ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: डब्ल्यूटीसी फाइनल: धोनी का रिकॉर्ड तोड़ेंगे कोहली, जीते तो बन जाएंगे दुनिया के चौथे सबसे सफल कप्तान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedSports

डब्ल्यूटीसी फाइनल: धोनी का रिकॉर्ड तोड़ेंगे कोहली, जीते तो बन जाएंगे दुनिया के चौथे सबसे सफल कप्तान

By @dmin
Published: May 23, 2021
Share
विराट कोहली को छोड़नी पड़ सकती है टीम इंडिया की कप्तानी ? जानें क्या है मामला
विराट कोहली को छोड़नी पड़ सकती है टीम इंडिया की कप्तानी ? जानें क्या है मामला
SHARE

स्पोर्ट्स डेस्क (एजेंसी)।  विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल में उतरते ही सर्वाधिक टेस्ट मैचों में भारत की अगुवाई करने वाले कप्तान बन जाएंगे। इस मैच में जीत पर दुनिया के सबसे सफल कप्तानों की सूची में चौथे नंबर पर काबिज हो जाएंगे। कोहली ने अब तक 60 टेस्ट मैचों में भारत का नेतृत्व किया है और वह महेंद्र सिंह धोनी की बराबरी पर हैं। इंग्लैंड के साउथम्पटन में 18 अक्तूबर से शुरू होने वाले डब्ल्यूटीसी फाइनल में उतरते ही भारत की तरफ से सर्वाधिक टेस्ट मैचों में कप्तानी करने का रिकार्ड कोहली के नाम पर दर्ज हो जाएगा। विराट कोहली इस साल के शुरू में इंग्लैंड के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला के दौरान ही यह रिकार्ड अपने नाम कर देते, लेकिन वह अपने पहले बच्चे के जन्म के कारण आस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी तीन टेस्ट मैचों में नहीं खेल पाए थे। इन मैचों में अजिंक्य रहाणे ने टीम की अगुवाई की थी।

कोहली की कप्तानी: 60 में से 36 मैच जीती टीम इंडिया
पहली बार वर्ष 2014 में टेस्ट टीम की कमान संभालने वाले कोहली अब तक जिन 60 मैचों में कप्तान रहे हैं, उनमें से 36 में भारत ने जीत दर्ज की है, जो भारतीय रिकार्ड है। धोनी 60 मैचों में 27 जीत के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

जीत पर क्लाइव लॉयड  को छोड़ देंगे पीछे
भारतीय टीम दो जून को साढ़े तीन महीने के ब्रिटिश दौरे पर रवाना होगी, जिसमें वह डब्ल्यूटीसी फाइनल के अलावा मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला भी खेलेगी। इस दौरान एक जीत से कोहली सर्वाधिक मैचों में जीत दर्ज करने वाले कप्तानों की सूची में वेस्टइंडीज के दिग्गज क्लाइव लायड को पीछे छोड़ देंगे।

लॉयड के नाम ये हैं रिकॉर्ड
लॉयड की अगुवाई में वेस्टइंडीज ने 74 मैच खेले जिनमें से 36 में उसने जीत हासिल की थी। कप्तान के रूप में सर्वाधिक मैचों में जीत का रिकार्ड दक्षिण अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ (109 मैचों में 53 जीत) के नाम पर है। उनके बाद आस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग (77 मैचों में 48 जीत) और स्टीव वॉ (57 मैचों में 41 जीत) का नंबर आता है।
ग्रीम स्मिथ के नाम पर सर्वाधिक टेस्ट मैचों में कप्तानी करने का रिकार्ड भी है। उनके बाद आस्ट्रेलिया के एलन बोर्डर (93 मैच), न्यूजीलैंड के स्टीफन फ्लेमिंग (80), पोंटिंग (77), लायड (74), धोनी और कोहली का नंबर आता है।

ममता बनर्जी की उम्मीदों को बड़ा झटका, नंदीग्राम से शुभेंदु ही जीत के ‘अधिकारी’, आरओ को दी गई सुरक्षा
खरीदी केंद्रों में पूजा-अर्चना के साथ धान खरीदी शुरु, किसानों में उत्साह
राष्ट्रपति भवन में आयोजित एट होम रिसेप्शन में शामिल हुई बगीचा की सुमन तिर्की
Accident: बेकाबू कार लेकर भीड़ में घूसा ड्राइवर, 35 लोगों की मौत 43 घायल, राष्ट्रपति ने कहा- सख्त सजा मिलेगी
Gustakhi Maaf: चार दिन पहले बता दिया बंद रहेगी दारू दुकान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 219 # 23 may 2021
Next Article सुरक्षा परिषद का अस्थायी सदस्य बना भारत, पीएम मोदी ने कहा- वैश्विक शांति और सुरक्षा को देंगे बढ़ावा चक्रवात यास से निपटने को पीएम मोदी ने की अहम बैठक, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?