ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: शिविर में आयुक्त प्रकाश सर्वे एवं एमआईसी मेंबर संदीप निरंकारी ने खुद बैठकर लोगों की समस्याओं का किया समाधान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

शिविर में आयुक्त प्रकाश सर्वे एवं एमआईसी मेंबर संदीप निरंकारी ने खुद बैठकर लोगों की समस्याओं का किया समाधान

By @dmin
Published: May 18, 2022
Share
SHARE

भिलाई । नगर निगम के महापौर नीरज पाल के निर्देश पर जन समस्या निवारण शिविर में लोगों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज वार्ड क्रमांक 5 कोसा नगर के सांस्कृतिक भवन में लोग बड़ी संख्या में अपनी समस्याओं को लेकर आवेदन करने पहुंचे थे। निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे एवं एमआईसी मेंबर तथा स्थानीय वार्ड पार्षद संदीप निरंकारी इस दौरान लोगों की समस्याएं सुन रहे थे और त्वरित निराकरण योग्य आवेदनों का निराकरण कर रहे थे। आवेदन करने के लिए कुछ पेंशन के हितग्राही बबली कोरी, सुशीला देवी, ललिता गायकवाड, शांति बाई विश्वकर्मा एवं चंपा बाई भी शिविर में पहुंचे थे।

उन्होंने बताया कि कुछ समय से उन्हें पेंशन प्राप्त नहीं हो रहा है इसके लिए शिविर में आवेदन देने पहुंचे हैं, निगम आयुक्त के निर्देश और एमआईसी मेंबर की सक्रियता से इन सभी को अगले माह से पेंशन मिलना प्रारंभ हो जाएगा, यह सभी हितग्राही विधवा पेंशन, सुखद सहारा पेंशन एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन को लेकर शिविर में पहुंचे थे। शिविर में पानी, सफाई, पेंशन, बिजली, पट्टा आदि समस्याओं को लेकर लोगों के द्वारा आवेदन किया जा रहा है। ऐसे आवेदन जो त्वरित निराकरण योग्य हैं उनका समाधान शीघ्रता के साथ किया जा रहा है। कोसा नगर के अलावा आज वैशाली नगर संस्कृतिक भवन, संतोषी पारा कैंप 2 वार्ड कार्यालय, वार्ड क्रमांक 41 औद्योगिक क्षेत्र छावनी के सामुदायिक भवन एवं सेक्टर 5 वार्ड क्रमांक 60 के सत् विजय ऑडिटोरियम में शिविर का आयोजन किया गया था जहां बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी समस्याओं को लेकर आवेदन किया और निराकरण योग्य शिकायतों का अधिकारियों ने समाधान किया।

18 मई को इन वार्ड क्षेत्रों में लगेगा जन समस्या निवारण शिविर 18 मई दिन बुधवार को वार्ड क्रमांक 6 प्रियदर्शनी परिसर पश्चिम के संजय नगर शीतला मंदिर में, वार्ड क्रमांक 21 कैलाश नगर कुरूद के सियान सदन में, वार्ड क्रमांक 34 वीर शिवाजी नगर वार्ड के दुर्गा मंच शर्मा कॉलोनी में, वार्ड क्रमांक 42 गौतम नगर के मदरसा रोड सामुदायिक भवन में एवं वार्ड क्रमांक 61 सेक्टर 6 पूर्व के लिए नगर निगम कार्यालय सेक्टर 6 में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा।

एक भारत श्रेष्ठ भारत योजना के अंतर्गत आईआरसीटीसी चलाएगी भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन… बिलासपुर रेलवे स्टेशन से होगा रवाना
वुहान की लैब से कोरोना फैलने के सबूत नहीं, डब्ल्यूएचओ के चार वैज्ञानिकों का दावा
इंस्पायर अवार्ड के लिए अब तक 53 हजार से अधिक प्रतिभागियों का पंजीयन…. कक्षा छठवीं से दसवीं तक के विद्यार्थी हो सकते हैं शामिल
हादसा: गैस रिसाव से पांच झुलसे, बचाने की कोशिश करने वाले समेत तीन की मौत
लूट की नियत से आए ओडिशा के तीन बदमाश गिरफ्तार…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जहां बनना है सार्वजनिक शौचालय वहां पर कर रहे थे अतिक्रमण… निगम के राजस्व विभाग की टीम ने की तोड़फोड़ की कार्यवाही
Next Article नेवई बस्ती में बनेगी 19 लाख की सड़क… प्रदेश महामंत्री जितेन्द्र साहू व महापौर शशि सिन्हा ने किया भूमिपूजन
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?