ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: लाठीचार्ज पर भड़के किसान, पुलिस की गाड़ियां फूंकी, मुआवजे पर जमकर बवाल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

लाठीचार्ज पर भड़के किसान, पुलिस की गाड़ियां फूंकी, मुआवजे पर जमकर बवाल

By Om Prakash Verma
Published: January 11, 2023
Share
लाठीचार्ज पर भड़के किसान, पुलिस की गाड़ियां फूंकी, मुआवजे पर जमकर बवाल
लाठीचार्ज पर भड़के किसान, पुलिस की गाड़ियां फूंकी, मुआवजे पर जमकर बवाल
SHARE

बक्सर (एजेंसी) बिहार के बक्सर जिले के चौसा प्रखंड स्थित बनारपुर में पुलिस के कल देर रात किसानों पर किए गए लाठीचार्ज के विरोध में आज किसानों ने चौसा स्थित पॉवर प्लान्ट में घुसकर हंगामा किया। लाठीचार्ज से गुस्साए किसानों ने पुलिस की एक गाड़ी में भी आग लगा दी। कल रात 12:00 बजे बनारपुर में घर में घुसकर सो रहे किसानों पर बिहार पुलिस ने अचानक लाठियां बरसा दीं। पिछले 2 महीने से उचित मुआवजे की मांग को लेकर यह किसान आंदोलन कर रहे थे। इस घटना का वीडियो साझाकर पीडि़त किसानों के परिजन पूछ रहे हैं कि अपराधियो के सामने घुटने टेक देने वाली पुलिस ने आखिर हमें इतनी बर्बरता से क्यों मारा?

उचित मुआवजे की किसान कर रहे हैं मांग
दरअसल, चौसा में एसजेवीएन के पॉवर प्लान्ट के लिए किसानों का भूमि अधिग्रहण 2010-11 से पहले ही किया गया था। उस समय किसानों को 2010-11 के अनुसार मुआवजे का भुगतान किया गया था। कंपनी ने 2022 में किसानों की जमीन अधिग्रहण करने की करवाई शुरू की तो किसान वर्तमान दर के हिसाब से अधिग्रहण की जाने वाली जमीन का मुआवजा मांगने लगे। जबकि कंपनी पुराने दर पर ही मुआवजा देकर जमीन अधिग्रहण कर रही है। इसके विरोध में पिछले 2 महीने से किसान आंदोलन कर रहे हैं। इसी मामले में पुलिस ने रात के समय घर में घुसकर महिलाओं, पुरुषों, बच्चों पर लाठी बरसाई है।

एसजेवीएन कंपनी बनी दुधारू गाय
चौसा में थर्मल पॉवर प्लान्ट लगाने से पहले जिले के किसानों को कंपनी द्वारा आश्वासन दिया गया था कि कंपनी के इस इलाके में स्थापित हो जाने के बाद इस जिले में तीव्र गति से विकास होने के साथ ही साथ कंपनी के सीएसआर फंड से यहां बड़े-बड़े स्कूल, होटल एवं रोजी रोजगार के संसाधन बढ़ाए जाएंगे। चारों तरफ खुशहाली होगी। नौकरी में स्थानीय लोगों को वरीयता दी जाएगी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। यहां तक कि कंपनी के अंदर सभी कर्मियो की बहाली अन्य प्रदेशों से की गई।

क्या कहते हैं अधिकारी?
किसानों के घर में घुसकर 12:00 बजे रात में लाठी बरसाने वाले मुफस्सिल थाने के थानेदार अमित कुमार से जब यह पूछा गया कि आखिर पुलिस 12:00 रात में किसानों के घर में क्या करने गई थी तो उन्होंने बताया कि एसजेवीएन पॉवर प्लान्ट की तरफ से कुछ किसानों पर एफआईआर दर्ज कराया गया था। जब पुलिस रात में पकडऩे गई तो पहले उन लोगों ने हमला किया, जिसके बाद पुलिस ने लाठी बरसाई।

काम की खबर: ईपीएफओ ने शुरू की नई योजना, देशभर में कहीं से भी घर बैठे मिनटों में हो जाएगा काम
सुरक्षा में बड़ी सेंध, दीवार फांदकर सीएम के आवास परिसर में घुसा शख्स, गिरफ्तार
चारपाई पर स्वास्थ्य सुविधाएं, एंबुलेंस नहीं मिली तो बाइक पर ही खाट बांधकर बेटी को अस्पताल लेकर पहुंचा पिता
धर्मांतरण के विरूद्ध जिले की आवाज अब गूंजेगी प्रदेश और देश में… सर्वसमाज और आमजन स्वस्फूर्त जुड़े अभियान से
देश में कोरोना से बड़ी राहत: 44 दिन बाद कोरोना के नए केस 2 लाख से कम… ढाई लाख से ज्यादा लोग हुए रिकवर… 28 राज्यों में रिकवर होने वालों का आंकड़ा ज्यादा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article धान खरीदी के 48 घंटे के भीतर किसानों को करें राशि का भुगतान: विशेष सचिव सहकारिता
Next Article मंत्री चौबे ने बनाई व्यवस्था: जोरा-लाभांडी गांव के लोग भी अब फुंडहर गौठान में बेच सकेंगे गोबर…

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?