भिलाई। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, भिलाई इकाई प्रदेश महामंत्री अजय भसीन एवं भिलाई अध्यक्ष तथा दुर्ग संभाग प्रभारी गारगी शंकर मिश्र के नेतृत्व में भिलाई शहर महिला इकाई की टीम सामाजिक एवं व्यापारिक कार्यक्रम में हमेशा सक्रिय रहती है। इसी कड़ी में महिला चेंबर की पहली बैठक एवं विश्वकर्मा पूजा, महिला चेंबर की अध्यक्षा सरोजिनी पाणिग्रही के औद्योगिक संस्थान ‘मेसर्स सरोज इंडस्ट्रीज’ में प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्षा गीता वर्मा के अध्यक्षता में संपन्न हुई।
इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम बाबा विश्वकर्मा जी की पूजा की गई। तत्पश्चात भिलाई इकाई अध्यक्ष सरोजिनी पाणिग्रही ने चेंबर की गतिविधियों की जानकारी दी एवं नये सदस्यों से परिचय करवाया गया ।
महामंत्री सुमन कन्नौजे ने महिला इकाई के नियमों की जानकारी देते हुए सर्वसम्मति से हर महीने की तीसरे शनिवार को बैठक करना तय किया। सभी मेंबर्स के उपस्थिति में भावी योजनाओं पर चर्चा की गई। बैठक में श्रीमती रश्मि वर्मा, श्रीमती सानू मोहनन, उर्वशी दास, पुष्प लताकर, विजयलक्ष्मी साह, सविता शर्मा, माधुरी पाराशर, टीना सातपुते, सुनीता सिन्हा, मनीषा रामानी एवं अनेक महिला सदस्य उपस्थित रहे।




