ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: लाइव शो के दौरान हुई शोएब अख्तर की बेइज्जती, इस्तीफा देकर बाहर निकले, जाने क्या है मामला
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalSportsWorld

लाइव शो के दौरान हुई शोएब अख्तर की बेइज्जती, इस्तीफा देकर बाहर निकले, जाने क्या है मामला

By @dmin
Published: October 27, 2021
Share
लाइव शो के दौरान हुई शोएब अख्तर की बेइज्जती, इस्तीफा देकर बाहर निकले, जाने क्या है मामला
लाइव शो के दौरान हुई शोएब अख्तर की बेइज्जती, इस्तीफा देकर बाहर निकले, जाने क्या है मामला
SHARE

स्पोट्र्स डेस्क/नई दिल्ली (एजेंसी)। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर को लाइव शो में बेइज्जती का सामना करना पड़ा है। पीटीवी स्पोट्र्स के शो गेम ऑन है के दौरान होस्ट नौमान नियाज ने शोएब के साथ अभद्रता की और उन्हें शो से बाहर जाने को कह दिया। इसके बाद शोएब शो छोड़कर चले गए और सोशल मीडिया पर पूरी घटना बताते हुए अपना दर्द बयां किया। जिस शो में शोएब अख्तर की बेइज्जती की गई, उसमें उनके अलावा सर विवियन रिचड्र्स और डेविड गोवर जैसे दिग्गज मौजूद थे। शो में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के मैच के बारे में बात हो रही थी, हालांकि उस समय यह मैच शुरू नहीं हुआ था। इस घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। 

Oh boy Fight between Shoaib Akhtar n Dr NN: pic.twitter.com/tEJvzo9NQy

— Hassan (@iamhassan9) October 26, 2021

न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के मैच से पहले पाकिस्तान के नेशनल टीवी में शोएब अख्तर की बेइज्जती हुई और काफी देर तक ड्रामा चलता रहा। उन्होंने इस शो में पीएसएल टीम लाहौर कलंदर्स को शाहीन अफरीदी और हरीश रऊफ की गेंदबाजी निखारने का श्रेय दिया। हालांकि बाद में शो के होस्ट ने उनके साथ बदसलूकी की और उन्हें शो से जाने को कह दिया। 

क्या है मामला
शो के दौरान अचानक ही होस्ट नौमान नियाज शोएब पर नाराज हो गए और उन्होंने कहा कि आप थोड़ा असभ्य हो रहे हैं और मैं न चाहते भी यह कह रहा हूं कि अगर आप ओवर स्मार्ट बन रहे हैं तो आप जा सकते हैं। मैं यह बात ऑन एयर कह रहा हूं। नियाज की बात सुनकर शोएब चौक गए और उन्हें नहीं पता था कि उनकी कौन सा बात होस्ट को बुरी लगी है। इसके बाद नियाज ने तुरंत ही ब्रेक ले लिया। ब्रेक के बाद भी शो का माहौल नहीं बदला था और बाकी मेहमानों से माफी मांगते हुए पीटीवी स्पोट्र्स से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद शोएब शो छोड़कर चले गए। 

@shoaib100mph is our pride, no one can insult him on National TV. PM should take notice and will remove Dr. Nauman Niaz from PTV Sports. #iSupportShoaibAkther pic.twitter.com/H4XQl8dA5F

— Faakhir Rizvi (@FaakhirRizvi) October 26, 2021

शोएब अख्तर ने कहा मैं आप लोगों से माफी मांगता हूं। मैं पीटीवी से इस्तीफा दे रहा हूं। नेशनल टीवी में मेरे साथ जिस तरीके से व्यवहार किया गया है, उसके बाद मुझे नहीं लगता कि मुझे यहां बैठना चाहिए। इसी वजह से मैं इस्तीफा दे रहा हूं। धन्यवाद।

Multiple clips are circulating on social media so I thought I shud clarify. pic.twitter.com/ob8cnbvf90

— Shoaib Akhtar (@shoaib100mph) October 26, 2021

शोएब के शो छोडऩे के बाद भी होस्ट नौमान नियाज पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा और वो अपनी स्क्रिप्ट पढ़ते रहे। ऐसा लगा कि शो में कुछ हुआ ही नहीं है। बाद में शोएब ने ट्विटर पर एक वीडियो जारी कर अपना पक्ष साफ किया। उन्होंने बताया कि वो इस बात को वहीं पर समाप्त करना चाहते थे, लेकिन होस्ट नियाज ने उनसे माफी मांगने से इंकार कर दिया। इसके बाद उन्होंने इस्तीफा देना ही बेहतर समझा। सोशल मीडिया पर शोएब के फैंस ने उनका समर्थन किया और होस्ट नियाज को पीटीवी से हटाए जाने की मांग की।

मलेरिया दिवस पर सर्वश्रेष्ठ कार्य के लिए छत्तीसगढ़ को किया जाएगा दिल्ली में सम्मानित
लाठीचार्ज पर भड़के किसान, पुलिस की गाड़ियां फूंकी, मुआवजे पर जमकर बवाल
बंधन बैंक ने 8 साल से भी कम समय में अपनी शाखाओं की संख्या तीन गुना तक पहुंचाई
तीनों बिलों पर खुली बहस कराएं केंद्र, ताकि देश को पता चले सच्चाई : अरविंद केजरीवाल
मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना : संवर रहे छत्तीसगढ़ के स्कूल, शिक्षा विभाग के पोर्टल में 29 हजार 158 भवनों का इस्टीमेट अपलोड
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सियासी पिच पर फिर लालू: सोनिया ने लगाया राजद अध्यक्ष को फोन, दोस्ती में आई दरार पाटने की कोशिश सियासी पिच पर फिर लालू: सोनिया ने लगाया राजद अध्यक्ष को फोन, दोस्ती में आई दरार पाटने की कोशिश
Next Article Nawab Malik's new blast: Fashion TV head told Kashif Khan drug mafia नवाब मलिक का नया आरोप: क्रुज पर मौजूद था वानखेड़े साहब का दाढ़ी वाला दोस्त, महबूबा के साथ नाच रहा था, कहो तो वीडियो जारी कर दूं
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?