ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: शेयर बाजार ने पकड़ी रफ्तार, सेंसेक्स में 638 अंकों का उछाल, निफ्टी में भी बहार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BusinessFeatured

शेयर बाजार ने पकड़ी रफ्तार, सेंसेक्स में 638 अंकों का उछाल, निफ्टी में भी बहार

By @dmin
Published: July 22, 2021
Share
SHARE

बिजनेस डेस्क (एजेंसी)। आज सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को शेयर बाजार दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद हरे निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 638.70 अंक (1.22 फीसदी) ऊपर 52,837.21 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 191.95 अंक यानी 1.23 फीसदी की तेजी के साथ 15,824.05 के स्तर पर बंद हुआ। बकरीद के मौके पर पिछले कारोबारी सत्र, 21 जुलाई को शेयर बाजार बंद था।

वैश्विक बाजारों में उछाल
वैश्विक बाजारों में आए उछाल से आज घरेलू बाजार में तेजी आई है। अमेरिकी बाजार की बात करें तो 21 जुलाई के कारोबार में 0.92 फीसदी यानी 133.07 अंकों की बढ़त के साथ 14,631.95 पर हृ्रस्ष्ठ्रक्त बंद हुआ था। यूरोपियन मार्केट्स में 21 जुलाई के कारोबारी दिन में जबरदस्त तेजी दिखी। वहीं लंदन स्टॉक एक्सचेंज से संबद्ध एफटीसीई में 1.70 फीसदी, फ्रांस के सीएसी में 1.85 फीसदी और जर्मनी के डीएएक्स में 1.36 फीसदी की बढ़त रही।

दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज जेएसडब्ल्यू स्टील, टेक महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, टाटा स्टील और भारती एयरटेल के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं हिंदुस्तान यूनिलीवर, एशियन पेंट्स, बजाज ऑटो, सिप्ला और एम एंड एम के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज सभी हरे निशान पर बंद हुए। इनमें आईटी, मीडिया, फाइनेंस सर्विसेज, प्राइवेट बैंक, बैंक, पीएसयू, फार्मा, ऑटो, बैंक, मेटल, एफएमसीजी और रियल्टी शामिल हैं।

शीर्ष 10 में से छह कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में इजाफा
बीते सप्ताह सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से छह कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में 69,611.59 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक लाभ रिलायंस इंडस्ट्रीज को हुआ। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, बजाज फाइनेंस और कोटक महिंद्रा बैंक का स्थान रहा।

हरे निशान पर खुला था बाजार
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 366.55 अंकों की तेजी के साथ 55,565.06 के स्तर पर और निफ्टी 108.80 अंकों की बढ़त के साथ 15,740.90 पर खुला था।

साहू समाज ने अंशदान की राशि से बनाया व्यवसासियक परिसर, कांग्रेस महासचिव जितेन्द्र साहू ने लोकार्पण कर लॉटरी के माध्यम से बांटी दुकाने
पाकिस्तान ने फिर आतंकियों को भेजा हथियारों का जखीरा, सेना ने पकड़ा
बेमेतरा में भाजपा-कांग्रेस के बागियों ने मिलकर बनाई दुखी आत्मा पार्टी, अध्यक्ष का प्रत्याशी भी मैदान में
राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता : विभिन्न राज्यों के युवाओं का योग कौशल देख दर्शक भी हैरान, अलग-अलग वर्ग में हुए प्रदर्शन
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का निर्देश: सभी जिला कलेक्टर बेमौसम बारिश से हुई क्षति का करें आंकलन… प्रभावितों को उपलब्ध कराएं तत्काल सहायता
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article उपलब्धि: अनुराग ठाकुर प्रादेशिक सेना में कैप्टन बने, सरकार में रहते हुए ऐसा करने वाले पहले सांसद एलान: केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, लद्दाख में केंद्रीय विश्वविद्यालय समेत कई परियोजनाओं को दी मंजूरी
Next Article Last date for online registration for admission in government ITI is 25 August: Directorate of Employment and Training released information बड़ा फैसला: कंटेनमेंट जोन को छोड़ सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों का संचालन 22 से 24 के बीच… प्रशासन ने जारी की गाइडलाइन… इन बातों का रखना होगा ध्यान

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?