की सांसें अटक गईं। सभी सदस्य घर के कमरे में बनी अलमारी के ऊपर चढ़कर बैठ गए। घंटों तक ऐसी ही स्थिति बनी रही। इस बीच पड़ोसियों को पता चला तो उन्होंने रेस्क्यू टीम को सूचना दी। उन्होंने कोबरा को पकड़ा। इसके बाद परिवार ने राहत की सांस ली। हालांकि पूरा परिवार उसी समय घर छोड़कर भी चला गया।

हाथ जोड़े सांप से चले जाने की लगाते रहे गुहार
दरअसल, पूरा मामला दादर खुर्द का है। यहां एक कमरे में पति और बेटे के साथ किराये से रहने वाली महिला सरस्वती यादव रविवार रात खाना बनाने की तैयारी कर रही थी। इसी दौरान एक कोबरा अंदर घुस आया। महिला की नजर उस पर पड़ी तो डर से चीख पड़ी। इसके बाद पूरा परिवार भाग कर कमरे के कोने में बनी अलमारी पर चढ़ गया। इस दौरान कोबरा कमरे की चौखट के पास ही फन फैलाए बैठा रहा। परिवार हाथ जोड़े चले जाने की गुहार लगा रहे थे, लेकिन कोबरा था कि उसने सबको जैसे बंधक बना लिया था।

कोबरा के डर से अलमारी पर चढ़कर बैठा परिवार।

पड़ोसी की सूचना पर पहुंची रेस्क्यू टीम
किसी तरह से परिवार के लोगों ने इसकी सूचना पड़ोसी हर्षल पटेल को दी। इसके बाद उन्होंने स्नेक रेस्क्यू टीम के प्रमुख और वन विभाग के सदस्य जितेंद्र सारथी को दी। बताया कि परिवार के लोग अंदर फंस गए है। उस समय हल्की बारिश हो रही थी, ऐसे में जितेंद्र सारथी को भी पहुंचने में करीब एक घंटा लग गया। जितेंद्र सारथी जैसे ही कमरे में दाखिल हुए, महिला ने फूट-फूटकर रोने लगी। वह जितेंद्र सारथी से बचाने की गुहार लगाने लगी। किसी तरह उन्होंने महिला को समझाकर शांत कराया और कोबरा का रेस्क्यू शुरू किया।

जितेंद्र सारथी ने कोबरा को डिब्बे में पकड़कर जंगल में छोड़ा।

जंगल में छोड़ा गया कोबरा को
इस दौरान घर के बाहर भी लोगों की भीड़ जुट गई। काफी मशक्कत के बाद जितेंद्र सारथी ने कोबरा को एक डिब्बे में सुरक्षित तरीके से बंद कर लिया। इसके बाद परिवार के सदस्य हिम्मत कर नीचे उतरे, लेकिन महिला तब भी काफी डरी हुई थी। उन्हें समझाकर नीचे बुलाया गया। आंखों में आंसू भरे सरस्वती ने जितेंद्र सारथी का धन्यवाद दिया। कहा कि आज बेटे ने हमारी जान बचा ली। इसके बाद जितेंद्र सारथी कोबरा को लेकर निकल गए और उसे जंगल में छोड़ दिया है। साथ ही लोगों से सावधान रहने की अपील की है।

सुबह किराये पर लिया कमरा, रात को किया खाली
सरस्वती यादव का परिवार कहीं बाहर से कमाने खाने के लिए कोरबा आया है। उन्होंने सुबह ही दादरखुर्द में किराये पर मकान लिया था। उस मकान में पहली रात ही उनके लिए भारी हो गई। कोबरा के निकलने के बाद महिला इतना ज्यादा डर गई कि उसने परिवार सहित घर उसी समय खाली कर दिया। इसके बाद अपने दामाद के घर रहने के लिए चली गई।

Korba : एसईसीएल के डिप्टी मैनेजर की डूबने से मौत, खदान में निरीक्षण के दौरान तेज बहाव में बहे
छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव : 10 निगमों, 49 पालिकाओं व 114 नगर पंचायतों में वोटिंग कल
थॉर लव एंड थंडर: क्रिस हेम्सवर्थ ने फिल्म में अजय देवगन का स्टंट किया कॉपी! फैंस ने ऐसे उड़ाया मजाक…
नरेंद्र मोदी आज लेंगे तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ, शाम 7:15 बजे राष्ट्रपति भवन में होगा समारोह
भारतीय सेना की अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में बदलाव, देनी होगी सामान्य प्रवेश परीक्षा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कोरोना फिर पसार रहा पांव, 24 घंटे में 918 केस, चार की मौत, मंत्रालय में बुलाई बैठक कोरोना फिर पसार रहा पांव, 24 घंटे में 918 केस, चार की मौत, मंत्रालय में बुलाई बैठक
Next Article आईसीयू में भर्ती हार्ट पेशेंट को बीड़ी पीने से मना किया तो परिजनों इंटर्न की कर दी पिटाई, गुस्साए डॉक्टरों ने किया प्रदर्शन आईसीयू में भर्ती हार्ट पेशेंट को बीड़ी पीने से मना किया तो परिजनों ने इंटर्न की कर दी पिटाई, गुस्साए डॉक्टरों ने किया प्रदर्शन

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?