ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सड़कों पर बेचे पेन, पिता को ऑपरेशन टेबल पर छोड़ किया शूट, जॉनी लीवर ऐसे बने कॉमेडी के बादशाह
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

सड़कों पर बेचे पेन, पिता को ऑपरेशन टेबल पर छोड़ किया शूट, जॉनी लीवर ऐसे बने कॉमेडी के बादशाह

By @dmin
Published: August 14, 2022
Share
SHARE

बॉलीवुड में कॉमडी के बेताज बादशाह जॉनी लीवर 14 अगस्त को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करते हैं। जॉनी लीवर ने अपने करियर में तकरीब तीन सौ से ज्यादा हिंदी फिल्मों में अपनी कॉमेडी से लोगों को जमकर हंसाया है। उनका बेहतरीन काम ही उन्हें बॉलीवुड में स्थापित करने में मददगार साबित हुआ। जॉनी लीवर ने कई गंभीर भूमिकाएं भी अदा की लेकिन सही मायनों में उन्हें पहचान कॉमिक टाइमिंग से ही मिली। हालांकि जॉनी लीवर का बॉलीवुड इंडस्ट्री का कोई बैकग्राउंड नहीं रहा है लेकिन वह फिर भी कभी किसी की सिफारिश के मोहताज नहीं रहे। तो चलिए जानते हैं जन्मदिन के मौके पर जानते हैं कि कैस बनाया उन्होंने बॉलीवुड में अपना मुकाम।

Contents
  • घर चलाने के लिए बेचते थे पेन
  • जब पिता को ऑपरेशन टेबल पर छोड़कर किया शूट
  • ऐसे बने जॉनी लीवर
  • ऐसे मिला बॉलीवुड में काम

घर चलाने के लिए बेचते थे पेन

अपनी बेहतरीन अदाकारी और कॉमिक टाइमिंग के चलते जॉनी लीवर ने करोड़ों लोगों के दिलों को जीता है। हालांकि उनका ये सफर आसान नहीं था। जॉनी लीवर के दो भाई और तीन बहनें हैं, जिनमें जॉनी सबसे बड़े हैं। जॉनी के परिवार को काफी आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता था, इसलिए उन्होंने अपनी पढ़ाई को छोड़ दिया और पेन बेचने का काम शुरू किया। जॉनी लीवर बचपन से ही बेहद मजाकिया थे और पेन बेचने के लिए उन्होंने बेहद ही अनोखा तरीका ढूंढा। वे अक्सर बॉलीवुड सितारों की तरह डांस करके पेन बेचा करते थे। इससे उनकी बिक्री अच्छी हो जाती थी।

जब पिता को ऑपरेशन टेबल पर छोड़कर किया शूट

जॉनी लीवर वह इंसान हैं, जिन्होंने रोते हुए को भी हंसा दिया है, लेकिन उनका खुद का जीवन भी कम मुसीबतों से घिरा नहीं रहा है। एक्टर ने बड़े से बड़े दुख की घड़ी में भी हंसते हुए काम किया। कुछ साल पहले एक इंटरव्यू में बात करते हुए उन्होंने बताया था कि वह वो दिन कभी नहीं भूलते हैं, जब बीमार पिता को हॉस्पिटल में छोड़कर शूट के लिए गए थे। पिता की टांग का ऑपरेशन होना था लेकिन जॉनी लीवर कॉमेडी सीन की तैयार कर रहे थे।

ऐसे बने जॉनी लीवर

अभिनेता जॉनी लीवर का असली नाम जॉन प्रकाश राव जनुमाला है। जब जॉनी लीवर ने परिवार की मदद के लिए पढ़ाई छोड़कर पेन बेचना शुरू किए तो उनके पिता ने उन्हें हिंदुस्तान लीवर में ही काम दिलवा दिया। जॉनी ज्यादा वजन के ड्रम को भी एक जगह से दूसरी जगह बड़ी आसानी स पहुंचा दिया करते थे और काम के दौरान वह कंपनी के दोस्तों के बीच एक्टिंग कॉमेडी करके उनको खूब हंसाते थे। यहीं से उनका नाम जॉन प्रकाश राव जनुमाला से जॉनी लीवर पड़ गया।

ऐसे मिला बॉलीवुड में काम

जॉनी लीवर कॉमेडी के साथ ही मिमिक्री करने में भी माहिर थे। उन्होंने अपनी शुरुआत एक स्टैंडअप कॉमेडियन के तौर पर की थी वह स्टेज शोज किया करते थे। ऐसे ही एक स्टेज शो में सुनील दत्त की नजर उन पर पड़ी। उन्होंने जॉनी लीवर को फिल्म ‘दर्द का रिश्ता में पहला ब्रेक दिया। पहली ही फिल्म के बाद से जॉनी लीवर का बॉलीवुड में जो सफर शुरू हुआ तो उन्होंने फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। वैसे तो उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है लेकिन उनकी मुख्य फिल्मों में ‘राजा हिंदुस्तानी, ‘जुदाई, ‘चालबाज,बाजीगर, ‘यस बॉस, ‘इश्क, ‘आंटी नंबर 1, ‘दूल्हे राजा, ‘कुछ कुछ होता है, जैसी फिल्में हैं। इसके अलावा उन्होंने गोल माल और एंटरटेनमेंट जैसी फिल्मों में भी काम किया है।

 

शुभ मुहूर्त में खुले केदारनाथ धाम के कपाट, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से की गई पहली पूजा
shreekanchanpath 66 # 19 December 2024
CG Crime : सूने मकान में चोरी और गोवा में जश्न, नकदी व जेवर पर किया था हाथ साफ… एक माह बाद पकड़ाए मामा-भांजा
बड़ी राहत: रेमडेसिविर का उत्पादन 10 गुना बढ़ा, अब देश में हर माह कितना बन रहा इंजेक्शन, सरकार ने बताया
हाफ बिजली बिल योजना : छत्तीसगढ़ में 65 लाख से ज्यादा परिवारों को मिल रहा रियायती बिजली का लाभ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छोटे पर्दे के महादेव के रूप में मिली मोहित को पहचान, देसी गर्ल के बन सकते थे हमसफर
Next Article पीएम मोदी की राह चले निरहुआ, संघर्ष से कामयाबी की कहानी उतरेगी बड़े परदे पर

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?