इंदिरा मार्केट, हटरी बाजार, रेल्वे स्टेशन, नया बस स्टैण्ड, सिकोलाभाठा, दीनदयाल उपाध्याय कॉम्पलेक्स में किया जा रहा है रात्री कालीन सफाई कार्य
दुर्ग। नगर पालिक निगम, दुर्ग क्षेत्र में सफाई अभियान को निरंतर गति मिल रही है । नियमित सफाई अभियान के अलावा कई सार्वजनिक स्थानों में भी सफाई अभियान को और तेज करने का निर्णय लिया गया है । सुबह के अलावा रात्रि कालीन में भी सफाई कर्मियों की टीम भेज कर चिन्हांकित स्थानों को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

स्वास्थ्य विभाग ने निगम के महापौर धीरज बाकलीवाल व आयुक्त हरेश मंडावी की दिशा निर्देश एवं मार्ग दर्शन पर कार्य करते हुए शहर के भीड़भाड वाले क्षेत्र व प्रमुख स्थानों जिनमें इंदिरा मार्केट, हटरी बाजार, रेल्वे स्टेशन परिसर के आस-पास, नया बस स्टैण्ड परिसर व सिकोलाभाठा, पंडित दीनदयाल उपाध्याय कॉम्पलेक्स, बस स्टैण्ड के सामने में सुबह पाली की तरह रात्रि कालीन में भी सफाई कार्य की सतत् निगरानी रखकर कचरा मुक्त शहर बनाने हेतु निरंतर प्रयास जारी है। अलग-अलग सफाई गैंग लगाकर निगम अधिकारियों एवं कर्मचारियों की तैनाती में यह कार्य जारी है।


इस कार्य की सुचारू रूप से संपादन के लिए स्वास्थ्य अधिकारी गिरीश दीवान, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली को जिम्मेदारी सौपी गई है एवं उनके द्वारा प्रतिदिन रात्रिकालीन सफाई की मॉनिटरिंग की जा रही है । निगम आयुक्त हरेश मंडावी ने शहर वासियों एवं व्यापारियों से अपील की है कि अपने घरों व दुकानों का कचरा इधर-उधर रोड, सड़क, नाली मे ना फेके नगर निगम द्वारा 3 पालियों में कचरा कलेक्शन हेतु वाहन लगया गया है । उसी में अपने घरो व संस्थानों/दुकानो का कचरा देवे। जिससे शहर की सुंदरता बढेगी एवं शहर स्वच्छ एवं सुंदर रहेगा।




