ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अवैध प्लाटिंग पर भिलाई निगम की बड़ी कार्रवाई… स्पॉट से जप्त किया गया मुरूम, रजिस्ट्री पर रोक लगाने आयुक्त प्रकाश सर्वे ने लिखा पत्र
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

अवैध प्लाटिंग पर भिलाई निगम की बड़ी कार्रवाई… स्पॉट से जप्त किया गया मुरूम, रजिस्ट्री पर रोक लगाने आयुक्त प्रकाश सर्वे ने लिखा पत्र

By @dmin
Published: June 10, 2022
Share
SHARE

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई ने अवैध प्लाटिंग पर बड़ी कार्रवाई की है। वैशाली नगर क्षेत्र अंतर्गत कुरूद में अवैध रूप से प्लाटिंग करने वाले लोगों को नोटिस भी जारी किया गया है। वही 5 ट्रिप मुरूम जब्ती करने के साथ ही मार्ग संरचना को भी ध्वस्त किया गया। अवैध प्लाटिंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने फिर एक बार भिलाई निगम की जेसीबी कुरूद क्षेत्र में उतरी। कुरूद के नकटा तालाब के पास अवैध प्लाटिंग की काफी शिकायतें मिल रही थी, पूर्व में इस पर कार्यवाही की जा चुकी है परंतु फिर भी अवैध प्लाटिंग करने वाले लोग बाज नहीं आ रहे थे। जैसे ही इसकी जानकारी निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे को लगी उन्होंने अवैध प्लाटिंग पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी के नेतृत्व में भवन अनुज्ञा विभाग की टीम एवं तोडफ़ोड़ दस्ता की टीम कुरूद क्षेत्र पहुंची और मार्ग संरचना को हटाकर मुरूम जब्ती की कार्रवाई की। वहीं अवैध प्लाटिंग करने वालों की जानकारी भी निगम ने निकाल लिया है तथा अवैध प्लाटिंग करने वाले भू स्वामियों के भूमि के पंजीयन पर रोक लगाने के लिए निगमायुक्त ने पत्र भी प्रेषित किया है। उन्होंने उल्लेख किया है कि खसरा क्रमांक 1326/1,1327,1328/1 के खसरे के अवैध बटांकन पर रोक लगाई जाए।

इसके साथ ही भवन निर्माण अधिकारी ने अवैध रूप से भूखंडों का विक्रय किए जाने को लेकर रमन मूर्ति, खुशबू जैन, इतवारी राम देवांगन, ठगिया बाई देवांगन को नोटिस जारी करते हुए उल्लेख किया है कि अवैध रूप से खसरा को छोटे-छोटे भूखंडों में विघटित कर विक्रय किया जा रहा है जो कि छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 के प्रावधानों का उल्लंघन है, जिस पर अधिनियम 1956 की धारा 292 (ग)(3) के अंतर्गत इस कृत्य हेतु कम से कम 3 वर्ष और अधिक से अधिक 7 वर्ष के कारावास से तथा न्यूनतम 1.00 लाख रुपए जुर्माना से दंडित किए जाने का प्रावधान है। इसलिए क्यों न कार्यवाही की जाए। इसके लिए निगम ने 7 दिवस के भीतर नोटिस का जवाब अवैध प्लाटिंग करने वालों से मांगा है। समय पर जवाब नहीं देने पर इनके विरुद्ध कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी।

भारत में कोरोना: पिछले 24 घंटों में सामने आए 31522 नए मामले…. कुल संक्रमितों का आंकड़ा 97 लाख 67 हजार के पार
मैत्री गार्डन की पार्किंग में खड़ी कार जली, चंद मिनटों में हुआ खाक, दमकल कर्मियों ने पाया काबू
दुर्ग विधायक अरुण वोरा के शब्दों में जाने बाबूजी के अंतिम तीन दिन: सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक फाइलें निबटाते रहे बाबूजी… तबियत बिगड़ी तो अस्पताल जाने से पहले मां से हाथ मिलाया …. फिर
कांकेर मेडिकल कॉलेज में 300 पदों पर होगी भर्ती, हाईकोर्ट की रोक के बाद खुला भर्ती का रास्ता
मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ राज्य खाद्य आयोग की वेबसाइट का किया लोकार्पण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दर्दनाक सड़क हादसा, दो गाडिय़ों की टक्कर में 6 की मौत, 10 घायल रोडवेज बस और कार में टक्कर, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, पांच गंभीर रूप से घायल
Next Article Kanpur Violence: गली-गली घूमकर उपद्रवियों के हमदर्दों को तलाश रही एटीएस Kanpur Violence: गली-गली घूमकर उपद्रवियों के हमदर्दों को तलाश रही एटीएस

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?