ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: वार्ड में चल रहे विकास कार्य के लिए एमआईसी मेंबर की हुई तारीफ, कोसानगर में हो रहा तेजी से विकास
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

वार्ड में चल रहे विकास कार्य के लिए एमआईसी मेंबर की हुई तारीफ, कोसानगर में हो रहा तेजी से विकास

By @dmin
Published: May 24, 2022
Share
वार्ड में चल रहे विकास कार्य के लिए एमआईसी मेंबर की हुई तारीफ, कोसानगर में हो रहा तेजी से विकास
वार्ड में चल रहे विकास कार्य के लिए एमआईसी मेंबर की हुई तारीफ, कोसानगर में हो रहा तेजी से विकास
SHARE

भिलाई। सालों से वार्ड का विकास अटका था। अब रफ्तार पकड़ ली है। विकास से उपेक्षित वार्ड की चर्चा अब हो रही है। लोग अब विकास की बातें कर रहे हैं। समस्याओं का समाधान हो रहा है। अब इस वार्ड-5 कोसानगर की तस्वीर बदल रही है। ये अच्छे संकेत है लोकतंत्र के लिए। जिन्हें आप चुनकर भेजते हैं, वो अब काम कर रहे हैं।

ये बातें मंगलवार को पूर्व विधायक और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भजन सिंह निरंकारी ने सड़क निर्माण के भूमिपूजन के दौरान कही। दरअसल, वार्ड-5 कोसानगर में अलग-अलग इलाकों की सड़कों के निर्माण के लिए नींव रखी गई। इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक भजन सिंह निरंकारी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, पीडब्लयूडी चेयरमैन एकांश बंछोर समेत अन्य बतौर अतिथि शामिल हुए। सभी ने वार्ड में चल रहे विकास कार्यों के लिए पार्षद व एमआईसी मेंबर संदीप निरंकारी की तारीफ की। दरअसल, संदीप निरंकारी ने वार्ड चुनाव के वक्त लोगों से वादा किया था कि अलग-अलग इलाकों की सड़कों का निर्माण तेजी से कराया जाएगा। उसी परिप्रेक्ष्य में प्रदेश की भूपेश सरकार, मेयर नीरज पाल और कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की पहल से सड़क निर्माण कराया जा रहा है। पार्षद व विधि एवं सामान्य प्रशासन डिपार्टमेंट के चेयरमैन संदीप निरंकारी ने कहा कि, निर्माण कार्य तेजी से चल रहे हैं। वार्ड के विकास से तस्वीर बदल रही है। लोग अब कह रहे हैं कि विकास तेजी से हो रहा है। आने वाले दिनों में वार्ड विकास के लिए काफी प्रस्ताव बनाए गए हैं। भूपेश सरकार और मेयर नीरज पाल ने पहले ही कहा है कि वार्ड विकास में फंड की कमी बिल्कुल नहीं होगी। इस दौरान एमआईसी मेंबर चंद्रशेखर गंवई, लालचंद वर्मा, पार्षद हरिओम तिवारी, मंजित निरंकारी, किशन यादव, संगम मेश्राम, बुद्धशरण बोरकर, राजू नरवणे, मुकेश, मधु चौबे, बिट्टा, पप्पू, सत्येंद्र सिंह, गुलाब बाबा, राजकुमार समेत अन्य वार्डवासी मौजूद रहें।

इन इलाकों की सड़कों का होगा डामरीकरण
वार्ड पार्षद व एमआईसी मेंबर संदीप निरंकारी ने कहा कि, वार्ड-5 के मॉडल टाउन और नेहरू नगर के पास नीता शुक्ला नेत्रालय के सामने की सड़क बनेगी। मॉडल टाउन की मेन सड़क का निर्माण शुरू हो गया है। नेहरू नगर की सड़क, आशाराम आश्रम के सामने की सड़कों का निर्माण शुरू हो गया है। भूमिपूजन के तुरंत बाद काम शुरू कराना ही हमारी पहली प्राथमिकता है। संदीप निरंकारी ने कहा है कि, निर्माण की क्वालिटी का पूरा ख्याल रखा जाएगा। इसके लिए ठेकेदार को निर्देश दिए गए हैं।

सूबेदार, उप निरीक्षक, प्लाटून कमाण्डर की शारीरिक दक्षता परीक्षा का अंतिम अवसर 30 जुलाई को
धान खरीदी केंद्रों पर राज्य शासन की व्यवस्थाओं से किसानों के चेहरे खिले
जब गीता मां ने राघव का स्लो मोशन देख कर दिया था रिजेक्ट, पब्लिक ने बदली कॉकरोच की किस्मत…
बिलासपुर सिम्स का जन औषधि केंद्र छत्तीसगढ़ में सर्वश्रेष्ठ घोषित
छत्तीसगढ़ की गोधन न्याय योजना की छटा दिखेगी राजपथ पर, कर सकते हैं मनपसंद झांकी का चयन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ललिता ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार, कहा- मेरी जीवन भर की पूंजी भाभी के इलाज में खर्च हो जाती, यदि आपकी सहायता नहीं मिलती ललिता ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार, कहा- मेरी जीवन भर की पूंजी भाभी के इलाज में खर्च हो जाती, यदि आपकी सहायता नहीं मिलती
Next Article साईंस सेंटर 29 मई से पुन: खुलेगा, खेल-खेल में विज्ञान को सीखने की रूचि विकसित होगी साईंस सेंटर 29 मई से पुन: खुलेगा, खेल-खेल में विज्ञान को सीखने की रूचि विकसित होगी

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?