ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Big accident : काशी विश्वनाथ जाने निकले दोस्तों की कार पेड़ से टकराई, दो की मौत और दो घायल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

Big accident : काशी विश्वनाथ जाने निकले दोस्तों की कार पेड़ से टकराई, दो की मौत और दो घायल

By Mohan Rao
Published: July 11, 2023
Share
SHARE

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में सोमवार देर रात तेज रफ्तार कार के पेड़ से टकराने से दो दोस्तों की मौत हो गई। हासे में दो युवक घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। चारों युवक कार से काशी विश्वनाथ जाने के लिए निकले थे। इसी दौरान रास्ते में हादसा हो गया। हादसा बसंतपुर थाना क्षेत्र में हुआ है।

मिली जानकारी के मुताबिक, सूरजपुर जिले में रेवटी के ग्राम सोनडीहा निवासी संजय पटेल, उसका भाई शत्रुघ्न पटेल, आनंद कुमार पटेल और चंद्रकिशोर पटेल कार में सवार होकर रात करीब 10 बजे बाबा धाम जाने के लिए निकले थे। रात करीब 11.30 बजे अंबिकापुर-बनारस मुख्यमार्ग पर बलरामपुर में धनवार बैरियर से करीब एक किमी पहले उनकी कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई।

कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि वो टक्कर के बाद भी जंगल में जा घुसी। हादसे में कार चालक आनंद पटेल के बगल में बैठे भाई शत्रुधन पटेल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पीछे बैठा संजय पटेल, सहित आनंद पटेल और चंद्रकिशोर पटेल घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और 112 टीम की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वाड्रफनगर में दाखिल कराया गया। अस्पताल में उपचार के दौरान घायल संजय पटेल ने भी दम तोड़ दिया। अन्य दो घायलों आनंद पटेल और चंद्रकिशोर पटेल को भी अंदरूनी चोटें आई हैं। चारों युवकों की उम्र 30 से 35 वर्ष के बीच बताई जा रही है। देर रात हादसे की खबर युवकों के परिजनों को मिली तो पूरे गांव में मातम पसर गया।

कोराना का कहर: कोरोना के दैनिक आंकड़ों में फिर बढ़ोत्तरी, रिकॉर्ड 4.12 लाख से ज्यादा नए केस…. पहली बार चार हजार के करीब पहुंची मौतों की संख्या
महाराष्ट्र सरकार और राज्यपाल में तनातनी: राज्यपाल कोश्यारी को नहीं दी सरकारी विमान के उपयोग की मंजूरी
वारदात: मामी की चाहत में भांजे ने खेला खूनी खेल, मामा को उतारा मौत के घाट
सीबीआई रेड: दिल्ली-एनसीआर समेत 21 ठिकानों पर कार्रवाई, सिसोदिया बोले- सीबीआई का स्वागत है
सीईसीबी की पहल: राज्य स्तरीय ईको क्लब प्रतियोगिता में बीएसपी स्कूलों को कई पुरस्कार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सुकमा-दंतेवाड़ा सीमा पर नक्सलियों से मुठभेड़, भारी मात्रा में नक्सल सामग्री बरामद… IED भी किया डिफ्यूज
Next Article 583 पदों के लिए कल विशेष रोजगार मेला का आयोजन 583 पदों के लिए कल विशेष रोजगार मेला का आयोजन

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?