ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: वन होम-वन ट्री अभियान : कोरोना काल ने बताया मानव जीवन के लिए आक्सीजन कितना जरूरी-महापौर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

वन होम-वन ट्री अभियान : कोरोना काल ने बताया मानव जीवन के लिए आक्सीजन कितना जरूरी-महापौर

By @dmin
Published: July 7, 2022
Share
SHARE

स्कूली छात्र छात्राओं को महापौर ने बताया वृक्षारोपण का महत्व
ज्योति विद्यालय में वन होम वन ट्री के तहत किया पौधों का वितरण
भिलाई-3। महापौर निर्मल कोसरे निगम क्षेत्र में चलाए जा रहे वन होम वन ट्री महा अभियान के तहत ज्योति विद्यालय चरोदा में जाकर छात्र छात्राओं को विभिन्न प्रजाति के 1150 पौधों का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने छात्र छात्राओं के समक्ष वृक्षारोपण के महत्व को रेखांकित करते हुए अपने अपने निवास पर पौधे लगाकर वृक्ष बनने तक संरक्षण करने की अपील की।

महापौर निर्मल कोसरे ने वन होम वन ट्री महाअभियान के तहत ज्योति विद्यालय चरोदा में कक्षा नवमी से बारहवीं तक के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं को कक्षा में जाकर बेल और फलदार पौधा वितरण किया। इस दौरान महापौर निर्मल कोसरे ने बताया कि मानव जीवन के लिए आक्सीजन बहुत जरूरी है और यह वृक्षों से मुफ्त में मिलता है। कोरोना काल में आक्सीजन के लिए किस कदर मारामारी मची थी यह किसी से छिपी नहीं है। इसलिए सभी को अपने जीवन काल में एक वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए। उन्होंने कहा पिछले वर्ष कोरोना काल में ऑक्सीजन के अभाव से हमने कितने अपनों को खोया है हम सब की जिम्मेदारी है कि हर घर एक पौधा लगाया जाए ताकि दुबारा ऑक्सीजन के अभाव से कोई अपनों को न खोए।

इस कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्या शेरल मेरी मेम, संतोष दास सर, अश्वनी मेम, संध्या मेम, शती मेम, प्रितपाल सर,इशांत सर एमआईसी सदस्य मोहन साहू, एस. वेंकट रमना, मनोज कुमार, पार्षद टेनेंद्र कुमार ठाकरे, पूर्व पार्षद वेंकट राव, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज मढ़रिया, असफाक अहमद, अरमान अहमद, हरमिक सिंह, अनिकेत, मो.इमरान, शिवम आदि उपस्थित थे।

बेस्ट सेल्फी पर मिलेगा ईनाम
महापौर निर्मल कोसरे स्कूली छात्र छात्राओं को वृक्षारोपण के प्रति उत्साहित करते हुए बेस्ट सेल्फी पर ईनाम देने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि दिए गए पौधे को घर ले जाकर उसका सही तरीके से रोपण करते हुए मोबाइल पर सेल्फी लेकर 8982428463 पर प्रेषित कर दें। वृक्षारोपण के बेस्ट 40 सेल्फी भेजने वाले को महापौर द्वारा उनके घर पहुंचकर ईनाम दिया जाएगा।

क्रिकेट : भारतीय महिला क्रिकेट टीम के मुख्य कोच बने अमोल मजूमदार, प्रथम श्रेणी मैचों में है शानदार रिकार्ड
सीएम बघेल ने किया गोधन न्याय योजना के प्रतीक चिन्ह (लोगो) का विमोचन
Entertainment: फिल्म गदर के सीक्वल की घोषणा, टीम गदर-2 के स्टारकास्ट ने भारतीय सेना के साथ जुड़ाव को किया सेलिब्रेट
मन की बात में पीएम मोदी ने धावक अनिमेष कुजूर की उपलब्धि और मल्हार की सांस्कृतिक धरोहर का किया उल्लेख
कोरोना फिर पकड़ रही रफ्तार, 9 वैरिएंट मचा रहे हाहाकार, रिसर्च में खुलासा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article विधायक देवेन्द्र की पहल से छात्रों को मिला 5 नए कमरें एवं शौचालय, जल्द बनेगा स्कूल का स्वागत गेट और सायकल स्टैंड सौर ऊर्जा से रौशन होगा बापूनगर का अस्पताल मार्ग, विधायक देवेन्द्र ने की पहल
Next Article निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर ने नेहरू नगर जोन कार्यालय का किया औचक निरीक्षण निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर ने नेहरू नगर जोन कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?