ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: प्यार से उठ गया था अर्चना का भरोसा परमीत ने हाथ थामकर बदल दी जिदंगी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

प्यार से उठ गया था अर्चना का भरोसा परमीत ने हाथ थामकर बदल दी जिदंगी

By @dmin
Published: June 30, 2022
Share
SHARE

अभिनेत्री अर्चना पूरन सिंह और अभिनेता-निर्देशक परमीत सेठी फैंस की चहेती जोड़ी में शुमार है। दोनों ही अभिनय की दुनिया का जाना-पहचाना नाम हैं। छोटे पर्दे से लेकर फिल्मों तक अपनी खास पहचान बना चुकी अर्चना पूरन सिंह और अभिनेता-निर्देशक परमीत सेठी आदर्श कपल के तौर पर जाने जाते हैं। आज इनकी शादी की सालगिरह है। बता दें कि इन दोनों की लव स्टोरी काफी दिलचस्प है और प्यार से लेकर शादी तक के सफर में यह कई खट्टे-मीठे और मजेदार पलों से गुजरे। आखिर में दोनों ने 30 जून 1992 को हमेशा-हमेशा के लिए एक-दूसरे का हाथ थाम लिया। आज भी यह एक-दूसरे के साथ मजबूती से खड़े नजर आते हैं।

Contents
  • पहले लिव-इन में रहे फिर किया विवाह
  • घरवालों से चार साल तक छिपाई शादी

अर्चना की जिंदगी में बहार बनकर आए परमीत अर्चना पूरन सिंह अपने ठहाकों और हंसने के अनोखे अंदाज के लिए जानी जाती हैं। मगर निजी जिंदगी में वह काफी मुश्किल हालातों से गुजरी हैं। उनकी पहली शादी असफल रही थी, जिसके बाद वह इस कदर टूट गई थीं कि प्यार और शादी जैसी चीजों से उनका भरोसी ही उठ गया था। मगर, फिर उनकी जिंदगी में परमीत सिंह की एंट्री हुई और अर्चना की दुनिया अचानकर से रंगीन हो गई। इन दोनों की मुलाकात एक इवेंट में हुई थी। एक बार अर्चना सिंह ने बताया था, ‘मैं एक पार्टी में परमीत से मिली थी। मैं उस समय एक मैगजीन पढ़ रही थी और उन्होंने मैगजीन मेरे हाथों से छीन ली थी, क्योंकि वे इसे किसी और देना चाहते थे और उन्होंने मुझसे पूछा तक नहीं था मेरा गुस्सा सातवे आसमान पर था। लेकिन अगले ही पल उसने मुझसे सॉरी बोला था और उनके अंदाज से मैं हैरान रह गई थी। यहीं से दोनों का प्यार परवान चढ़ा।

पहले लिव-इन में रहे फिर किया विवाह

अर्चना, परमीत के गुड लुक्स पर दिल हार बैठीं तो वहीं परमीत उनकी सुंदरता और विचारों की स्पष्टता पर दिल दे बैठे। एक दूसरे से प्यार का इजहार करने के बाद दोनों ने एक-दूसरे को काफी वक्त तक डेट किया। बाद में परमीत और अर्चना ने लिव-इन रिलेशनशिप रहने का फैसला लिया और फिर शादी करके एक-दूजे के हो गए। इन दोनों की शादी से जुड़ा एक बड़ा ही रोचक किस्सा है। परमीत ने द कपिल शर्मा शो में बताया था, ‘हमने रात को 11 बजे एक-दूसरे से शादी करने का फैसला किया और हम सीधे पंडित जी को खोजने निकल पड़े। करीब 12 बजे हमें पंडित जी मिले, जिन्होंने हमसे पूछा कि क्या हम भाग कर शादी कर रहे हैं और लड़की बालिग तो है ना? इस पर मैंने जवाब दिया कि मेरे से ज्यादा बालिग है लड़की! तब पंडित जी ने कहा कि ऐसे नहीं होती शादी। मुहूर्त निकलेगा फिर होगी। हमने उसी रात उन्हें पैसे दिए और अगली सुबह 11 बजे हमारी शादी हो गई।

घरवालों से चार साल तक छिपाई शादी

एक बातचीत के दौरान अर्चना ने बताया था कि परमीत सेठी के माता-पिता इस शादी के खिलाफ थे। उनको अर्चना का अभिनेत्री होना पसंद नहीं था। इसलिए उन्होंने इस शादी से इनकार कर दिया। लेकिन परमीत, अर्चना से शादी करने का फैसला कर चुके थे और वे इसके लिए अपने घरवालों के खिलाफ चले गए। यहां तक कि दोनों ने अपनी शादी की बात चार सालों तक छुपाकर रखी थी। अर्चना ने बताया था कि, ‘तलाक हो जाने के बाद मुझे किसी तरह की कोई उम्मीद नहीं थी कि मैं दूसरी शादी करूंगी। लेकिन, परमीत सेठी के साथ हुई मेरी मुलाकात के चलते ही मैं उनके प्रति उत्सुकता से भर गई थी। दरअसल उनका रवैया काफी अलग था।

मुख्यमंत्री बघेल ने लिटिल मास्टर गावस्कर के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 50 वर्ष पूर्ण होने पर किया सम्मानित…. सुनील गावस्कर ने छत्तीसगढ़ के लोगों और उनकी खेल भावना को सराहा
बड़ी खबर : हिजाब विवाद पर उलझा मामला, सुप्रीम कोर्ट के दोनों जजों की अलग-अलग राय…. अब बड़ी बेंच करेगी फैसला
Bhilai breaking : लाइफ सर्टिफिकेट जमा कराने के नाम पर पेंशनर से 3 लाख की ठगी… शातिर ने ऐसे किया फ्रॉड
अगस्त में होने वाले संसद के मॉनसून सत्र पर भी कोरोना की आंच, सितंबर में होने की उम्मीद
नकली दवा बेचने पर शिकंजा, क्यूआर कोड से होगी सभी फार्मास्युटिकल उत्पाद की बिक्री
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रात सवा 12 बजे शुरू होगा पहला शो, 96 घंटे लगातार चलेगी मार्वल की फिल्म थॉर- लव एंड थंडर
Next Article सलमान से लेकर आमिर तक इन सितारों की वजह से बढ़ा फिल्मों का बजट, कोई गया वेकेशन पर तो किसी ने रखीं शर्तें

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?