ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: लड़ाकू विमान का इंजन बनाने का रास्ता साफ, अमेरिका ने जनरल इलेक्ट्रिक को दीं सभी मंजूरियां
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNationalWorld

लड़ाकू विमान का इंजन बनाने का रास्ता साफ, अमेरिका ने जनरल इलेक्ट्रिक को दीं सभी मंजूरियां

By Om Prakash Verma
Published: November 18, 2023
Share
लड़ाकू विमान का इंजन बनाने का रास्ता साफ, अमेरिका ने जनरल इलेक्ट्रिक को दीं सभी मंजूरियां
लड़ाकू विमान का इंजन बनाने का रास्ता साफ, अमेरिका ने जनरल इलेक्ट्रिक को दीं सभी मंजूरियां
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। भारत में एलसीए मार्क 2 लड़ाकू विमान के इंजन जनरल इलेक्ट्रिक के साथ मिलकर बनाने का रास्ता साफ हो गया है। दरअसल अमेरिका ने इससे संबंधित सारी मंजूरी दे दी हैं। डीआरडीओ के चेयरमैन डॉ. समीर वी कामत ने बताया कि ‘एलसीए मार्क 2 के इंजन और स्वदेशी एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट की पहली दो स्कवाड्रन का निर्माण हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड, अमेरिकी कंपनी जनरल इलेक्ट्रिक के साथ मिलकर करेगी। अमेरिका ने इससे जुड़ी सभी मंजूरी दे दी हैं।

अमेरिकी सरकार ने दी मंजूरी
बता दें कि पीएम मोदी की जून में अमेरिका यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच रक्षा विनिर्माण क्षेत्र में कई अहम समझौते हुए थे। इसके तहत अमेरिकी कंपनी जनरल इलेक्ट्रिक भारतीय कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के साथ मिलकर लड़ाकू विमान के इंजन बनाने वाली है। जनरल इलेक्ट्रिक ने अमेरिका कांग्रेस में एक आवेदन देकर संयुक्त रूप से लड़ाकू इंजन बनाने की मंजूरी मांगी थी। अब डीआरडीओ चीफ के बयान से साफ है कि अमेरिका सरकार ने ये मंजूरियां दे दी हैं।

देश में 99 इंजन तैयार होंगे
जनरल इलेक्ट्रिक, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के साथ मिलकर एफ-414 जेट इंजन का निर्माण करेगी। दोनों कंपनियां मिलकर भारत में 99 इंजनों का निर्माण करेंगी और इसमें एक अरब डॉलर से कम की लागत आने की उम्मीद है। जनरल इलेक्ट्रिक इन इंजनों के निर्माण में जो प्रौद्योगिकी उपलब्ध कराएगा, उनमें गर्म सिरे के लिए जंग, कटाव और थर्मल बाधा से बचाव के लिए विशेष कोटिंग की प्रौद्योगिकी शामिल हैं। एचएएल को एलसीए एमके-2 को तैयार करने में तीन साल का समय लग सकता है।

छत्तीसगढ़ में गुणवत्तापूर्ण सड़कों का हो रहा है निर्माण: लोक निर्माण मंत्री
देश का भविष्य युवाओं के सपनों और आशाओं से गढ़ा जायेगा : उपराष्ट्रपति एम.वेंकैया नायडू
कैप्टन का एलान: पटियाला से ही लड़ेंगे चुनाव, नवजोत सिद्धू के लिए नहीं छोड़ेंगे मैदान
पीएम मोदी आज शाम 6.30 बजे यूएनजीए को करेंगे संबोधित, इस मुद्दे पर करेंगे बात
खुर्सीपार में तैयार हुआ प्रदेश का सबसे बड़ा सेवा पंडाल, नवरात्र में भक्तों के लिए विशेष इंतज़ाम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article shreekanchanpath 53 # 06 December 2023 shreekanchanpath 35 # 18 November 2023
Next Article Good News : रायपुर में होगा भारत-आस्ट्रेलिया के बीच टी-20 मुकाबला, 1 दिसंबर को खेला जाएगा मैच
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?