ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: शिवसेना-कांग्रेस में पड़ रही दरार? अब उद्धव बोले- कोई अकेले लडऩे की बात करेगा तो लोग जूतों से पीटेंगे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

शिवसेना-कांग्रेस में पड़ रही दरार? अब उद्धव बोले- कोई अकेले लडऩे की बात करेगा तो लोग जूतों से पीटेंगे

By @dmin
Published: June 20, 2021
Share
शिवसेना-कांग्रेस में पड़ रही दरार? अब उद्धव बोले- कोई अकेले लडऩे की बात करेगा तो लोग जूतों से पीटेंगे
शिवसेना-कांग्रेस में पड़ रही दरार? अब उद्धव बोले- कोई अकेले लडऩे की बात करेगा तो लोग जूतों से पीटेंगे
SHARE

मुंबई (एजेंसी)। महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी की गाड़ी लडख़ड़ाती नजर आ रही है और गठबंधन में शिवसेना और कांग्रेस के बीच दरार की खाई और गहरी ही होती जा रही है। महाराष्ट्र में कांग्रेस चीफ नाना पटोले और अन्य लोकल नेता के अकेले चुनाव लडऩे वाले बयान पर मचे घमासान के बीच उद्धव ठाकरे की प्रतिक्रिया आई है। उद्धव ठाकरे ने शनिवार को इशारों-इशारों में स्थानीय कांग्रेस नेताओं पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जो लोगों की समस्याओं का समाधान किए बिना अकेले चुनाव लडऩे की बात करेगा, उन्हें लोग जूते से पीटेंगे। कांग्रेस या किसी कांग्रेस नेता का नाम लिए बगैर उद्धव ठाकरे ने कहा कि अगर हम लोगों की समस्याओं के समाधान की पेशकश नहीं करते हैं और केवल राजनीति में अकेले लडऩे की बात करते हैं, तो लोग हमें जूते से पीटेंगे। वे हमारी अकेले चुनाव लडऩे की पार्टी केंद्रित महत्वाकांक्षी बात नहीं सुनेंगे। हाल ही में मुंबई कांग्रेस प्रमुख भाई जगताप ने कहा था कि वह शिवसेना से हाथ मिलाए बिना अगले साल के मुंबई निकाय चुनाव लडऩे के लिए तैयार हैं।

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने पार्टी के 55वें स्थापना दिवस के अवसर पर कहा कि सभी राजनीतिक पार्टियों को अपनी आकांक्षाएं अभी अलग रखनी चाहिए और अर्थव्यवस्था और हेल्थ पर फोकस करना चाहिए। कोरोना वायरस महामारी के बीच अपनी पार्टी के 55 वें स्थापना दिवस के मौके पर ठाकरे ने कहा कि देश के समक्ष अर्थव्यवस्था और स्वास्थ्य के दो प्रमुख मुद्दे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब समय आ गया है कि सभी राजनीतिक दल यह तय करें कि वे सत्ता के लिए राजनीतिक सफलता चाहते हैं या आर्थिक मोर्चे पर समाधान खोजने के लिए। सामाजिक अशांति इसका वर्णन करने के लिए एक कठोर शब्द होगा, लेकिन देश निश्चित रूप से सामाजिक अशांति की ओर बढ़ रहा है।

उद्धव ठाकरे ने कहा कि अगर कोई पार्टी यह कहना चाहती है कि वह दूसरों से हाथ मिलाए बिना चुनाव लडऩा चाहती है, तो उसे लोगों को आत्मविश्वास और साहस देना चाहिए। अन्यथा लोग पूछेंगे कि पार्टी के पास उन्हें आजीविका, नौकरी देने की क्या योजना है। बता दें कि दशकों से विरोधी रहे शिवसेना और कांग्रेस ने 2019 में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी के भाजपा से अलग होने के बाद शरद पवार की एनसीपी के साथ महाराष्ट्र में सरकार बनाई।
उन्होंने कहा कि यह तय करने का भी समय आ गया है कि क्या हम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए राजनीतिक ताकत चाहते हैं (या किसी और चीज के लिए)। अगर हम अपने सामने आर्थिक और स्वास्थ्य चुनौतियों के समाधान खोजने के तरीकों पर विचार किए बिना आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति में लिप्त रहते हैं, तो हम गंभीर संकट में हैं। उद्धव ठाकरे के पिता बाल ठाकरे ने 1966 में शिवसेना का गठन किया था।

नाना पटोले ने पूरा क्या कहा था
नाना पटोले ने कहा, ‘कांग्रेस महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव अकले लड़ेगी। अगर आलाकमान फैसला लेता है तो मैं मुख्यमंत्री का चेहरा बनने को तैयार हूं।Ó पटोले के इस बयान से एक बार फिर यह संकेत मिले हैं कि राज्य की महा विकास अघाड़ी सरकार में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। हालांकि, राज्य की गठबंधन सरकार में सबसे अहम भूमिका निभा रही एनसीपी ने कहा था कि महा विकास अघाडी (एमवीए) के तीनों घटक महाराष्ट्र सरकार चलाने के मुद्दे पर एकजुट हैं लेकिन वर्ष 2024 में होने वाले राज्य विधानसभा और लोकसभा के चुनाव साथ लडऩे पर अबतक फैसला नहीं हुआ है।

CG Crime : मंत्रालय का बड़ा अधिकारी सरपंच को किया ब्लैकमेल, यूपी से पकड़ाया शातिर बदमाश
Big Breaking : भिलाई पहुंचे सीएम बघेल ने कही बड़ी बात… सेंट्रल एजेंसियों पर कार्रवाई करेगी छत्तीसगढ़ सरकार
ब्रिक्स सम्मेलन में बोले मोदी: पूरी दुनिया की मदद कर सकता है आत्मनिर्भर भारत
खुलासा: एक माह पहले ही रची थी पीएम की रैली के दौरान हिंसा फैलाने की साजिश, सीएम का कार्यक्रम भी था निशाने पर
बड़ा हादसा: ट्रक व टैंकर में टक्कर के बाद आग लगी, नौ लोग जिंदा जले
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 2022 तक तैयार हो जाएगा दिव्य राममंदिर, गर्भगृह के चारों तरफ समतलीकरण का काम लगभग पूरा अयोध्या जमीन विवाद : ट्रस्ट ने वेबसाइट पर डाला जमीन खरीद का पूरा ब्योरा
Next Article कब थमेगी कोविड-19 की रफ्तार? देश में कोरोना के मामले डेढ़ लाख पार, 24 घंटे में 6387 नए केस, 170 मौतें, जानें अन्य राज्यों का हाल भारत में कोरोना से बड़ी राहत: 81 दिनों बाद 60 हजार से नीचे आए डेली कोरोना केस… मौतों का आंकड़ा भी घटा

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?