ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: शिविर में जनहित आधारित आवेदन के साथ-साथ, लोगों की हर बुनियादी सुविधाओं को दी गई प्राथमिकता, शिविर में सीएम पुत्र चैतन्य भी हुए शामिल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

शिविर में जनहित आधारित आवेदन के साथ-साथ, लोगों की हर बुनियादी सुविधाओं को दी गई प्राथमिकता, शिविर में सीएम पुत्र चैतन्य भी हुए शामिल

By @dmin
Published: June 4, 2022
Share
कबाड़ से जुगाड़ वाला विंडो बना आजीविका का साधन, अब तक 10 महिला समूह इस कार्य से जुड़ चुकी है
कबाड़ से जुगाड़ वाला विंडो बना आजीविका का साधन, अब तक 10 महिला समूह इस कार्य से जुड़ चुकी है
SHARE

शिविर में वैक्सीनेशन और आधार अपडेट जैसी सुविधा भी उपलब्ध थी
दुर्ग। अमलेश्वर में आयोजित जन समस्या निवारण शिविर में सभी विभागों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर लोगों की समस्याओं के शत प्रतिशत निराकरण का प्रयास किया। इस शिविर में कुल 21 विभागों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी जिसमें उन्हें कुल 386 आवेदन प्राप्त हुए थे जिसमें 370 आवेदन मांग पर आधारित, 8 आवेदन शिकायत के थे । जिसमें 12 मांगों का निराकरण त्वरित किया गया इसके अलावा 366 मांगे व 9 शिकायत लंबित हैं। लोग इस शिविर में व्यक्तिगत आवेदनों के साथ-साथ जनहित में आधारित आवेदन भी लगा रहे थे। इसी कड़ी में एक आवेदक ने एटीपी मशीन की मांग नगर पंचायत में की थी ताकि यहां के लोग बिजली बिल का भुगतान सरल एवं सुगम तरीके से कर सकें। कई लोगों ने पानी और बिजली संबंधित बुनियादी समस्याओं के लिए भी आवेदन किए थे, जिसका निराकरण संबंधित विभाग के द्वारा किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे भी उपस्थित थे ,जहां उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित विभाग को आवेदन प्रेषित किए। उन्होंने उपस्थित सभी अधिकारियों को आवेदनों को गंभीरता से लेने और त्वरित निराकरण करने के लिए कहा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सुपुत्र चैतन्य बघेल, मुख्यमंत्री ओएसडी आशीष वर्मा, एसडीएम विपुल गुप्ता और अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।

शिविर में वैक्सीनेशन कैंप का भी आयोजन किया गया था। जिसमें कुल 30 लोगों ने कोविड-19 वैक्सीनेशन कराया। स्वास्थ्य विभाग अपने स्टाल के माध्यम से अन्य बीमारियों के लिए भी दवाइयां एवं परामर्श मुहैया करा रहा था। स्वास्थ्य सेवा के अंतर्गत कुल 175 लोगों ने अपनी जांच करवाई।

शिविर में 17 बालिकाओं को मुख्यमंत्री नोनी सुरक्षा योजना के तहत श्रम विभाग के द्वारा 20,000 की चेक प्रदान किये गए। कृषि विभाग से 5 कृषक हितग्राहियों को बैटरी चलित स्प्रिंकल भी प्रदान की गई , इसके अलावा महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 4 बच्चो का अन्नप्राशन और 6 महिलाओं की गोद भराई व एक हितग्राही को जननी सुरक्षा योजना के तहत 20 हजार का चेक प्रदान किया गया। शिविर में 5 हितग्राहियों को बी पी राशन कार्ड भी दिया गया।

वर्तमान में आधार कार्ड के महत्व को समझते हुए, इसके पंजीयन एवं सुधार कार्य के लिए एक अलग सेक्शन रखा गया था जिसमें कुल 45 लोगों ने इसका लाभ उठाया। शिविर में आने वाले सभी लोगों को विभागों के द्वारा शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी मुहैया कराई गई।

मुख्यमंत्री ने श्रमिको के साथ बैठकर लिया बोरे-बासी का स्वाद, बोले- छत्तीसगढ़ के विकास में श्रमिकों का योगदान अमूल्य
समिति के व्यवस्थित संचालन से किसानों को उपज बेचने में होगी सुविधा- मंत्री सिंहदेव
सूर्या माल में अटल जयंती पर पोस्टर, पेंटिंग, रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन, तुलसी पौधा का भी हुआ वितरण
डब्ल्यूटीसी फाइनल: धोनी का रिकॉर्ड तोड़ेंगे कोहली, जीते तो बन जाएंगे दुनिया के चौथे सबसे सफल कप्तान
झाड़-फूंक के नाम पर 1.50 लाख की ठगी, महिला को कमरे में बुलाकर उतरवाए कपड़े, पति के कनपटी पर बंदूक तानकर मांगे 5 लाख
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article लॉकडाउन में आवारा पशुओं की सुध ली ओडि़शा सरकार ने… आवरा पशुओं की भूख मिटाने सीएम ने जारी किया 60 लाख का फंड नवीन पटनायक मंत्रीमंडल ने दिया इस्तीफा, नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण कल
Next Article स्मृति ईरानी ने दागा सवाल, पूछा- कांग्रेस शासित राज्य क्यों नहीं घटा रहे पेट्रोल-डीजल के दाम स्मृति ईरानी ने दागा सवाल, पूछा- कांग्रेस शासित राज्य क्यों नहीं घटा रहे पेट्रोल-डीजल के दाम

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?