ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: लॉकडाउन के दूसरे दिन भी सख्ती के साथ कार्रवाई…. 13 लोगों से वसूले 23600 रुपए जुर्माना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

लॉकडाउन के दूसरे दिन भी सख्ती के साथ कार्रवाई…. 13 लोगों से वसूले 23600 रुपए जुर्माना

By @dmin
Published: September 21, 2020
Share
Strict action on the second day of lockdown too…. 23600 fine recovered from 13 people
Strict action on the second day of lockdown too…. 23600 fine recovered from 13 people
SHARE

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत लॉक डाउन का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। निगमायुक्त ऋतुराज रघुवंशी के निर्देश पर निगम क्षेत्र में लॉक डाउन की अवहेलना करने वाले लोगों पर कार्यवाही की जा रही है! निगम क्षेत्र में जहां भी अनावश्यक रूप से दुकानें खुली होती है उन्हें जुर्माना लगाकर उनकी दुकानों को बंद कराया जा रहा है। दिन और रात्रि दोनों ही समय निगम की टीम पूरे शहर का भ्रमण कर रही है। रविवार की रात्रि को जुबली पार्क सिविक सेंटर में फिर से कार्यवाही की गई, सिविक सेंटर के तीन होटल संचालक ग्राहक को वहीं पर खाना सप्लाई कर रहे थे। तीनों से जुर्माना वसूल कर नियमों का पालन करने समझाइश दी गई।

इसी प्रकार से सूर्या मॉल से अवंती बाई चौक जाने वाले रास्ते में तीन ढाबा संचालकों से जुर्माना लिया गया। टीम रात्रि में भ्रमण करते हुए स्मृति नगर पहुंची वहां के दो होटल संचालकों से जुर्माना लिया गया इस प्रकार रविवार की बीती रात्रि को उपायुक्त अशोक द्विवेदी, जोन के सहायक राजस्व अधिकारी शरद दुबे, बालकृष्ण नायडू एवं मलखान सिंह सोरी तथा पुलिस बल की संयुक्त टीम ने 8 लोगों से 12000 रुपए जुर्माना वसूल किया। इन होटल/ढाबों में नियमों की अवहेलना करते हुए ग्राहकों को होटल में ही पार्सल देने की शिकायत भी प्राप्त हुई थी। जोन क्रमांक 2 की टीम ने एकता चौक कैलाश नगर कुरूद में बेकरी दुकान खुला पाए जाने पर दुकान को बंद कराते हुए व्यवसायी से 1000 रुपए जुर्माना वसूल किए तथा सब्जी व्यवसायी से अधिक समय तक विक्रय करने पर 100 रुपए जुर्माना लगाया गया। जोन क्रमांक 5 की टीम ने सेक्टर 7 चौक के पास अधिक समय तक ठेला लगाकर व्यवसाय करने वाले व्यक्ति से 500 रुपए का जुर्माना वसूल किया। इस व्यवसायी को समय का ध्यान रखने रविवार को भी समझाइश दी गई थी। नहीं मानने पर व्यवसाय को बंद करने की चेतावनी दी गई है। कोचिंग इंस्टिट्यूट और रेस्टोरेंट का भी सघन निरीक्षण किया जा रहा है।

आईआईएफएल गोल्ड लोन फाइनेंस से 10000 रुपए वसूला गया जुर्माना सुपेला एवं पावर हाउस में आईआईएफएल गोल्ड लोन फाइनेंस का संचालन लॉकडाउन में किया जा रहा था, निगम की टीम को सूचना प्राप्त होने पर दोनों ही स्थानों पर एक साथ कार्यवाही करते हुए 5000-5000 रुपए जुर्माना वसूल किया गया और संचालन को लॉक डाउन की अवधि में बंद कराया गया। इनके द्वारा ग्राहकों को फोन के माध्यम से कार्यालय में बुलाने की शिकायत भी प्राप्त हुई थी, जिस पर निगम ने तुरंत एक्शन लेकर कार्रवाई की। आगे किसी प्रकार की शिकायत पाए जाने पर सीलबंद करने की चेतावनी दी गई है।

छत्तीसगढ़ में फंदे पर झूला प्रेमी जोड़ा, शादी के लिए तैयार नहीं था परिवार… चार दिन पहले हुए थे लापता
छाती में लगी गोली फेफड़ों को चीरते हुए हृदय के दाएं वेंट्रिकल में जा धँसी, अम्बेडकर अस्पताल के हार्ट सर्जरी विभाग ने ओपन हार्ट सर्जरी कर निकाली गोली
राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों का एलान, मोह्म्मद शमी सहित 26 को अर्जुन अवॉर्ड, सात्विक-चिराग को खेल रत्न, देखें पूरी लिस्ट
केन्द्र सरकार की विश्वकर्मा योजना को घर-घर पहुंचाने के निर्देश, च्वॉइस सेंटरों में ऑनलाइन पंजीयन शुरू
पंडरी कपड़ा और रेडीमेड व्यापारी संघ के सम्मान समारोह में बोले सीएम बघेल: व्यापार और रोजगार बढ़ाने गांवों को प्रोडक्शन सेंटर और शहर को बनाएं ट्रेडिंग सेंटर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CT scan can be done only by prescription of the doctor चिकित्सक के प्रिस्क्रिप्शन से ही हो सकेगा सीटी स्कैन… प्रशासन द्वारा तय की गई दर के मुताबिक ही लें प्रबंधक शुल्क
Next Article Corona's havoc still negligent, the corporation recovered 3400 fine कोरोना का कहर फिर भी लापरवाही, निगम ने वसूला 3400 जुर्माना…. आयुक्त ने मानिटरिंग के लिए बनाई टीम

Ro.No.-13954/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?