ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुख्यमंत्री ने श्रमिको के साथ बैठकर लिया बोरे-बासी का स्वाद, बोले- छत्तीसगढ़ के विकास में श्रमिकों का योगदान अमूल्य
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

मुख्यमंत्री ने श्रमिको के साथ बैठकर लिया बोरे-बासी का स्वाद, बोले- छत्तीसगढ़ के विकास में श्रमिकों का योगदान अमूल्य

By Mohan Rao
Published: May 1, 2023
Share
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
SHARE

रायपुर Raipur. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने श्रमिक दिवस के अवसर पर श्रमवीरों के सम्मान में प्रदेश भर से आये हज़ारों श्रमिकों के साथ आज बोरे-बासी का आनंद लिया। राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित बोरे-बासी तिहार के सामूहिक भोज में मुख्यमंत्री ने अथान, चटनी, भाजी, बड़ी-बिजौरी और गोंदली के साथ जमीन में बैठकर बोरे-बासी खाई और श्रमिक दिवस मनाया।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि बोरे-बासी छत्तीसगढ़िया श्रमिकों की संस्कृति का अहम हिस्सा है और उनके सम्मान और योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए ही बोरे-बासी तिहार मनाया जा रहा है। बोरे-बासी श्रमिकों का प्रिय आहार भी है और उनके जीवन का अहम हिस्सा भी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के विकास में श्रमिकों का योगदान अमूल्य है और उनके प्रयासों से हम नवा छत्तीसगढ़ गढ़ने की ओर तेजी से आगे बढ़ रहे है।         

बोरे बासी तिहार में शामिल होने आए श्रमिक तुलसीराम सिन्हा ने बताया कि बोरे-बासी जीवन का अभिन्न हिस्सा है और मजदूर के जीवन की कल्पना इसके बिना नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि श्रमिक हितैषी मुख्यमंत्री ने इस दिन को खास बनाया और बोरे-बासी को वैश्विक पहचान दिलाई। बोरे-बासी अब केवल मजदूर का भोजन नहीं है बल्कि अब सभी वर्गों के लोग इसे बड़े चाव से खाते है। इसके पौष्टिक गुणों को दुनिया जानने लगी है।

इसी प्रकार श्रमिक श्रीमती संतोषी पाल ने भी प्रदेश के मुखिया के साथ बोरे-बासी का आनंद लिया। उन्होंने बताया कि मजदूरों के लिए बोरे-बासी सभी मामलों में बहुत किफायती होने के साथ ही अत्यंत पौष्टिक आहार है। रात को भिगाओ और यह सुबह तैयार मिलता है। मजदूर को सुबह जल्दी काम में जाना पड़ता है, ऐसे में बासी अच्छा विकल्प है,जो थोड़े ही प्रयास में बन जाता है। मजदूर के जेब पर भी यह भारी नहीं पड़ता है और इसे आचार, चटनी के साथ आसानी से खाया जा सकता है।

बोरे-बासी तिहार में पहुंचे श्रमिक परमेश्वर सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश की छत्तीसगढ़िया संस्कृति ने अपने वास्तविक गौरव को पाया है। श्रमिक दिवस के अवसर पर बोरे-बासी तिहार भी छत्तीसगढ़िया संस्कृति का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हम सभी मजदूर खुश हैं। बोरे-बासी का महत्व एक मजदूर सहज ही समझ सकता है। शरीर को ठंडा रखने के साथ-साथ पानी की कमी को दूर करता है और स्वास्थ्य पर पड़ने वाले असर बहुत सकारात्मक है।

मंत्री श्रीमती भेंड़िया ने बोरे-बासी खाकर श्रमवीरों को दिया सम्मान

अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री अनिला भेंड़िया ने आज श्रमवीरों के सम्मान में बोरे बासी खाकर अपने दिन की शुरूआत की। उन्होंने छत्तीसगढ़ की पारंपरिक चेच भाजी, खेड़ा की सब्जी, आम के अचार और प्याज के साथ बोरे-बासी का स्वाद लिया।

श्रीमती भेंड़िया ने सभी प्रदेशवासियों और श्रम वीरों को अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस की बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के आह्वान पर हम श्रम दिवस को बोरे बासी दिवस के रूप में मना रहे हैं। हम सभी बोरे बासी खाकर श्रम के प्रति अपना सम्मान प्रकट कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बोरे-बासी का छत्तीसगढ़ में बहुत महत्व है। यहां हर वर्ग के लोग बड़े चाव से बोरे-बासी खाते हैं। इसके पोष्टिक तत्वों से बहुत अधिक ताकत मिलती है। इसलिए सभी काम पर जाने से पहले बोरे बासी खाकर निकलते हैं।

शारदा चेरिटेबल ने गरीबों के लिए 51 हजार का चेक दिया निगम को
कभी नहीं देखा होगा ऐसा दर्दनाक हादसा, चलती बस में घुसा 100 फीट लम्बा पाइप
साइकिल चलाने से कम हो जाता है दिल की बीमारियों का खतरा
सीएम साय से मिले इसरो के वैज्ञानिक, मुख्यमंत्री ने कहा- इसरो की उपलब्धियां प्रत्येक भारतवासी के लिए गर्व का विषय
Breaking News : रायपुर नगर निगम में भाजपा की बड़ी जीत, भाजपा की मीनल चौबे रिकार्ड मतों से जीती
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने बोरे बासी खाकर किया श्रमिकों का सम्मान, बोले- बोरे-बासी हमारी छत्तीसगढ़िया संस्कृति का अहम हिस्सा
Next Article विधायक देवेंद्र यादव ने श्रमिकों के साथ खाया बोर बासी और आमा के चटनी,श्रमिक दिवस की दी बधाई

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?