ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: लोकसभा चुनाव की तैयारी: भाजपा का ये है सियासी गणित, विष्णु, मोहन और भजन के जरिए बनाई खास रणनीति
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNationalPolitics

लोकसभा चुनाव की तैयारी: भाजपा का ये है सियासी गणित, विष्णु, मोहन और भजन के जरिए बनाई खास रणनीति

By Om Prakash Verma
Published: December 18, 2023
Share
भाजपा : सांकेतिक फोटो
SHARE

लखनऊ (एजेंसी)। भाजपा ने राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय के जरिये यूपी में जातीय गणित साधने की रणनीति बनाई है। पार्टी ने ब्राह्मण, यादव और जनजातीय नेताओं को अपने-अपने समाज के बीच यह संदेश पहुंचाने को कहा है कि राजस्थान में ब्राह्मण, एमपी में यादव (पिछड़े) और छत्तीसगढ़ में एक सामान्य आदिवासी परिवार के कार्यकर्ता को सीएम बनाकर भाजपा ने उनके समाज का सम्मान बढ़ाया है।

यूपी में लंबे अर्से से कोई ब्राह्मण मुख्यमंत्री नहीं हुआ है। यादव समाज पर अपना हक समझने वाली सपा जब भी सत्ता में आई सरकार की कमान नेतृत्व वाले परिवार में ही रही है। ऐसे में यूपी में ब्राह्मण डिप्टी सीएम के बाद राजस्थान में सीएम बनाकर पार्टी इस समाज को यह संदेश देने में जुट गई है कि उनका सम्मान भाजपा में ही है।

मध्य प्रदेश जैसे बड़े राज्य में यादव समाज से सीएम बनाकर यूपी में यादव समाज को बताना शुरू कर दिया गया है कि भाजपा में कोई भी किसी भी पद पर पहुंच सकता है, चाहे वह यादव ही क्यों न हो। यह भी बताया जा रहा है कि यादव समाज सपा में नेतृत्व का पद तो कभी नहीं पा सकता। जब भी ऐसा अवसर आएगा, अखिलेश यादव या उनका परिवार ही मौका पाएगा।

यूपी में आदिवासी मतदाताओं की संख्या तो ज्यादा नहीं है, लेकिन पूर्वांचल की कुछ सीटों को यह समुदाय प्रभावित करता है। छत्तीसगढ़ में आदिवासी समाज से सीएम बनाकर पार्टी ने दलितों-आदिवासियों को यह संदेश देने का प्रयास शुरू कर दिया है कि उनके हित भाजपा में ही सुरक्षित हैं।

सियासी प्रयोग का फायदा उठाने की रणनीति
पार्टी लोकसभा चुनाव में ब्राह्मण, यादव व आदिवासी समाज के बीच अपने सियासी प्रयोग का फायदा उठाना चाहती है। पार्टी ने तीनों जातियों से जुड़े नेताओं और जनप्रतिनिधियों को इसके लिए सक्रिय कर दिया है। यादव समाज से जुड़े नेता और पदाधिकारी जहां मोहन यादव को सीएम बनाने के लिए पीएम मोदी का आभार जताते हुए पोस्टर, बैनर और होर्डिंग्स के जरिये इसका प्रचार कर रहे हैं।

वहीं ब्राह्मण समाज के नेता भी अपने समाज के बीच भजनलाल शर्मा को सीएम बनाने के लिए पार्टी नेतृत्व का आभार जता रहे हैं। जनजाति प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता भी विष्णुदेव साय के जरिए जनजाति समुदाय को साधने का प्रयास कर रहे हैं।

नेता और जनप्रतिनिधि समाज को बता रहे हैं कि भाजपा ने ही उनके समाज को उचित नेतृत्व दिया है। अब इन समाजों के सामाजिक संगठनों के जरिये भी इसके लिए पीएम मोदी और भाजपा नेतृत्व का आभार प्रकट कराने की तैयारी है। यादव महासभा ने तो मोहन यादव को सीएम बनाने के लिए भाजपा का आभार भी जता चुकी है।

राम नाम की गूंज: देश का कोना-कोना दे रहा राम मंदिर के लिए योगदान, रामलला के आगमन पर उमंग और उत्सव का माहौल
Video: सांसद सरोज ने झाड़ू लगाकर मनाया सेवा पखवाड़ा, स्वच्छता दूतों का किया सम्मान
सड़क किनारे से हटाया गया अतिक्रमण…दोबारा कब्जा करने पर होगी कड़ी कार्यवाही
सीएम साय के गृहग्राम बगिया में शुरू हुआ मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय, सीधे सरकार तक पहुंचेंगी जनता की समस्याएं
औद्योगिक और व्यापारिक गतिविधियों के सुचारू संचालन के लिए मिलेगी हर संभव मदद: भूपेश बघेल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: कालिख सिर्फ कोयले की नहीं होती
Next Article 2024 : विष्णु सरकार करेगी सौगातों की बौछार CG Cabinet News: मंत्रियों के नामों पर सस्पेंस, दिल्ली से लौटे सीएम ने कहा- नए चेहरों को मिलेगी जगह

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?