ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रोडवेज बस और कार में टक्कर, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, पांच गंभीर रूप से घायल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

रोडवेज बस और कार में टक्कर, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, पांच गंभीर रूप से घायल

By @dmin
Published: June 10, 2022
Share
दर्दनाक सड़क हादसा, दो गाडिय़ों की टक्कर में 6 की मौत, 10 घायल
दर्दनाक सड़क हादसा, दो गाडिय़ों की टक्कर में 6 की मौत, 10 घायल
SHARE

औरैया (एजेंसी)। औरैया जिले में बेला-बिधूना मार्ग पर पर शुक्रवार सुबह कार और रोडवेज बस की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच की हालत नाजुक बनी हुई है। यह दर्दनाक सड़क हादसा जनहितकारी चिकित्सालय के सामने हुआ है।

बिधूना से कानपुर जा रही रोडवेज बस ने एक कार में सामने से टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच गंभीर रूप से घायल हो गए। कार सवार कन्नौज से गंगा स्नान करके इटावा लौट रहे थे। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा है।

मिली जानकारी के अनुासर, इटावा जिले के उग्रपुरा लखना निवासी एक ही परिवार के दस लोग कन्नौज से गंगा स्नान करके लौट रहे थे। शुक्रवार सुबह छह बजे के करीब बेला-बिधूना मार्ग पर जनहितकारी चिकित्सालय गेट के पास गलत दिशा से आ रही औरैया डिपो की रोडवेज बस ने उनकी कार में टक्कर मार दी।

हादसे में चार लोगों की मौत, पांच गंभीर रूप से घायल
इस हादसे में अनमोल उर्फ गोलू (सात) पुत्र दीपू, गीता (50) पत्नी पप्पू, सुशीला पत्नी बाबूराम (45) व चालक शैलेंद्र कुमार (30) निवासी उग्रपुरा लखना इटावा की मौके पर मौत हो गई। वहीं, जोगेश, दीपू, जगतसिंह, कल्लू और प्रेमकुमार गंभीर रूप घायल हो गए।

हादसे की जानकारी पर बेला और बिधूना थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई है। सभी घायलों को सीएचसी बिधूना में भर्ती कराया गया है। थानाध्यक्ष बेला जीवाराम ने बताया कि बस में सवार कोई यात्री घायल नहीं हुआ है। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लिया गया है। बस चालक मौके से फरार हो गया है, जिसकी तलाश की जा रही है।

बिजली की रौशनी से जगमगाया वनांचल का नक्सल प्रभावित गोलापल्ली, गाँव में खुशहाली
‘राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव पुरस्कार वितरण‘
प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर राहुल गांधी सहित कई राष्ट्राध्यक्षों ने दी बधाई
महाविद्यालयों में सभी पाठ्यक्रमों की प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं ऑनलाईन, ब्लैन्डेड मोड में होंगी आयोजित
जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई की बैठक: अध्यक्ष तुलसी साहू की मौजूदगी में बूथ कमेटी व बूथ प्रभारी गठन पर हुई चर्चा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Corona in Chhattisgarh: Today 31 more new corona positive patients, number of active active patients cross 200 देश में कोरोना: 7000 से ज्यादा नए संक्रमित, 24 की मौत, फिर फैल रही महामारी
Next Article अवैध प्लाटिंग पर भिलाई निगम की बड़ी कार्रवाई… स्पॉट से जप्त किया गया मुरूम, रजिस्ट्री पर रोक लगाने आयुक्त प्रकाश सर्वे ने लिखा पत्र

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?