ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सफलता: बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे नक्सली, विस्फोटक के साथ दो गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

सफलता: बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे नक्सली, विस्फोटक के साथ दो गिरफ्तार

By Om Prakash Verma
Published: April 8, 2023
Share
सफलता: बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे नक्सली, विस्फोटक के साथ दो गिरफ्तार
सफलता: बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे नक्सली, विस्फोटक के साथ दो गिरफ्तार
SHARE

सुकमा। सुकमा पुलिस द्वारा चलाये जा रहे पूना नकम अभियान के तहत सुकमा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस नक्सल उन्मूलन अभियान के अनुक्रम में थाना कुकानार क्षेत्र के जंगल पहाड़ी में नक्सलियों द्वारा भारी मात्रा में विस्फोटक बनाने की सूचना मिलने पर जिलाबल व डीआरजी की संयुक्त पार्टी जिला सुकमा व जिला दंतेवाड़ा के सीमावर्ती ग्राम कुल्ना के कांवडपारा व पेदापारा के जंगल पहाड़ी की ओर नक्सल सर्चिंग के लिए रवाना हुई थी।

अभियान के दौरान ग्राम कुन्ना के जंगल-पहाड़ी के पास कुछ संदिग्ध व्यक्ति पुलिस पार्टी को आते हुये देख छुपने की कोशिश करने लगे, जिन्हें पुलिस पार्टी द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। संदेहियों से भागने का कारण पूछने पर संतोषजनक उत्तर नहीं दिये जिनसे कड़ाई से पूछताछ करने पर अपना नाम मुचाकी सुखराम उर्फ हड़मा पिता महादेव उम्र 28 वर्ष, माड़वी कोसा पिता मासा उम्र 30 वर्ष दोनों निवासी ग्राम कॉलेगडब्बा थाना कटेकल्याण जिला दंतेवाड़ा का होना बताया। प्रतिबंधित नक्सली संगठन में कटेकल्याण एरिया कमेटी अंतर्गत मुचाकी सुखराम एलओएस सदस्य ( ईनामी 01 लाख रूपये छ0ग0 शासन द्वारा) एवं माड़वी कोसा मिलिशिया कमाण्डर ( ईनामी 01 लाख रूपये छ0ग0 शासन द्वारा) के पद पर कार्य करना बताया।

नक्सल संगठन में कार्य करना बताये जाने से गहन पूछताछ किया गया। पुछताछ के आधार पर उनके निशानदेही पर 01 नग टिफिन बम (आईईडी) लगभग 08-10 किलोग्राम, 12 नग इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, 01 नग इलेक्ट्रिक मल्टीमीटर लगभग 60 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट, बैटरी, इलेक्ट्रिक वायर, स्वीच फटाका जूता, 01 नग काला पिट्टू बैग, 03 नग इंजेक्शन, दवाईया, नक्सली साहित्य एवं अन्य दैनिक उपयोगी सामान बरामद किया गया।

बरामद उक्त विस्फोटक सामाग्री के बारे में पूछताछ करने पर दोनों ने बताया कि इन सामानों को बड़े नक्सली लीडर जगदीश, मड़कम सोमड़, हेमला भीमा, जयलाल, प्रदीप के कहने पर पुलिस को नुकसान पहुंचाने की नीयत से पुलिस के आने जाने वाले रास्ते में आईईडी प्लांट करने के मकसद से उपयोग में लाया जाता है। आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर उक्त कृत्य विधि के विरुद्ध पाये जाने सेदोनों नक्सलियों के विरुद्ध थाना कुकानार में अपराध क्रमांक 04/2023 धारा 34 भादवि 4, 5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 07.04.2023 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल दाखिला किया गया। 0

न्यूजीलैंड से तीन वनडे खेलेगी टीम इंडिया, बीसीसीआई ने किया टीम का ऐलान, गिल- अय्यर की वापसी
वनांचल के 2030 छोटे-बड़े नालों में लगभग 05 लाख 86 हजार हेक्टेयर भूमि होगी उपचारित: वन मंत्री अकबर
तेजी से बदलती दुनिया में नए मानकों और नवाचारों की जानकारी जरूरी : डिप्टी सीएम अरुण साव
दुर्ग जिले में अब सहकारी बैंकों की सुविधा मोबाइल एप के माध्यम से भी… मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ… झीट में बैंक की शाखा का शुभारंभ भी
प्रियंका हत्याकांड की जांच में ढिलाई का आरोप, समाज के लोग पहुंचे गृहमंत्री के पास… फास्ट ट्रैक कोर्ट में केस चलाने की मांग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big News : पैरो पर गिरकर माफी मांगने वाले ASI से मारपीट, वीडियो वायरल करने वाले शख्स पर अपराध दर्ज
Next Article पीएम मोदी आज देश को देंगे दो वंदेभारत ट्रेनों की सौगात, तीन राज्यों को फायदा… जानिए रूट और समय

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?