ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरोना फिर पसार रहा पांव, 24 घंटे में 918 केस, चार की मौत, मंत्रालय में बुलाई बैठक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

कोरोना फिर पसार रहा पांव, 24 घंटे में 918 केस, चार की मौत, मंत्रालय में बुलाई बैठक

By Om Prakash Verma
Published: March 20, 2023
Share
कोरोना फिर पसार रहा पांव, 24 घंटे में 918 केस, चार की मौत, मंत्रालय में बुलाई बैठक
कोरोना फिर पसार रहा पांव, 24 घंटे में 918 केस, चार की मौत, मंत्रालय में बुलाई बैठक
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। कोरोना के मामलों में एक बार फिर से तेजी देखने को मिली है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटे के अंदर देशभर में कोरोना के 918 नए मामले सामने आए हैं, जबकि चार मरीजों ने दम तोड़ दिया। देश में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 6,350 हो गई है। मरीजों की बढ़ती संख्या देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज एक अहम बैठक बुलाई है। इसमें संक्रमण की स्थिति को लेकर समीक्षा की जाएगी।

रविवार को मिले थे एक हजार से ज्यादा मामले
इसके पहले रविवार को देश भर में 1,070 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई थी। चार महीनों में संक्रमण के मामलों में ये आंकड़ा सबसे अधिक था। पिछली बार छह नवंबर 2022 को देश में सबसे ज्यादा कोरोना के एक हजार मरीजों की पहचान हुई थी।

इन तीन राज्यों में सबसे ज्यादा सक्रिय केस
सबसे ज्यादा सक्रिय मामले केरल, महाराष्ट्र और गुजरात से सामने आए हैं। केंद्र सरकार ने तेलंगाना, तमिलनाडु और कर्नाटक के साथ इन तीन राज्यों को भी परीक्षण, ट्रैक, उपचार और टीकाकरण की पांच गुना रणनीति का पालन करने की सलाह दी है।

मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइन
देश में पिछले कुछ हफ्तों से कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बीमारी को लेकर संशोधित दिशा-निर्देश जारी किया है। इसमें कहा गया है कि एंटीबायोटिक दवाओं का उपयोग तब तक नहीं किया जाना चाहिए जब तक कि जांच से कोरोना संक्रमण होने की पुष्टि नहीं हो।

संशोधित दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि दवा लेने से पहले कोरोना संक्रमण के साथ अन्य स्थानिक संक्रमण की संभावना को भी ध्यान में रखा जाना चाहिए। हल्की बीमारी में स्टेरॉयड के इस्तेमाल की सलाह नहीं जाती है। मंत्रालय ने शारीरिक दूरी बनाए रखने, बंद जगहों पर मास्क के इस्तेमाल, समय-समय पर साबुन से हाथ धोते रहने को कहा है। बीमारी के लक्षणों पर नजर रखने, शरीर के तापमान की जांच कराते रहे और ऑक्सीजन में उतार-चढ़ाव पर भी निगरानी रखने की सलाह दी है।

सांस लेने में दिक्कत पर तुरंत डॉक्टर से मिलें
दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि अगर किसी को सांस में लेने में दिक्कत हो रही हो तो उसे तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। अगर पांच दिन से तेज बुखार और खांसी हो तब भी चिकित्सकीय सहायता लेने की सलाह दी गई है। जोखिम वाले लोगों को अत्यधिक सावधानी बरतने को कहा गया है। मध्यम या गंभीर रोग के बढऩे का खतरा हो तो रेमडेसिविर दवा पांच दिन तक लेने की सलाह दी गई है। इसमें पहले दिन 200 एमजी की और उसके बाद चार दिन 100 एमजी दवा लेने को कहा है।

एनवी रमन्ना होंगे देश के अगले मुख्य न्यायाधीश, चीफ जस्टिस बोबडे ने सरकार को भेजी सिफारिश
कोरोना पर स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रेसवार्ता: देश में सक्रिय मामलों की संख्या ढाई लाख से कम…. तेजी से सुधर रहे हैं हालात
रक्षाबंधन पर कलेक्टर ने नहीं दी व्यापारियों को दुकान खोलने की अनुमति: विरोध में व्यापारियों ने लिया यह निर्णय
CG Politics: फिर अटके कांग्रेस प्रत्याशियों के नाम, 5 सीटों पर नहीं मिले जीतने योग्य प्रत्याशी, दूसरी सूची के लिए नामों पर संशय बरकरार
Gustakhi Maaf: पारम्परिक ज्ञान को लेकर आगे बढ़ता छत्तीसगढ़
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नक्सलियों ने सड़क निर्माण में लगे वाहनों में लगाई आग, दो जेसीबी व 8 ट्रेक्टर जलकर राख
Next Article सांप ने परिवार को बनाया बंधक, दरवाजे पर फन फैलाकर घंटो बैठा रहा कोबरा, लोगों की अटकी रही सांसे सांप ने परिवार को बनाया बंधक, दरवाजे पर फन फैलाकर घंटो बैठा रहा कोबरा, लोगों की अटकी रही सांसे

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?