ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर ने नेहरू नगर जोन कार्यालय का किया औचक निरीक्षण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर ने नेहरू नगर जोन कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

By @dmin
Published: July 7, 2022
Share
निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर ने नेहरू नगर जोन कार्यालय का किया औचक निरीक्षण
निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर ने नेहरू नगर जोन कार्यालय का किया औचक निरीक्षण
SHARE

जोन कार्यालय में ही विभागीय कार्यों की समीक्षा भी ली, प्राथमिकता तय कर काम करने के दिए निर्देश, नागरिकों की छोटी-छोटी समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के दिए निर्देश
संपत्तिकर की वसूली के लिए बकायेदारों की सूची होगी तैयार, निगमायुक्त ने वसूली में तेजी लाने के दिए निर्देश
भिलाई। निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर ज्वाइन करने के बाद से लगातार शहर का निरीक्षण कर रहे हैं वही प्रशासकीय कार्यप्रणाली से वाकिफ होने जोन कार्यालयों का भी औचक निरीक्षण कर रहे हैं। आज निगम आयुक्त ने नेहरू नगर जोन कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। सभी कार्यालयीन स्टाफ से उनके कार्यों को लेकर अवगत हुए। विभागीय कार्यों की समीक्षा भी की। उन्होंने प्रमुख महत्वपूर्ण कार्यों की जानकारी जोन आयुक्त से ली। आयुक्त ने बारिश में जलभराव की स्थिति से निपटने की कार्य योजना के बारे में पूछा और किसी भी स्थिति से उबरने के लिए तैयार रहने कहा।

उन्होंने कहा कि जो कार्य बारिश के दौरान हो सकते हैं उन्हें शीघ्र पूर्ण कर ले। प्राथमिकता तय कर कार्य करें और ऐसे कार्य जो नितांत आवश्यक है उन पर विशेष फोकस रखें। नागरिकों से जुड़ी हुई छोटी-छोटी समस्याओं जो जरूरी है उनका त्वरित निराकरण करें। उन्होंने कहा कि मूलभूत समस्याओं तथा स्वच्छता को लेकर प्रतिदिन सुबह अपनी टीम के साथ मॉर्निंग विजिट करें। इनोवेटिव कार्य पर फोकस रखे और पूर्व के फोटोग्राफ्स तथा बाद के अच्छे कार्य के फोटोग्राफ भी रखे। सामुदायिक शौचालय को दुरुस्त रखने के निर्देश उन्होंने जोन आयुक्त को दिए। उन्होंने कहा कि जो कार्य प्रारंभ हो चुके हैं उन्हें शीघ्र पूर्ण करने की दिशा में कार्य करें तथा जो कार्य अप्रारंभ है उन्हें प्रारंभ करावे।

आगे उन्होंने पट्टा एवं राशन कार्ड पर समीक्षा ली तथा संपत्तिकर वसूली पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बकायेदारों की सूची तैयार करें और शीघ्र ही इन पर नियमानुसार कार्रवाई करें। सड़कों पर रखने वाले बिल्डिंग मटेरियल पर उन्होंने जुर्माना लगाने के निर्देश दिए हैं। बैठक में विशेष रूप से अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी, जोन आयुक्त मनीष गायकवाड, स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा, प्रभारी ईई विनीता वर्मा, सहायक अभियंता आलोक पसीने, उप अभियंता श्वेता वर्मा व प्रभा टोप्पो, स्वच्छता विभाग से कमलेश द्विवेदी आदि मौजूद रहे।

गर्मी में पेयजल आपूर्ति के लिए 1 करोड़ की स्वीकृति, विधायक की पहल पर बोरिंग और पाईप लाईन विस्तार जल्द
कलेक्टर और एसपी ने किया आगजनी घटना स्थल का अवलोकन, घटना की बारीकी से जांच के दिए निर्देश
सप्तकोटेश्वर मंदिर: 350 साल पुराने मंदिर का हुआ जीर्णोद्धार, पीएम मोदी और गृहमंत्री शाह ने दी बधाई
अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा, 22 को राममय होगा भिलाई शहर… जिला संयोजक दया सिंह ने बताया कैसी है तैयारी
Breaking News : सीएम साय ने किया पाठ्य पुस्तक निगम के महाप्रबंधक को सस्पेंड…. जानिए क्या है मामला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article वन होम-वन ट्री अभियान : कोरोना काल ने बताया मानव जीवन के लिए आक्सीजन कितना जरूरी-महापौर
Next Article छत्तीसगढ़ में शिक्षा का बना बेहतर वातावरण : भूपेश बघेल

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?