ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सलमान से लेकर आमिर तक इन सितारों की वजह से बढ़ा फिल्मों का बजट, कोई गया वेकेशन पर तो किसी ने रखीं शर्तें
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

सलमान से लेकर आमिर तक इन सितारों की वजह से बढ़ा फिल्मों का बजट, कोई गया वेकेशन पर तो किसी ने रखीं शर्तें

By @dmin
Published: June 30, 2022
Share
SHARE

ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी फिल्म ‘विक्रम वेधा को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। यह तमिल फिल्म का रीमेक है, जिसमें ऋतिक के साथ सैफ अली खान भी नजर आने वाले हैं। हाल ही में खबर आई थी कि ऋतिक ने फिल्म के मेकर्स को सुझाव दिया है कि वह फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश में न करके दुबई में करे और वहां पर ही सेट बनाए। ऐसे में फिल्म का बजट बढ़कर 175 करोड़ हो गया है। माना जा रहा है कि इस फिल्म का बजट इतना बढ़ सकता है कि यह ऋतिक की अब तक की सबसे ज्यादा बजट वाली फिल्म बन जाए। हालांकि यह पहली बार नहीं है कि किसी फिल्म का बजट उसके मुख्य कलाकार की वजह से बढ़ा हो। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसी ही फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका फिल्म ऐसा ही हाल रहा था।

कंगना रणौत- मणिकर्णिका:- 2019 में आई कंगना की इस फिल्म को बनाने में कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। पहले इस फिल्म को साउथ के डायरेक्टर क्रिश डायरेक्ट कर रहे थे, लेकिन उन्होंने इसे बीच में ही अधूरा छोड़ दिया था और फिर कंगना ने कमान संभाली। इसके बाद सोनू सूद ने कंगना के साथ क्रिएटिव डिफरेंस के चलते फिल्म छोड़ दी। फिर जीशान अय्यूब के साथ सीन दोबारा शूट के गए। इसके अलावा कंगना ने कई बदलाव भी कई, जिस वजह से फिल्म का बजट बढ़कर 150 करोड़ रुपये हो गया।

सलमान खान – रेस 3:- ‘रेस 3 2018 में रिलीज हुई थी। यह ‘रेस फिल्म का सीक्वल थी, जिसमें सैफ अली खान मुख्य भूमिका में थे। हालांकि ‘रेस 3 में सलमान खान ने लीड रोल निभाया था। ‘रेस 3 में काम करने के लिए सलमान खान ने स्क्रिप्ट में कई बदलाव किए थे। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म का निर्देशन रेमो डिसूजा से कराने की भी शर्त रखी थी। फिल्म के दौरान सलमान को काला हिरण मामले में दोषी ठहराया गया और इसे बनाने में देरी हो गई, जिस वजह से फिल्म का बजट 180 करोड़ हो गया।

आमिर खान – ठग्स ऑफ हिंदोस्तान:- यह फिल्म 2018 में आई थी। इस फिल्म को बनाने में बजट आमिर खान की वजह से बढ़ा था। पहले आमिर फिल्म की तैयरी कर रहे थे और फिर शूटिंग से पहले इटली वेकेशन पर चले गए। ऐसे में फिल्म में देरी होती गई और इसका बजट 300 करोड़ रुपये हो गया। फिल्म के कई सीन्स को माल्टा में शूट किए गए थे, जिन्हें दोबारा यशराज स्टूडियो में भी शूट किया गया। हालांकि फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल रहा और फ्लॉप साबित हुई।

राज कपूर – मेरा नाम जोकर:- मेरा नाम जोकर में राज कपूर ने तीन भूमिका निभाई थी। वह फिल्म में एक्टिंग करने के साथ ही इसके डायरेक्टर और प्रोड्यूसर भी थे। 1970 में रिलीज हुई यह फिल्म पांच घंटे लंबी थी, जिसमें दो इंटरवल रखे गए थे। इस फिल्म की शूटिंग में छह साल लगे और बजट इतना बढ़ गया कि राज कपूर को अपना आरके स्टूडियो ही गिरवी रखना पड़ा था। दरअसल, राज कपूर चाहते थे कि इस फिल्म के छह चैप्टर बने। हालांकि बाद में सिर्फ तीन चैप्टर में फिल्म को पूरा किया गया और इसी सब बदलाव के चलते बजट बढ़ता चला गया। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई, लेकिन अब इसकी गिनती बेहतरीन फिल्मों में होती है।

दिलीप कुमार और मधुबाला – मुगल-ए-आजम:- दिलीप कुमार और मधुबाला की 1960 में आई इस फिल्म को बनाने में 16 साल लगे थे। इस फिल्म के दौरान ही दोनों को एक-दूसरे से प्यार हुआ और तकरार भी। ऐसे में फिल्म को बनाने में लीड एक्टर के बीच की तकरार और कई वजह से देरी होने से बजट बढ़ता चला गया। ‘मुगल-ए-आजम को उस समय बनाने में डेढ़ करोड़ की लागत आई थी। जबकि उस दौर में फिल्में 10-15 लाख में बन जाता करती थी।

आईजी रामगोपाल गर्ग ने की दोषमुक्ति मामलों की समीक्षा, तकनीकी साक्ष्य प्रस्तुत करने पर दिया जोर
सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी के सर्कुलर को रखा बरकरार, बिना परीक्षा के प्रमोट नहीं होंगे छात्र
कलेक्ट्रेट एवं निगम कार्यालयों में आधार सेवा केंद्र शनिवार को भी खुलेंगे
Breaking News : छत्तीसगढ़ में रेप व हत्या के पांच दोषियों को मौत की सजा, चार साल पुराने मामले में स्पेशल कोर्ट का फैसला
कोरोना का कहर जारी: देश में लगातार तीसरे दिन 2.59 लाख से ज्यादा मरीज मिले, 24 घंटे में 1,761 की गई जान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article प्यार से उठ गया था अर्चना का भरोसा परमीत ने हाथ थामकर बदल दी जिदंगी
Next Article छह साल की उम्र में शुरू कर दी थी गायिकी लेकिन इतने शानदार करियर का नहीं था अंदाजा

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?