ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: साईंस सेंटर 29 मई से पुन: खुलेगा, खेल-खेल में विज्ञान को सीखने की रूचि विकसित होगी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

साईंस सेंटर 29 मई से पुन: खुलेगा, खेल-खेल में विज्ञान को सीखने की रूचि विकसित होगी

By @dmin
Published: May 25, 2022
Share
साईंस सेंटर 29 मई से पुन: खुलेगा, खेल-खेल में विज्ञान को सीखने की रूचि विकसित होगी
साईंस सेंटर 29 मई से पुन: खुलेगा, खेल-खेल में विज्ञान को सीखने की रूचि विकसित होगी
SHARE

मंगलवार से रविवार सुबह 10 से शाम 5 बजे तक खुला रहेगा
विज्ञान केन्द्र में तीन आकर्षक, रोचक और मनोरंजन पूर्ण गैलेरी, नए मॉडलों से बढ़ा आकर्षण
इंफ्लेटेबल तारामण्डल अब प्रोजेक्टर एवं अन्य दृश्य-श्रव्य उपकरणों के संयोजन द्वारा डिजिटल वीडियो प्रक्षेपण प्रणाली से सुसज्जित
ग्रीष्मकालीन अवकाश में विभिन्न विषयों पर समर कैम्प आयोजन की योजना

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रीजनल साईंस सेंटर प्रदेश का एकमात्र विज्ञान प्रादर्शों के प्रदर्शनी का केन्द्र है, जहां राज्य के आमजन, शिक्षक, शोधार्थी, विद्यार्थी, वैज्ञानिक एवं तकनीकी विशेषज्ञों के लिए विज्ञान के विभिन्न प्रादर्श इस प्रकार से स्थापित किए गए हैं, जो खेल-खेल में विज्ञान को सिखाने और इसके प्रति रूचि विकसित करने का अवसर प्रदान करता है। शासन की मंशानुरूप विज्ञान केन्द्र आमजन मानस, शिक्षा, शोधार्थी, विद्यार्थी हेतु रविवार 29 मई से पुन: अवलोकन के लिए प्रारंभ किया जा रहा है। यह विज्ञान केन्द्र मंगलवार से रविवार प्रात: 10 बजे से आरंभ होकर शाम 5.30 बजे तक अवलोकन हेतु खुला रहेगा। सोमवार साप्ताहिक अवकाश होने के कारण बंद रहेगा।

लगभग 10 एकड़ क्षेत्र में विकसित विज्ञान केन्द्र में 3 अति आकर्षक-रोचक और मनोरंजन पूर्ण गैलेरी हैं। प्रथम गैलेरी में लगे प्रादर्श छत्तीसगढ़ राज्य के प्रमुख खनिज सम्पदा, वन एवं पर्यावरण, जैव विविधता एवं औद्योगिक क्रांति से संबंधित है। दूसरी गैलेरी मापन दीर्घा है, जिसमें मापन के विभिन्न सिद्धांत, पुरातन मापन पद्धति से लेकर आधुनिक मापन विधि और साथ कुछ ऐसी भी चीजे हैं, जिनका मापन नहीं हो सकता है के बारे में विस्तृत रूप से दर्शायी गई है। तीसरी गैलेरी मनोरंजन विज्ञान दीर्घा के नाम से जानी जाती है, इसे भौतिक विज्ञान के विभिन्न सिद्धांतों पर तैयार किया गया है।

यह केन्द्र विज्ञान और प्रौद्योगिकी के सिद्धांतों, सूत्रों, प्रणालियों इत्यादि को सरल एवं व्यवहारिक तरीके से समझ पाने में योगदान प्रदान करता है। कोविड-19 महामारी की अवधि में इस केन्द्र में प्रदर्शनी का कार्य स्थगित रखा गया था। इस दौरान कई प्रादर्शों के स्थान पर नवीन प्रादर्श राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद, कोलकाता, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से लगाए गए हैं, जिससे विज्ञान केन्द्र अब और अधिक आकर्षण का केन्द्र हो गया है।

यहां जल के महत्व और उसकी उपयोगिता को नागरिक भलिभांति जान सके और इनमें जागरूकता के उद्देश्य से इसकी महत्ता, उपभोग एवं बचत के बारे में एक विस्तृत दीर्घा में पृथक से दर्शाया गया है। अंतरिक्ष हमेशा से ही आम जन हो अथवा विद्यार्थी वर्ग सभी के लिए कौतूहल का केन्द्र रहा है, इसलिए इसकी सारगर्भित जानकारी प्रत्येक वर्ग को हो, इस हेतु इंफ्लेटेबल तारामण्डल अब प्रोजेक्टर एवं अन्य दृश्य-श्रव्य उपकरणों के संयोजन द्वारा डिजिटल वीडियो प्रक्षेपण प्रणाली से सुसज्जित कर तैयार कर ली गई है, जो रूचिपूर्ण एवं ज्ञानवर्धक है।

ग्रीष्मकालीन अवकाश के प्रभावी उपयोग के लिए विज्ञान केन्द्र विज्ञान के विभिन्न क्षेत्रों, भौतिकी, रसायन और प्राणी विज्ञान, रोबोटिक्स, विमान प्रतिरूपक आदि अनेक विषयों पर समर कैम्प आयोजन करने की योजना है। इस कार्यक्रम के आयोजन का मुख्य उद्देश्य विज्ञान के क्षेत्र में हो रहे अनुसंधानों का आदान-प्रदान करना है, जिससे प्रतिभागी अपने प्रतिभा का प्रदर्शन विज्ञान के क्षेत्र में कर सके। छत्तीसगढ़ रिजनल साईंस सेंटर तथा छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिक परिसर के महानिदेशक डॉ. एस. कर्मकार द्वार प्रदेश की समस्त जनता से इस केन्द्र में स्थापित विज्ञान प्रदर्शों की प्रदर्शनी का अवलोकन हेतु आव्हान किया गया है।

Bhilai Breaking : बैकुंठधाम में बेखौफ बदमाश, वाट्सएप से बेटी की डीपी हटाने पर कटर से किया वार
दुर्ग जिले में मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान का दूसरा चरण शुरू: तीन सौ दिनों के लक्ष्य के साथ बच्चों को निकालेंगे कुपोषण के दायरे से
मानपुर थाना कैंप में दर्दनाक घटना: सर्विस रायफल से पत्नी की हत्या कर जवान ने की आत्महत्या
Breaking News : रायपुर रेलवे स्टेशन में आरपीएफ की पकड़ में आया लाखों का सोना, बैग में भरकर जा रहा था शख्स
आमिर खान की लगान को 21 साल पूरे, कई फिल्मों को पछाड़ हासिल किए थे इतने अवॉर्ड
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article वार्ड में चल रहे विकास कार्य के लिए एमआईसी मेंबर की हुई तारीफ, कोसानगर में हो रहा तेजी से विकास वार्ड में चल रहे विकास कार्य के लिए एमआईसी मेंबर की हुई तारीफ, कोसानगर में हो रहा तेजी से विकास
Next Article मुख्यमंत्री ने जगदलपुर में झीरम घाटी शहीद मेमोरियल का किया लोकार्पण, झीरम घाटी के शहीदों को दी विनम्र श्रद्धांजलि मुख्यमंत्री ने जगदलपुर में झीरम घाटी शहीद मेमोरियल का किया लोकार्पण, झीरम घाटी के शहीदों को दी विनम्र श्रद्धांजलि

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?