ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नरेंद्र मोदी आज लेंगे तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ, शाम 7:15 बजे राष्ट्रपति भवन में होगा समारोह
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDelhiFeaturedNational

नरेंद्र मोदी आज लेंगे तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ, शाम 7:15 बजे राष्ट्रपति भवन में होगा समारोह

By Mohan Rao
Published: June 9, 2024
Share
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
SHARE

नईदिल्ली। लोकसभा चुनाव में एनडीए को पूर्ण बहुमत मिलने के बाद रविवार को नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। प्रधानमंत्री शपथ ग्रहण समारोह राष्ट्रपति भवन में आयोजित किया जाएगा। पंडित जवाहर लाल नेहरू के बाद नरेंद्र मोदी दूसरे नेता होंगे, जो लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। शाम 7:15 बजे राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री मोदी तीसरी बार शपथ लेंगे।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह महात्मा गांधी और पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की समाधि पहुंचे। उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद PM ने वॉर मेमोरियल जाकर शहीदों को नमन किया। शपथ लेने के साथ ही मोदी पूर्व पीएम पंडित जवाहर लाल नेहरू के लगातार तीन बार प्रधानमंत्री बनने के 62 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे। नेहरू 1952, 1957 और 1962 में लगातार 3 बार विजयी होकर पीएम बने थे।

प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। लगभग 1100 ट्रैफिक कर्मचारियों को ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात किया गया है। शपथ ग्रहण समारोह के चलते दोपहर 2 बजे से राष्ट्रपति भवन के आसपास के इलाकों में प्रवेश और आवाजाही पर रोक रहेगी। नागरिकों को किसी भी परेशानी से बचाने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी की गई है।

इन नेताओं को मिल सकती है कैबिनेट में जगह
मोदी की तीसरी कैबिनेट में जिन नेताओं को जगह मिल सकती है, उनमें , अमित शाह, ज्योतिरादित्यसिंधिया, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, एचडी कुमारस्वामी, पीयूष गोयल, रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी, अपना दल (सोनेलाल) की नेता अनुप्रिया पटेल, बिहार की हम पार्टी के नेता जीतनराम मांझी को शामिल हैं। इसके अलावा मोदी कैबिनेट में चार मंत्री चंद्रबाबू नायडू की पार्टी टीडीपी से हो सकते हैं। वहीं नीतीश कुमार की जदयू को दो मंत्री पद मिल सकते हैं। टीडीपी से राम मोहन नायडू, हरीश बालायोगी और दग्गुमल्ला प्रसाद को मंत्री बनाया जा सकता है। जनता दल यूनाइटेड से ललन सिंह और राम नाथ ठाकुर मंत्री बन सकते हैं। ललन सिंह लोकसभा और राम नाथ ठाकुर राज्यसभा सांसद हैं। लोकसभा चुनाव में तेदेपा ने 16 और जदयू ने 12 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल की है और मौजूदा एनडीए सरकार में इन दोनों पार्टियों की अहम भूमिका है।

डीआरजी और छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की बड़ी सफलता, नक्सली कैम्प किया ध्वस्त, भारी मात्रा में नक्सल सामग्री बरामद
प्रसव के 6 घंटे बाद नवजात के साथ इंटर की परीक्षा देने पहुंची छात्रा
होली से पहले एक्शन में पुलिस, फरार चल रहे 56 स्थाई वारंटी गिरफ्तार
अगर आप भी करते हैं इन 5 चीजों को दोबारा गर्म तो जाएं सावधान
शाह की जगह स्मृति ईरानी करेंगी हावड़ा की रैली, गृह मंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए करेंगे संबोधित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सूरजपुर में सोते युवक को करैत ने डसा, गुस्से में युवक ने चबाया सांप का सिर…. मौत
Next Article यहां चूके मोदी... यहां चूके मोदी…

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?