ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Big News : पैरो पर गिरकर माफी मांगने वाले ASI से मारपीट, वीडियो वायरल करने वाले शख्स पर अपराध दर्ज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsDurg-BhilaiFeatured

Big News : पैरो पर गिरकर माफी मांगने वाले ASI से मारपीट, वीडियो वायरल करने वाले शख्स पर अपराध दर्ज

By Mohan Rao
Published: April 8, 2023
Share
एएसआई का माफी मांगते वीडियो वायरल
SHARE

भिलाई। दो सप्ताह पहले एक वीडियो काफी चर्चा में था। इस वीडियो में दुर्ग पुलिस का एएसआई एक शख्स के पैरों पर गिरकर माफी मांग रहा है। अब उसी शख्स के खिलाफ एएसआई ने कोतवाली थाने में मारपीट, गाली गलौच व सरकारी कार्य में बाधा की शिकायत दर्ज कराई है। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने धारा 294,323,186,332,353,34 एंव अनुसूचित जाति जनजाति अधिनियम की धारा 3(1)(X) का अपराध घटित होना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

एएसआई नारद लाल टांडेकर इन दिनों लाइन अटैच है और इस दौरान उसकी ड्यूटी पटेल चौक दुर्ग में लगी हुई थी। नारद लाल ने अपनी शिकायत में बताया कि सुखवंत सिंह सरदार व उसके साथी प्रिंस सिंह ने मिलकर उससे सार्वजनिक स्थान पर जातिगत गालिया देकर मारपीट कर वर्दी फाड़ी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार दोपहर लगभग 2:30 से 3:00 बजे पटेल चौक पर सुखवंत सिंह पहुंचा और कहने लगा कि तुम्हारा माफी मांगने वाला वीडियो वायरल किया कैसा लगा। इस पर एएसआई ने वीडियो वायरल करने को लेकर उसे गद्दार कह दिया। इस पर वह बिफर गया और एएसआई से मारपीट की और उसकी वर्दी फाड़ने के साथ ही उसे गंदी-गंदी गालियां दी। इस दौरान एक अन्य पुलिस कर्मी अरविंद कुमार मेडे भी मौके पर था। इस पूरे मामले में एएसआई नारद लाल टांडेकर ने सुखवंत सिंह व उसके साथी प्रिंस सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

क्या था वायरल वीडियो का मामला
बता दें करीब दो सप्ताह दुर्ग पुलिस के ASI का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुअ। इस वीडियो ASI नंद लाल टांडेकर दिख रहा है जो सुखवंत सिंह नाम के व्यक्ति के पैरों पर गिरकर माफी मांग रहा है। दरअसल एएसआई नारद लाल पर सुखवंत सिंह से उसका ट्रक छुड़वाने के एवज में 15 हजार की रिश्वत लेने क आरोप है। इस मामले में एसपी से शिकायत के बाद उसे लाइन अटैच कर दिया गया। इसी वजह से वह अपने एक साथी के साथ सुखवंत सिंह के घर पहुंचा और माफी मांगी और पैरों पर गिर पड़ा। यह पूरा घटनाक्रम सुखवंत सिंह के सीसी कैमरों में रिकार्ड हो गया। यही वीडियो वायरल हो गया था। इसी वीडियो को वायरल करने की बात कहकर शुक्रवार को सुखवंत सिंह ने नारद लाल टांडेकर को उकसाया और इस दौरान विवाद हुआ। इसी विवाद में सुखवंत सिंह ने अपने साथी प्रिंस के साथ एएसआई से मारपीट व गाली गलौच की।

देश के कोने-कोने की सकारात्मक पहल को सामने लाता है ‘मन की बात’ : मुख्यमंत्री साय
बलराम जयंती पर हर साल मनाएंगे किसान दिवस, सीएम साय ने कहा- गौ-आधारित खेती से खुलेगा खुशहाली का रास्ता
मेदांता और जीई हेल्थकेयर ने भारत में टेली-आईसीयू सेवाओं की शुरुआत की, मरीजों की विषम परिस्थितियों में अहम कड़ी साबित होगी
मस्कारा लगाते समय न करें ये 5 सामान्य गलतियां, बिगड़ सकता है आंखों का लुक…
Big News : एक दिन पहले छुट्टी से लौटे जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ सरकार की न्याय योजनाओं का चमत्कार, 40 लाख लोग बहुआयामी गरीबी से बाहर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज भिलाई में : वैशाली नगर व भिलाई नगर में करेंगे भेंट-मुलाकात, विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण
Next Article सफलता: बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे नक्सली, विस्फोटक के साथ दो गिरफ्तार सफलता: बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे नक्सली, विस्फोटक के साथ दो गिरफ्तार

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?