ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: तीनों बिलों पर खुली बहस कराएं केंद्र, ताकि देश को पता चले सच्चाई : अरविंद केजरीवाल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

तीनों बिलों पर खुली बहस कराएं केंद्र, ताकि देश को पता चले सच्चाई : अरविंद केजरीवाल

By @dmin
Published: December 28, 2020
Share
Corona uncontrollable in Delhi: Kejriwal said - cancel CBSE examinations, record 13500 infected in 24 hours
Corona uncontrollable in Delhi: Kejriwal said - cancel CBSE examinations, record 13500 infected in 24 hours
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तीनों कृषि कानूनों पर केंद्र सरकार को खुली बहस की चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि केंद्र का कोई भी मंत्री नेता हमारे किसान नेताओं के साथ आकर बहस कर ले, जिससे देश के सामने कानूनों की सच्चाई सामने आ जाएं। वह रविवार को सिंघु बार्डर स्थित गुरू तेग बहादुर स्मारक परिसर में पंजाबी अकादमी की ओर से गुरू गोविंद सिंह के चार बेटों व माता गुजरी जी की शहादत पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि किसानों की लड़ाई अब आर-पार की हो चुकी है। किसान अपनी खेती बचाने के लिए कड़ाके की ठंड में बैठने को मजबूर है।

सिंघु बार्डर पर शहादत दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केजरीवाल कृषि कानूनों को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि भाजपा का एक भी मंत्री और नेता नहीं है जो इन कानूनों के फायदे बता सके। केंद्र पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह कानून किसानों की जमीन को छीनकर पूंजीपतियों को देने की कोशिश है। उन्होंने कहा कि आज इस कड़ाके की ठंड में देश का किसान सड़क पर खुले आसमान के नीचे बीते 32 दिनों से बैठा है। अभी तक यहां पर 40 से ज्यादा लोगों की शहादत हो चुकी है। इसलिए इस पवित्र मंच से मैं केंद्र सरकार से अपील करता हूं कि ह इनकी बातें सुनकर मांगे पूरी करते हुए तीनों काले कानून वापस ले। उन्होंने कहा कि अन्ना आंदोलन में हम लोग बैठा करते थे, तो हमें भी बदनाम किया जाता था। आज किसानों को आतंकवादी, राष्ट्रद्रोही कहा जा रहा है।

किसानों के साथ सभी दलों ने सिर्फ धोखा किया
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बीते 70 साल से देश के किसानों के साथ सबने धोखा किया है। चुनाव से पहले लोन खत्म करने की बात होती है मगर चुनाव के बाद नहीं किया जाता है। किसानों के बच्चों को नौकरी देने की बात होती है पर पूरा नहीं होता है। अब तीनों कानून लाकर किसानों की खेती भी छीनना चाहते हैं। जब खेती भी चली जाएगी और खेतों पर बड़ी-बड़ी कंपनियों का अधिकार हो जाएगा। किसान अपनी उसी खेती को बचाने के लिए यहां बैठे है।

भाजपा एक भी नेता कानूनों का फायदा नहीं बता पा रहा
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कृषि कानूनों को लेकर केंद्र सरकार ने अपने सभी बड़े नेता व मंत्री उतार दिए है। जगह-जगह आयोजन करके भाजपा नेता भाषण दे रहे है। मगर अभी तक यही बताते है कि इससे कोई नुकसान नहीं होगा। मगर फायदा कोई नहीं बता पाता है। मुझे इनका एक भी नेता नहीं मिला जो यह बता सके कि इस कानून का किसानों को एक भी क्या फायदा होगा।

किसानों से भाजपा नेता करे खुली बहस
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि केंद्र आरोप लगाता है कि किसानों को गुमराह किया जा रहा है। मैं आज यहां से चुनौती देता हूं कि केंद्र सरकार अपने सबसे बड़े नेता, जिसे कानूनों के बारे में पता है, वो आ जाए और हमारे किसानों के नेता आ जाएं। दोनों जनता के बीच में बहस कर लें। मुझे पूरा यकीन है कि जितना किसानों को पता है, उतना तो भाजपा के मंत्रियों को भी नहीं पता होगा। मैं आज चुनौती देता हूं कि एक बार दूध का दूध, पानी का पानी भी हो जाए। इनके जो भी सबसे बड़े मंत्री हैं, जिसको सबसे ज्यादा जानकारी है, वो आ जाएं। दूसरी तरफ से हमारे किसान नेता आ जाएं। पूरे देश को पता चल जाएगा कि यह कानून कितने खतरनाक हैं।

होटल की जांच में पुलिस के हत्थे चढ़े पांच संदिग्ध, टोना-टोटका का सामान बरामद
ओएनजीसी की गैस पाइपलाइन में धमाका, दो घर ढहे, दो की मौत
फिर भड़की हिंसा: मणिपुर के बिष्णुपर जिले में संदिग्ध कुकी विद्रोहियों ने की फायरिंग, तीन की मौत
शाहिद कपूर की अपकमिंग फिल्म का टाइटल होगा यह नाम….
केमिकल फैक्टरी में लगी आग, काबू पाने में जुटीं दमकल की 17 गाडिय़ां
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article किसान आंदोलन: बुराड़ी मैदान में किसानों ने शुरू की प्याज की सांकेतिक खेती किसान आंदोलन: बुराड़ी मैदान में किसानों ने शुरू की प्याज की सांकेतिक खेती
Next Article भूपेश बघेल से विभिन्न औद्योगिक और व्यावसायिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने की मुलाकात, लोकप्रिय मुख्यमंत्रियों की रैंकिंग में दुसरा स्थान प्राप्त होने पर दी शुभकामनाएं… चावल जमा करने की अनुमति जल्द मिले तो धान खरीदी व्यवस्था और बेहतर होगी: मुख्यमंत्री बघेल

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?