ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पीएम मोदी की राह चले निरहुआ, संघर्ष से कामयाबी की कहानी उतरेगी बड़े परदे पर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

पीएम मोदी की राह चले निरहुआ, संघर्ष से कामयाबी की कहानी उतरेगी बड़े परदे पर

By @dmin
Published: August 14, 2022
Share
SHARE

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बनी बायोपिक ‘पीएम नरेंद्र मोदी से प्रभावित हुए भोजपुरी सिनेमा के चोटी के कलाकार दिनेश लाल यादव निरहुआ अब अपने जीवन संघर्ष पर बनने जा रही फिल्म में दिखेंगे। जानकारी के मुताबिक इस साल निरहुआ ने जो दो दर्जन के करीब फिल्में साइन की हैं, उनमें से इस फिल्म का काम वह सबसे पहले और सबसे तेजी से निपटाने वाले हैं ताकि अगले लोकसभा चुनाव के समय इसे पूरे देश में रिलीज किया जा सके। अपनी बायोपिक में लीड रोल निरहुआ खुद ही करेंगे।

अभिनेता से राजनेता नाम से बनने जा रही निरहुआ की बायोपिक पर काम तेजी से चल रहा है। फिल्म के लिए पूर्वी उत्तर प्रदेश की लोकेशंस देखी जा चुकी है और फिल्म का रिसर्च वर्क भी तकरीबन पूरा हो चुका है। फिल्म बनाने वाली टीम से मिली जानकारी के मुताबिक फिल्म की पटकथा का पहला खाका तैयार हो चुका है। अब निरहुआ के सुझावों के मुताबिक इसमें बदलाव किए जाएंगे और फिल्म का विस्तार ऐसा रखा जाएगा जिससे कि उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब से लेकर महाराष्ट्र तक बसे भोजपुरी प्रेमियों को इससे जोड़ा जा सके।

फिल्म ‘अभिनेता से राजनेता का निर्माण अशोक प्रसाद अभिषेक कर रहे हैं। मूल रूप से कोलकाता के रहने वाले अशोक प्रसाद अभिषेक लंदन में पढ़े लिखे हैं और आई टी प्रोफेशनल हैं। फिल्म के लेखक, निर्देशक के रूप में संतोष मिश्रा का नाम फाइनल हुआ है जो अब तक निरहुआ के साथ ‘पटना से पाकिस्तान, ‘बम बम बोल रहा है काशी, ‘काशी अमरनाथ और बॉर्डर सहित कई फिल्में बना चुके है ।

इस फिल्म में निरहुआ के संघर्ष से लेकर अभिनेता से राजनेता बनने तक की कहानी दिखाया जाएगा। उनका जीवन काफी संघर्षपूर्ण रहा है। इसमें निरहुआ के बचपन का किरदार अभिनेता अमरीश सिंह निभाएंगे और फिल्मों में शुरुआत से लेकर राजनेता बनने तक के सफर का किरदार दिनेश लाल यादव निरहुआ खुद निभाएंगे। फिल्म में निरहुआ से जुड़े तमाम कलाकार भी नजर आएंगे जिनका उनके जीवन में विशेष योगदान रहा है। इसमें से आम्रपाली दुबे और पाखी हेगड़े के नाम की मोहर लग चुकी है। रवि किशन और मनोज तिवारी भी फिल्म में अतिथि कलाकार की भूमिका में रहेंगे।

जानकारी के मुताबिक दिनेश लाल यादव निरहुआ इस फिल्म की शूटिंग अपने संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ में ही करेंगे। बताया जाता है कि दिनेश लाल यादव ने इस साल 22 फिल्में साइन की है और सभी फिल्मों की शूटिंग वह आजमगढ़ में ही करेंगे ताकि शूटिंग के साथ साथ अपने संसदीय क्षेत्र की जनता की समस्याओं को भी दूर कर सकें और स्थानीय कलाकारों को भी फिल्म में काम करने का मौका मिले। गोरखपुर से सांसद बनने के बाद रवि किशन ने भी कई फिल्मों की शूटिंग अपने संसदीय क्षेत्र में ही की है जिसमें गोरखपुर के कई स्थानीय कलाकारों को काम करने का मौका मिला है।

तोतली भाषा में गाए कृष्ण भजन और मोह लिया मन, अक्षयपात्र मंदिर में जन्माष्टमी सेलिब्रेशन
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हिन्दू नववर्ष कैलेंडर का किया विमोचन
कर्नाटक में बोले अमित शाह, किसानों की आय दोगुनी करना केंद्र की सबसे बड़ी प्राथमिकता
किसान आंदोलन : ठंड लगने से सोनीपत के किसान की मौत, खाना खाकर सोया था, सुबह नहीं उठा
Big news: हेलीकॉप्टर क्रैश में ईरान के राष्ट्रपति रईसी समेत सभी सवारों की मौत, ईरानी एजेंसी का दावा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सड़कों पर बेचे पेन, पिता को ऑपरेशन टेबल पर छोड़ किया शूट, जॉनी लीवर ऐसे बने कॉमेडी के बादशाह
Next Article कार्तिकेय 2: धर्म और आधुनिकता का सटीक सम्मिश्रण, कृष्ण के आकर्षण से सधी कहानी

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?