ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मानसून विदा होते-होते कर रहा तरबतर: छत्तीसगढ़ समेत देश के कई राज्यों में भारी बारिश के आसार
Share
Notification Show More
Latest News
​हाइवे पर टकराई दो बाइक, डायल 112 ने दिखाई तत्परता, घायलों कों पहुंचाया अस्पताल
September 26, 2026
धमतरी के सिरसिदा में उफान के बीच फंसा मारुति धाम का पुजारी, SDRF ने किया रेस्क्यू
September 26, 2026
मासूम का लैंगिक शोषण करने वाले आरोपी को दुर्ग कोर्ट ने दी आजीवन कारावास की सजा
September 26, 2026
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, स्टार खिलाड़ी संजू देवी को फोन कर सीएम साय ने दी बधाई
September 26, 2026
आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र, पहले दिन 97 हजार से अधिक लोगों की सहभागिता
September 26, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedNational

मानसून विदा होते-होते कर रहा तरबतर: छत्तीसगढ़ समेत देश के कई राज्यों में भारी बारिश के आसार

By @dmin Published September 22, 2022
Share
इन 10 राज्यों में अगले 4 दिन तक होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट
मानसून विदा होते-होते कर रहा तरबतर: छत्तीसगढ़ समेत देश के कई राज्यों में भारी बारिश के आसार
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। मानसून विदा होते-होते भी देश के कई राज्यों को फिर तरबतर कर रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली, यूपी, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा समेत देश के कई इलाकों में झमाझम बारिश हो सकती है। इन राज्यों के कुछ हिस्सों में भारी वर्षा के आसार हैं। उधर, दक्षिण-पश्चिम मानसून राजस्थान के कुछ हिस्सों और गुजरात के कच्छ क्षेत्र से लौट गया है। अगले कुछ दिनों में देश के बाकी हिस्सों से भी यह लौट जाएगा।

निजी मौसम एजेसी स्काईमेट के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। इधर, दिल्ली-एनसीआर में बुधवार को दिनभर मौसम सुहाना रहा। दोपहर बाद तेज बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग ने आज दिल्ली एनसीआर में कुछ जगहों पर तेज बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है।

इसी तरह उत्तर मध्य महाराष्ट्र और बिहार में आज हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। वहीं, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड, पूर्वी राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और तेलंगाना, महाराष्ट्र के विदर्भ, हरियाणा और उत्तरी पंजाब के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।

मध्य प्रदेश के 19 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मध्यप्रदेश में मानसून फिर मेहरबान है। मौसम विज्ञान केंद्र भोपाल ने अगले 24 घंटों में मुरैना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी जिले में अति भारी बारिश की चेतावनी दी है। जबकि नर्मदापुरम एवं ग्वालियर संभाग के जिलों समेत करीब 19 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। बीते 24 घंटों में प्रदेश के कई जिलों में बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर एरिया के चलते प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। इससे प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश हो रही है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में 1 जून से 21 सितंबर तक 44 इंच बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 22 फीसदी ज्यादा है।

बुधवार को यहां हुई बारिश
बुधवार को दक्षिण पूर्वी यूपी, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों और ओडिशा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई। वहीं, हिमाचल प्रदेश और दमन में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी भारी वर्षा हुई। इधर, दिल्ली, हरियाणा के कुछ हिस्सों, उत्तराखंड, उत्तरी पंजाब, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा के कुछ हिस्सों, उत्तरी तेलंगाना, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, बिहार, तथा पूर्वी राजस्थान और कर्नाटक में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश हुई।

You Might Also Like

​हाइवे पर टकराई दो बाइक, डायल 112 ने दिखाई तत्परता, घायलों कों पहुंचाया अस्पताल

धमतरी के सिरसिदा में उफान के बीच फंसा मारुति धाम का पुजारी, SDRF ने किया रेस्क्यू

मासूम का लैंगिक शोषण करने वाले आरोपी को दुर्ग कोर्ट ने दी आजीवन कारावास की सजा

भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, स्टार खिलाड़ी संजू देवी को फोन कर सीएम साय ने दी बधाई

आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र, पहले दिन 97 हजार से अधिक लोगों की सहभागिता

@dmin September 22, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पानी के धमाके से उड़ गई सड़क, बीच सड़क पर हुआ ऐसा गड्ढा कि देखने वाले भी हैरान… जानिए क्या है यह मामला
Next Article Discussion on tea: MLA Devendra Yadav, who reached Sector 10, discussed the well being Breaking: घूसखोर पटवारी निलंबित, किसानों से रिश्वत मांगने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल, कलेक्टर ने किया सस्पेंड

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?