ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: शानदार ट्विस्ट् और कॉमेडी से मनोरंजक बनी आयुष्मान की एक्शन फिल्म
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

शानदार ट्विस्ट् और कॉमेडी से मनोरंजक बनी आयुष्मान की एक्शन फिल्म

By Sonu Sahu
Published: December 3, 2022
Share
SHARE

आयुष्मान खुराना और जयदीप अहलावत की फिल्म एन एक्शन हीरो 2 दिसंबर को पर्दे पर रिलीज हो चुकी है। फिल्म का निर्माण भूषण कुमार की टी-सीरीज और आनंद एल राय की यलो कलर्स ने किया है। इसका निर्देशन अनिरुद्ध अय्यर ने किया है। पहली बार आयुष्मान सोशल ड्रामा फिल्मों से हटकर बॉलीवुड की मसाला एंटरटेनर फिल्म में नजर आए हैं। आइए, जानते हैं कैसी है आयुष्मान की यह एक्शन फिल्म।

मानव (आयुष्मान) एक एक्शन हीरो है। हरियाणा में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान मानव की एक लोकल नेता भूरा (जयदीप) के भाई से झड़प हो जाती है, जिसमें गलती से वह मर जाता है। बचने के लिए मानव लंदन भाग जाता है। भाई का बदला लेने के लिए भूरा भी उसके पीछे-पीछे पहुंच जाता है। मानव के पीछे न सिर्फ भूरा बल्कि इंग्लैंड की पुलिस और अंडरवर्ल्ड भी पड़ी है। इन तीनों के बीच चलती है चूहे-बिल्ली की दौड़।

आयुष्मान पहली बार सोशल ड्रामा फिल्मों से हटकर एक एक्शन फिल्म कर रहे हैं। बावजूद इसके वह इस किरदार में सहज नजर आए। जिंदा रहने के लिए लड़ते और दुनिया से छिपते एक सुपरस्टार के रूप में उन्होंने बेहतरीन प्रस्तुति दी है। जयदीप अहलावत एक जाट नेता के किरदार में ढल गए। उनका अभिनय दर्शकों को डराता भी है और हंसाता भी। अपने किरदार के लिए उनका अभिनय दर्शकों से सहानुभूति भी लेने में कामयाब रहा।

निर्देशक के तौर पर यह अनिरुद्ध की पहली फिल्म है। इससे पहले उन्होंने जीरो, तनु वेड्स मनु जैसी फिल्मों में असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम किया है। निर्देशक ने इस फिल्म की लय कहीं भी टूटने नहीं दी। सस्पेंस और ट्विस्ट के बीच फिल्म में जगह-जगह कॉमेडी और कटाक्ष फिल्म को मनोरंजक बनाए रखते हैं। फिल्म दर्शकों को गलती से हुए खून से लेकर एक अंडरवर्ल्ड डॉन की हत्या तक बड़े दिलचस्प तरीके से पहुंचा देती है।

फिल्म की कहानी रोचक है। दो शख्स एक-दूसरे से भिड़ रहे हैं, लेकिन दोनों में से न तो कोई हीरो है न कोई विलेन। दोनों के लडऩे की अपनी-अपनी वाजिब वजह है। फिल्म में एक फिल्मस्टार के ग्लैमर और कहानी में सस्पेंस का बेहतरीन मिश्रण है। इस मिश्रण को और रोचक बनाता है फिल्म का बैकग्राउंड स्कोर। वहीं फिल्म के गाने एक्शन के साथ हीरो के इमोशन को बाहर लाने में अच्छी भूमिका निभाते हैं।

फिल्म में अक्षय कुमार ने कैमियो किया है। मानव अक्षय से मिलता है और मर्डर के बारे में सबकुछ बता देता है। इसके बाद फिल्म में अक्षय का किरदार कहीं नजर नहीं आता। ऐसे में यह कैमियो फिजूल लगता है। फिल्म में 90ह्य का एक्शन देखने को मिलता है। फाइट, शीशे तोडऩा, छतों से छलांग लगाना आदि। हालांकि, द एक्शन हीरो में कई जगह एक्शन का ओवरडोज फिल्म को कमजोर बनाता है।

नशामुक्ति, योग, दिव्यांग सहायता और पेंशन योजनाओं से हजारों लोगों को मिल रहा लाभ
जगदलपुर में हादसा : तालाब में गिरी स्कॉर्पियो, तीन युवकों की मौत और चार घायल
निगम क्षेत्र हमेशा साफ-सुथरा रहे इसके लिए रात्रिकालिन सफाई कार्य कर रहा है नगर निगम दुर्ग
सरगुजा जिले के मडगांव में किराना दुकान से 200 बोरी धान जब्त
ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर को सीधी आर्थिक मदद देने वाला छत्तीसगढ़ बना देश का पहला राज्य
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रोजाना एक मुट्ठी ब्लैकबेरी के सेवन से मिल सकते हैं ये 5 प्रमुख फायदे…
Next Article महिला बाल विकास विभाग के बाबू की करंट लगने से मौत, ऑफिस जाने से पहले हुआ कुछ ऐसा सीधे घर से निकली लाशमहिला बाल विकास विभाग के बाबू की करंट लगने से मौत, ऑफिस जाने से पहले हुआ कुछ ऐसा सीधे घर से निकली लाश महिला बाल विकास विभाग के बाबू की करंट लगने से मौत, ऑफिस जाने से पहले हुआ कुछ ऐसा सीधे घर से निकली लाश

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?