ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: वैक्सीन सर्टिफिकेट से नहीं हटेगी पीएम मोदी की तस्वीर, एचसी ने खारिज की अर्जी, याचिकाकर्ता पर लगाया 1 लाख जुर्माना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

वैक्सीन सर्टिफिकेट से नहीं हटेगी पीएम मोदी की तस्वीर, एचसी ने खारिज की अर्जी, याचिकाकर्ता पर लगाया 1 लाख जुर्माना

By @dmin
Published: December 21, 2021
Share
वैक्सीन सर्टिफिकेट से नहीं हटेगी पीएम मोदी की तस्वीर, एचसी ने खारिज की अर्जी, याचिकाकर्ता पर लगाया 1 लाख जुर्माना
वैक्सीन सर्टिफिकेट से नहीं हटेगी पीएम मोदी की तस्वीर, एचसी ने खारिज की अर्जी, याचिकाकर्ता पर लगाया 1 लाख जुर्माना
SHARE

कोच्चि (एजेंसी)। केरल हाई कोर्ट ने कोरोना वैक्सीन के सर्टिफिकेट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर हटाने की मांग करने वाली याचिका को खारिज कर दिया है। साथ ही अदालत का समय बर्बाद करने के लिए कोर्ट ने याचिकाकर्ता पर एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। अदालत ने इससे पहले इसी माह हुई सुनवाई के दौरान भी याचिकाकर्ता से सवाल किया था कि वैक्सीन सर्टिफिकेट पर प्रधानमंत्री की फोटो में क्या गलत है।

कोर्ट ने मंगलवार को याचिकाकर्ता से कहा कि वह जुर्माने की राशि अगले छह हफ्तों के अंदर जमा करे। इतना ही नहीं, अगर राशि जमा नहीं की जाती है तो केरल स्टेट लीगल सर्विसेज अथॉरिटी यानी KeLSA याचिकाकर्ता की संपत्ति से इस रकम को हासिल कर सकती है। कोर्ट ने कहा कि यह जुर्माना इसलिए लगाया गया है ताकि लोगों को पता लग सके कि इस तरह की फालतू याचिकाएं कोर्ट का समय बर्बाद करती हैं।

पिछली सुनवाई में जस्टिस पीपी कुन्हीकृष्णन ने याचिकाकर्ता से कहा था कि अगर किसी पूर्व प्रधानमंत्री के नाम पर देश की यूनिवर्सिटी का नाम हो सकता है तो वैक्सीन सर्टिफिकेट पर पीएम मोदी की फोटो होने में क्या हर्ज है? याचिकाकर्ता फिलहाल जवाहरलाल नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ लीडरशिप के साथ काम कर रहे हैं।

जस्टिस पीपी कुन्हीकृष्णन ने कहाकि वह हमारे देश के प्रधानमंत्री हैं, किसी गैर देश के नहीं। उन्हें देश की जनता ने चुना है। केवल अपने राजनीतिक मतभेद के चलते आप इस तरह से चीजों को चैलेंज नहीं कर सकते हैं। उन्होंने याचिकाकर्ता से पूछा कि आप अपने प्रधानमंत्री को लेकर शर्मिंदा क्यों हैं? देश के 100 करोड़ लोगों को इससे कोई दिक्कत नहीं है तो फिर आपको क्या परेशानी है? जज ने कहाकि आप कोर्ट का वक्त जाया कर रहे हैं।

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के कार्यकारी अध्यक्ष बने डॉ. प्रवीण वर्मा व संत कुमार नेताम सदस्य बनाए गए
Breaking News : सरकार ने बढ़ाई प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने की तारीख… अब 30 अप्रैल तक कर सकेंगे जमा, सरकार ने जारी किया आदेश
Breaking News : बीजापुर में पुलिस-नक्सलियों के बीच मुठभेड़, तीन नक्सली ढेर… भारी मात्रा में हथियार भी बरामद
वेदांता एल्यूमिनियम ने वेदांता समूह की पहली महिला लोकोमोटिव इंजन टीम की हुई नियुक्ति
राजिम माघी पुन्नी मेला: कलेक्टर निलेश कुमार क्षीरसागर ने मीडिया सेंटर का निरीक्षण किया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Dead body thrown on the road after killing police constable सड़क मरम्मत स्थल पर संदिग्ध नक्सलियों ने दो ट्रैक्टर और एक मशीन में लगाई आग
Next Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 67 # 21 december 2021

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?